प्रेग्नेंसी में महिलाओं के दिमाग में होते हैं बड़े बदलाव

United States News News

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के दिमाग में होते हैं बड़े बदलाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

अपने ऊपर अध्ययन के जरिए एक वैज्ञानिक ने यह पता लगाने की कोशिश की है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मस्तिष्क में क्या-क्या बदलाव होते हैं.

न्यूरोसाइंटिस्ट लिज क्रेस्टिल जब प्रेग्नेंट हुईं तो उनके लिए यह एक शोध का भी अनोखा मौका था. वह जानना चाहती थीं कि प्रेग्नेंसी के दौरान के मस्तिष्क में क्या बदलाव होता है. उन्होंने इस पर अध्ययन किया और उसमें जो सीखा, उसे साझा किया.

यह अध्ययन महिलाओं के दिमाग में गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों का पहला विस्तृत नक्शा पेश करता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि मातृत्व की ओर बढ़ने का यह समय मस्तिष्क के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है. हालांकि यह अध्ययन सिर्फ एक महिला पर आधारित है, लेकिन यह एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना की शुरुआत है, जिसका लक्ष्य सैकड़ों महिलाओं के दिमाग का स्कैन करना है. इस शोध से भविष्य में पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी बीमारियों के बारे में सुराग मिल सकते हैं. क्रेस्टिल बताती हैं,"यह एक बहुत लंबी यात्रा रही है. हमने गर्भावस्था से पहले, दौरान और बाद में कुल 26 स्कैन किए और कुछ वाकई अद्भुत बातें जानीं.” क्रेस्टिल और उनके साथियों का एक शोध पत्र नेचर न्यूरोसाइंस में प्रकाशित हुआ है.अध्ययन में मस्तिष्क के 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सों में ग्रे मैटर की मात्रा में कमी देखी गई. ग्रे मैटर वह हिस्सा है जो सोचने की प्रक्रिया से जुड़ा होता है. औसत से यह लगभग 4 फीसदी कमी था, जो लगभग युवावस्था में होने वाली कमी के समान है. हालांकि ग्रे मैटर की कमी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि यह बुरा नहीं है. उनके मुताबिक यह शायद"न्यूरल सर्किट्स" नामक से जुड़े हुए नर्व सेल्स के नेटवर्क के आपस में जुड़ने को दिखाता है, जिससे मस्तिष्क जीवन के नए चरण के लिए तैयार होता है.शोधकर्ताओं ने क्रेस्टिल पर अध्ययन तब शुरू किया, जब वह अमेरिका के इरविन स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में काम कर रही थीं. उस समय उनकी उम्र 38 साल थी. वह इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए गर्भवती हुईं. गर्भावस्था के दौरान और उनके बच्चे के जन्म के दो साल बाद तक, शोधकर्ताओं ने उनके दिमाग के एमआरआई स्कैन किए और खून के नमूने लिए, ताकि यह देखा जा सके कि जैसे-जैसे एस्ट्रोजन जैसे सेक्स हार्मोन का उतार-चढ़ाव हुआ, उनके दिमाग में क्या बदलाव आए. कुछ बदलाव गर्भावस्था के बाद भी जारी रहे. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वालीं, शोध की सह-लेखिका एमिली जैकब्स बताती हैं,"पहले के अध्ययनों में गर्भावस्था से पहले और बाद में दिमाग की झलकियां ली गई थीं, लेकिन हमने इस बड़े बदलाव के बीच में दिमाग को कभी नहीं देखा."पिछले अध्ययनों के उलट, इस अध्ययन में दिमाग के आंतरिक हिस्सों और साथ ही दिमाग की सबसे बाहरी परत, सेरेब्रल कॉर्टेक्स पर ध्यान केंद्रित किया गया. मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस और साइकोलॉजी के प्रोफेसर जोसेफ लॉन्स्टीन, जो इस शोध में शामिल नहीं थे, कहते हैं कि यह गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं में दिमाग में होने वाले व्यापक बदलावों को समझने की दिशा में एक अच्छा पहला कदम है.जानवरों पर किए गए शोधों में पाया गया है कि कुछ दिमागी बदलाव शिशु की देखभाल में सहायक हो सकते हैं. हालांकि, यह नया अध्ययन यह नहीं बताता कि इन बदलावों का मानव व्यवहार पर क्या असर होता है, लेकिन लॉन्स्टीन ने बताया कि यह अध्ययन उन दिमागी क्षेत्रों में बदलाव दिखाता है जो सामाजिक संज्ञान से जुड़े होते हैं, जैसे लोग एक-दूसरे के साथ कैसे बातचीत करते हैं और उनके विचारों और भावनाओं को कैसे समझते हैं. शोधकर्ताओं के पास स्पेन में भी साझीदार हैं और वे एक बड़े मैटरनल ब्रेन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को एन एस बाउर्स वुमन ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव और चान-जुकरबर्ग इनिशिएटिव से मदद मिल रही है. इस प्रोजेक्ट में शामिल वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में महिलाओं से मिले डेटा का उपयोग पोस्टपार्टम डिप्रेशन जैसी बीमारियों की भविष्यवाणी करने के लिए किया जा सकेगा. जैकब्स कहती हैं,"प्रेग्नेंसी की न्यूरोबायोलॉजी के बारे में हम अभी बहुत कुछ नहीं जानते हैं और यह इसलिए नहीं है कि महिलाएं बहुत जटिल हैं. यह इसलिए भी नहीं है कि प्रेग्नेंसी किसी गूढ़ पहेली की तरह है. ऐसा इसलिए है कि चिकित्सा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेल्स का कलर देखकर जानिए सेहत का राज, संकेत पहचानकर हो जाएं सावधाननेल्स का कलर देखकर जानिए सेहत का राज, संकेत पहचानकर हो जाएं सावधानNail health: विशेषज्ञों के मुताबिक नाखून अंदरुनी स्वास्थ्य की परछाई होते हैं.नाखूनों में होने वाले बदलाव से स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है.
Read more »

Muslims Leave Islam Countries: इस्लाम का गढ़ हिल रहा है, सऊदी अरब से मुसलमानों का पलायन क्यों?Muslims Leave Islam Countries: इस्लाम का गढ़ हिल रहा है, सऊदी अरब से मुसलमानों का पलायन क्यों?Muslims Leave Islam Countries: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Prince Mohammed bin Salman) के नेतृत्व में देश में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं.
Read more »

आलिया या दीपिका किसके प्रेग्नेंसी फैशन ने मचाया धमालआलिया या दीपिका किसके प्रेग्नेंसी फैशन ने मचाया धमालअक्सर प्रेग्नेंसी में लेडीज अपना स्टाइल और स्वैग खो देती हैं लेकिन आलिया और दीपिका ने अपना प्रेग्नेंसी फैशन कुछ इस तरह सेट किया कि फैंस के लिए मिसाल बन गया।
Read more »

Women Health: ये हैं महिलाओं में होने वाली सबसे खतरनाक बीमारियां के संकेत, कभी न करें इग्नोर पड़ सकती है भारीWomen Health: ये हैं महिलाओं में होने वाली सबसे खतरनाक बीमारियां के संकेत, कभी न करें इग्नोर पड़ सकती है भारीलाइफ़स्टाइल | Others विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जो खतरनाक बीमारियों का संकेत होते हैं. ऐसे में आज हम आपको बाताएंगे महिलाओं में होने वाली कुछ ऐसी खतरनाक बीमारियों के बारे में, जिसे महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Read more »

एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, पल्लू से छिपाया बेबी बंप लेकिन फैंस ने VIDEO में कर ही लिया स्पॉटएकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या, पल्लू से छिपाया बेबी बंप लेकिन फैंस ने VIDEO में कर ही लिया स्पॉटShraddha Arya Baby Bump Video: कुंडली भाग्य सीरियल में प्रीता के किरदार में फेमस हुईं एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं.
Read more »

Psychology के अनुसार High IQ वालों में होते हैं ये 8 लक्षण, चाणक्य जैसी बुद्धि के होते हैं मालिकPsychology के अनुसार High IQ वालों में होते हैं ये 8 लक्षण, चाणक्य जैसी बुद्धि के होते हैं मालिकPsychology के अनुसार High IQ वालों में होते हैं ये 8 लक्षण, चाणक्य जैसी बुद्धि के होते हैं मालिक
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:27:04