प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी की चुप्पी पर ओवैसी का निशाना, कहा- दीदार के लिए आए थे क्या? via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes VerdictWithTimes NarendraModi
हाइलाइट्स:AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का पीएम पर तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी पर ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना कहा- नई दुल्हन की तरह केवल दीदार के लिए आए थे मोदी हैदराबाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना नई-नवेली दुल्हन से कर डाली। ओवैसी ने कहा कि पीएम केवल दीदार के लिए ही आए थे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्विटर पर कहा, 'हमारे हैदराबाद की तरफ नए शादी-शुदा जोड़ों के लिए मुंह दिखाई की रस्म होती है। क्या प्रधानमंत्री मोदी भी कुछ उसी तरह से शांति के साथ बैठे थे।' गौरतलब है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। उन्होंने कहा, 'आपने अच्छी तरह से दबाए रखा। यह अच्छा होता कि अगर आप सच में सवालों का सामना करते, बजाय कि चुपचाप वहां बैठे रहने से। आप वहां केवल दीदार के लिए आए थे, ना कि सवालों का जवाब देने के लिए। लेकिन सभी को कहीं ना कहीं शुरुआत तो करना होता है।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए। मोदी सरकार के बनने के बाद यह पहला मौका था, जब पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। हालांकि सभी सवालों के जवाब बीजेपी अध्यक्ष दे रहे थे। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि गोडसे-गांधी बयान देने वाले नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, 10 दिन में जवाब आने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष ने बीजेपी को बहुमत मिलने का भरोसा जताया है।.
हाइलाइट्स:AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का पीएम पर तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी पर ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना कहा- नई दुल्हन की तरह केवल दीदार के लिए आए थे मोदी हैदराबाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना नई-नवेली दुल्हन से कर डाली। ओवैसी ने कहा कि पीएम केवल दीदार के लिए ही आए थे। हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्विटर पर कहा, 'हमारे हैदराबाद की तरफ नए शादी-शुदा जोड़ों के लिए मुंह दिखाई की रस्म होती है। क्या प्रधानमंत्री मोदी भी कुछ उसी तरह से शांति के साथ बैठे थे।' गौरतलब है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। उन्होंने कहा, 'आपने अच्छी तरह से दबाए रखा। यह अच्छा होता कि अगर आप सच में सवालों का सामना करते, बजाय कि चुपचाप वहां बैठे रहने से। आप वहां केवल दीदार के लिए आए थे, ना कि सवालों का जवाब देने के लिए। लेकिन सभी को कहीं ना कहीं शुरुआत तो करना होता है।' बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए। मोदी सरकार के बनने के बाद यह पहला मौका था, जब पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। हालांकि सभी सवालों के जवाब बीजेपी अध्यक्ष दे रहे थे। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि गोडसे-गांधी बयान देने वाले नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, 10 दिन में जवाब आने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष ने बीजेपी को बहुमत मिलने का भरोसा जताया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अलवर गैंगरेप: पीड़िता से मिलने पहुंच रहे राहुल गांधी, थानागाजी में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस– News18 हिंदीRajasthan: Rahul Gandhi in rajasthan to meet alwar gang rape case victims in thanagazi कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अलवर गैंगरेप केस की पीड़िता से मिलने थानागाजी पहुंचे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी हैं
Read more »
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह, 'बड़ी मुश्किल से पश्चिम बंगाल से जिंदा बचकर आया हूं'लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरणों में पश्चिम बंगाल का रण एक बार फिर से हिंसक हो गया है. मंगलवार को कोलकाता में हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में जमकर बवाल हुआ, हिंसा हुई और आगजनी भी हुई.
Read more »
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर कूदा शख्सहाथों में तिरंगा लिए एक शख्स भरी सभा में मंच के सामने आया और ऊंची आवाज में बोला, 'योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है, वंदे मातरम, भारत माता की जय.
Read more »
5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने आएंगे PM मोदीनई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम के लिए मंच और कार्यक्रमस्थल सज चुका है, जबकि मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच चुके हैं।
Read more »
LIVE: 5 साल में PM की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- नई सरकार जल्द काम शुरू करेगीLokSabhaELections2019 - अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में 50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर बदला है, उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी. LIVE Updates:
Read more »
चुनावी हलचल LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह बोले- फिर बनेगी हमारी सरकार, 133 योजनाएं गेमचेंजरचुनावी हलचल LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह बोले- फिर से बनेगी हमारी सरकार, पीएम मोदी भी मौजूद narendramodi AmitShah RahulGandhi priyankagandhi BJP4India INCIndia LokSabhaChunav2019
Read more »
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 5 साल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस | Narendra Modiनई दिल्ली। आश्चर्यजनक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।
Read more »
पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बिना सवाल-जवाब के लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Read more »
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौन रहे पीएम मोदी तो विपक्ष ने ऐसे कसा तंजपीएम मोदी ने 5 साल सत्ता में रहते हुए एक भी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है. जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए. इसे लेकर कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पीएम मोदी पर हमला बोला.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्या बोली प्रेसयह पहली बार है जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और उसका ज़िक्र मीडिया में आम घटनाक्रम की तरह हुआ.
Read more »
