अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसमें आपको हर महीने भ्रूण के विकास और वजन से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप यह समझ सकेंगी कि गर्भ में आपके बच्चे की ग्रोथ सही तरीके से हो रही है या...
प्रेग्नेंसी कंफर्म होने के बाद हर कपल की यही ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे की ग्रोथ मां के पेट में सही तरीके से हो, ताकि जब वह इस दुनिया में कदम रखे, तो पूरी तरह से हेल्दी और तंदुरुस्त हो। यही वजह है कि प्रेग्नेंट महिलाएं और उनके परिवार यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि हर महीने भ्रूण का वजन कितना होना चाहिए । इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के हर महीने में भ्रूण का वजन कितना होना चाहिए । आइए गाइनेकॉलजिस्ट डॉक्टर गौरी राय से जानते हैं कि महीने दर महीने शिशु का औसतन वजन कितना होता है। डॉक्टर गौरी राय की ओर से इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दूसरे महीने में शिशु का वजन लगभग 9 ग्राम होता है, जो तीसरे महीने में बढ़कर करीब 28 ग्राम तक पहुंच जाता है। क्या आप बेबी प्लान कर रही हैं ? वहीं, चौथे महीने में यह 140 ग्राम तक हो जाता है। इसके बाद पांचवें महीने में भ्रूण का वजन लगभग 340 ग्राम तक पहुंचता है, और छठे महीने में यह बढ़कर करीब 680 ग्राम हो जाता है।यहां देखिए पूरा वीडियो View this post on Instagram A post shared by Dr Gouri Rai Gynaecologist & Fertility Specialist प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राईमेस्टर में होना चाहिए यह वजन सातवें महीने में बच्चे का वजन लगभग 900 ग्राम से लेकर 1.
4 किलोग्राम के बीच होता है। आठवें महीने तक यह और बढ़कर लगभग 1.8 से 2.2 किलोग्राम हो सकता है। वहीं, फाइनली, गर्भावास्था के नौवें महीने में, यानी डिलीवरी के समय शिशु का वजन औसतन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में डॉक्टर गौरी ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में महिलाओं को थकान महसूस होती है। साथ ही, गर्भाशय का आकार बढ़ता है, ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इस दौरान आपको पीठ में दर्द का अनुभव हो सकता है। डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह इंस्टाग्राम रील पर आधारित है। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
Fetal Weight Chart By Month Baby Growth In Womb Month Wise प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे का वजन भ्रूण का वजन कितना होना चाहिए हर महीने भ्रूण का वजन कितना होना चाहिए शिशु का वजन गर्भ में कितना होना चाहिए नॉर्मल डिलीवरी के उपाय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान इवनिंग बुलेटिन: जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था ...Rajasthan News Headlines Today and Evening Bulletin Updates; जयपुर में सड़कों पर बहने लगी नदी; डॉक्टर की करंट से मौत; 4 महीने से रेप कर रहा था टीचर;VIDEO में 10 खबरें
Read more »
फेस पर लगाते हैं दही का फेस पैक तो जान लें नुकसान भीदही का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद तो हैए लेकिन हर किसी के लिए नहीं। यहां जानिए किन लोगों को दही का फेस पैक लगाने से बचना चाहिए।
Read more »
बस्तर में भय का वातावरण, लोकतंत्र में डर नहीं होना चाहिए : टीएस सिंहदेवबस्तर में भय का वातावरण, लोकतंत्र में डर नहीं होना चाहिए : टीएस सिंहदेव
Read more »
वेट लाॅस की जल्दी है तो न खाएं ये फलवजन घटाने के दौरान की गई कुछ गलतियां आपके प्रयासों को बेकार कर सकती हैं। यहां जानिए, वजन घटाने के दौरान किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Read more »
UPSC Interview Questions: दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?UPSC Questions: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता हासिल करने के लिए एक कैंडिडेट का सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना चाहिए.
Read more »
लंबाई के मुताबिक कितना होना चाहिए महिलाओं का वजन, यहां जाने सही वेट निकालने की ट्रिकदेश के जाने-माने लिवर स्पेशलिस्ट और सर्जन डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने कुछ पहले आजतक के साथ बातचीत में बताया था कि महिलाओं का सही वजन कितना होना चाहिए.
Read more »
