उन्नाव जिले में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर में पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर में पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. Advertisementपूरा मामला उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव का है, जहां आज सुबह 35 वर्षीय अमित यादव का शव फांसी पर लटका मिला. वहीं, बिस्तर पर पत्नी और दो बच्चियों का शव पड़ा था. फिलहाल, पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है.बताया जा रहा है कि अमित यादव, पत्नी गीता और दो बेटियों- 10 वर्षीय खुशी और 6 वर्षीय निधि के साथ परिवार से अलग रहता था. अमित और उसकी पत्नी गीता के बीच कई दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. अमित की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी जिस वजह से वह तनाव में रहा करता था. आज सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर मृतक अमित के भाई संदीप ने जाकर मौके पर देखा तो उसके होश उड़ गए. घटना की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिंक टीम ने अमित के शव को फंदे से उतारा और बेड पर पड़े तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. Advertisement एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए. पुलिस ने कई दस्तावेज और मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी और दोनों बच्चियों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान देने की आशंका जता रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मामले में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अचलगंज थाने में सूचना मिली थी कि साहबखेड़ा गांव में 4 लोगों की मौत हो गई है. मौके पर जाकर पुलिस टीम द्वारा मुआयना किया गया. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पति ने पत्नी व बच्चियों की हत्या कर फांसी लगा ली है. फोरेंसिक टीम के साथ जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. ये भी देखें
Unnao News Unnao Police Unnao Crime News Unnao Family Died Husband Hanging From Noose Dead Bodies Of Wife And Two Daughters Death Of Four People Of Family उन्नाव उत्तर प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौतउत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Read more »
LIVE: जयपुर में नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतदुनिया की सभी बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें
Read more »
बेटा दूध लेने गया उसे घेरकर मारा... दिल्ली में 17 साल के बेटे की हत्या का दर्द बयां करते रुंध आया मां-बाप का गलाDelhi Murder Case: बैल पर कर दिया एक और मर्डर, 17 साल के युवक की मौत से Seelampur में हड़कंप|BREAKING
Read more »
दिल्ली में 17 साल के लड़के का मर्डर: कौन है गैंग वाली दबंग गर्ल जिकरा, जिसका आ रहा नामDelhi Murder Case: बैल पर कर दिया एक और मर्डर, 17 साल के युवक की मौत से Seelampur में हड़कंप|BREAKING
Read more »
जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतJalaun Road Accident: जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक नवजात बच्ची समेत एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई.
Read more »
Unnao: फंदे पर झूलता पति, बिस्तर पर पत्नी और बेटियों के शव, उन्नाव में मौत की नींद सो गया पूरा परिवारUnnao News: उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ही घर में चार शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखाई दिया जबकि उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव बिस्तर पर पड़े मिले.
Read more »
