प्रियंका से 2 घंटे बंद कमरे में मिले प्रशांत किशोर: UP चुनाव में बना सकते हैं रणनीति, बिहार में कांग्रेस अक...

Priyanka Prashant Kishor Meeting News

प्रियंका से 2 घंटे बंद कमरे में मिले प्रशांत किशोर: UP चुनाव में बना सकते हैं रणनीति, बिहार में कांग्रेस अक...
UP Election Strategy Bihar CongressBihar Assembly Elections. Jan Suraaj PartyCongress
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 287 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 51%

Priyanka Gandhi Prashant Kishor Meeting Analysis.

UP चुनाव में बना सकते हैं रणनीति, बिहार में कांग्रेस अकेले चलेगी, कितने फायदेमंद PK?बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली गए प्रशांत किशोर बिहार लौट आए हैं। लौटने से पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से बंद कमरे में मुलाकात की। यह करीब 2 घंटे चली।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर की प्रियंका गांधी से बिहार और देश में विपक्ष की राजनीति पर बातें हुईं है। मुद्दों पर भी बातें हुईं है। हालांकि, यह अभी प्रारंभिक मुलाकात है। आगे और मुलाकात बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुलाकात के एजेंडे में बिहार और UP की राजनीति प्रमुखता से रही। दोनों पार्टी के नेताओं ने इस मुलाकात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। सोमवार को मीडिया ने जब संसद के बाहर मुलाकात को लेकर प्रियंका गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- यह कोई न्यूज है। हालांकि, इस मुलाकात के बाद हाल के दिनों दो राज्यों UP-बिहार के 3 बड़े नेताओं के बयान आए हैं। जो कांग्रेस के आगे की रणनीति की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ आ सकते हैं? अगर आते हैं तो क्या हो सकता है? पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट में…।1.

कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेलना चाहती है अंदरखाने चर्चा है कि बिहार चुनाव की समीक्षा बैठक में राहुल गांधी ने सभी नेताओं को प्रदेश में नए सिरे से मजबूत तैयारी करने का निर्देश दिया। वहीं, 3 दिसंबर को हुई UP कांग्रेस नेताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस किसी भी राज्य में बैकफुट पर नहीं फ्रंटफुट पर लड़ेगी। इसके लिए कुछ भी कठोर फैसला करना पड़े तो करेंगे। मतलब कांग्रेस UP-बिहार में नए सिरे से राजनीति करेगी और गठबंधन से अलग भी लड़ सकती है।राहुल गांधी की बैठक के बाद 3 दिसबंर को UP कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा, ‘कांग्रेस 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हम अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।’ इसके अगले दिन 4 दिसबंर को UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से कहा, ‘पार्टी नेतृत्व का फैसला है कि कांग्रेस राज्य में अकेले पंचायत चुनाव लड़े। हम विधानसभा की सभी सीटों पर भी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।’ प्रशांत किशोर से बातचीत के सवाल पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘कांग्रेस ने अभी ‘समीक्षा बैठकें’ पूरी की हैं। हम आगे की दिशा तय करने की प्रक्रिया में हैं। एक और बैठक होने वाली है, जिसके बाद हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है। फिलहाल हम सोच रहे हैं कि बिहार में आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए और कितनी जल्दी हम एक्शन में आ सकते हैं। अभी हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं।’बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर ज्यादा तल्ख तेवर नहीं दिखाए। कई इंटरव्यू में जब उनसे उनकी विचारधारा पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘हमारी विचारधारा कांग्रेस के करीब है।’ एक इंटरव्यू में तो प्रशांत किशोर ने कहा था, ‘कांग्रेस को RJD का साथ छोड़ देना चाहिए। उनको अगर बिहार में अच्छा करना है तो अपने दम पर चुनाव लड़े।’ फिलहाल प्रशांत किशोर ने चुनाव में करारी हार के बाद जनसुराज की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। सोशल मीडिया टीम को भी डिजाल्व कर दिया है। जनवरी से नए सिरे से संगठन खड़ा करेंगे।बिहार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को RJD से अलग होकर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। साथ ही अपने पुराने समीकरण पर लौटने की बातें कही गई। बैठक के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘हमारा गठबंधन सिर्फ चुनाव को लेकर था। अब किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है।’ इसका मतलब कि कांग्रेस अगले चुनाव में RJD से गठबंधन तोड़कर 2010 की तरह चुनाव लड़ सकती है। अंदरखाने चर्चा है कि प्रशांत किशोर के साथ पार्टी गठबंधन कर सकती है।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 2026 और 2027 में होने वाले 12 राज्यों की विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। बिहार में अब अगला चुनाव 2029 में लोकसभा का होगा। लेकिन UP जैसे बड़े राज्य में चुनाव को सिर्फ सवा साल बचे हैं। पार्टी के एक गुट का मानना है कि प्रशांत किशोर भले अपने दम पर चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं लेकिन नेशनल लेवल पर हमें उनका फायदा मिल सकता है। भाजपा को टक्कर क्षेत्रीय पार्टियां नहीं दे सकती है। कांग्रेस को अपने दम पर मजबूत होना होगा। इसलिए बड़े राज्यों में एक मजबूत रणनीतिकार की जरूरत है। प्रशांत किशोर का संबंध प्रियंका गांधी से अच्छा है। 2021-22 में भी उनके थ्रू ही प्रशांत किशोर की बातें होती थी। एक बार फिर पहली मुलाकात भी दोनों के बीच ही हुई है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकीं हैं, वह चुनाव में फिर से एक्टिव होने वाली हैं।अक्टूबर 2021 में राहुल-प्रियंका से मुलाकात में प्रशांत किशोर ने पार्टी में अपनी भूमिका का जिक्र किया था। हालांकि, उस वक्त पार्टी के फैसले लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों के विरोध की वजह से PK की एंट्री टल गई थी। अब 3 साल बाद जब प्रियंका गांधी से प्रशांत किशोर के मिलने की खबरें हैं तो उनके फिर से साथ आने या रणनीतिकार बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह सिर्फ शुरुआती चर्चा है। आगे का कुछ भी साफ नहीं है।विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए रणनीति तैयार करेंगे। यह भी हो सकता है कि राज्य के प्रभारी से सीधे कनेक्ट होकर रणनीति को अमल में लाएं। PK कांग्रेस में गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत और सीट बंटवारे का काम भी देख सकते हैं। वे इसकी रिपोर्ट सीधे कांग्रेस आलाकमान को कर सकते हैं।प्रशांत 2012 से 2021 तक अलग-अलग नेताओं के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम कर चुके हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगनमोहन रेड्डी प्रमुख हैं। प्रशांत किशोर के पास करीब 8 राज्यों में काम करने का अनुभव है। इन राज्यों में PK की रणनीति पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रशांत भाजपा के साथ भी काम कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस भाजपा की कमजोरी और मजबूती भी बेहतर तरीके से जान सकेगी। यह चुनावी रणनीति के लिए फायदेमंद होगा।140 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी बीते 11 सालों से बड़ी सफलता के लिए तरस रही है। पॉलिटिकल एनालिस्ट और बिहार यूनिवर्सटी के प्रो. प्रमोद कुमार कहते हैं, कहते हैं- पिछले 11 सालों में चुनाव लड़ने का ट्रेडिशनल तरीका बदल चुका है। अब चुनाव प्रोफेशनल तरीके से लड़ा जा रहा है। प्रशांत किशोर भले अपने दम पर बिहार में चुनाव हार गए हैं, लेकिन वह एक मजबूत रणनीतिकार तो हैं ही। उनके पास दूसरे दलों को जिताने का अनुभव है। प्रो. प्रमोद कुमार कहते हैं, 'अगर कांग्रेस को भाजपा को हराना है तो उसे एक मजबूत रणनीतिकार की जरूरत है। ट्रेडिशनल तरीके से चुनाव लड़कर जीतना कठिन है। अगर प्रशांत किशोर को पार्टी साथ लाती है तो उसमें प्रोफेशनलिज्म का तड़का लगेगा।'पिछले दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस में अहमद पटेल पॉलिटिकल क्राइसिस और मोतीलाल बोरा फाइनेंशियल क्राइसिस का निपटारा करते थे। दोनों के निधन के बाद से कांग्रेस में अब तक कोई भी उनका रोल नहीं ले पाया है, जिस वजह से कई राज्यों में कांग्रेस के भीतर अंदरूनी लड़ाई अब भी जारी है। चुनाव के समय कांग्रेस के नेता एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं। प्रो. प्रमोद कुमार कहते हैं- प्रशांत किशोर जानते हैं कि चुनाव में क्या करना चाहिए और क्या नहीं? हम ये बंगाल समेत कई चुनाव में देख चुके हैं। इसलिए मुझे लगता है कि PK के आने से कांग्रेस चुनाव लड़ने के तरीके को सीख पाएगी।सिरसा में ठंड-धुंध, स्कूल-वैन-बसें लेट पहुंच रहीसवाई-माधोपुर में 2 स्कूलों के 411 स्टूडेंट्स को बांटी जर्सियांसवाई माधोपुर में चार दिन बाद बढ़ेगी सर्दीकोहरे में छुपा ताजमहल, आगरा में बढ़ी ठंडकोटा में आज पांच घंटे तक गुल रहेगी बिजली

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

UP Election Strategy Bihar Congress Bihar Assembly Elections. Jan Suraaj Party Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Prashant Kishor On Formula To Defeat BJP, Seats For Modi In 2024 Polls And Big Decisions In NDA 3.0Prashant Kishor On Formula To Defeat BJP, Seats For Modi In 2024 Polls And Big Decisions In NDA 3.0Prashant Kishor On Challenges In Modi 3.0 And Number Of Seats BJP May Win
Read more »

बिहार में किन मुद्दों को हवा दे रहे हैं प्रशांत किशोर, शराबबंदी के खिलाफ क्यों खड़े हैंबिहार में किन मुद्दों को हवा दे रहे हैं प्रशांत किशोर, शराबबंदी के खिलाफ क्यों खड़े हैंPrashant Kishor गांधी जयंती पर करेंगे Jan Suraaj Party Launch | Bihar Politics | Bihar | NDTV India
Read more »

Bihar'da Eğitim Sistemi: Kishor, Kaldırımları Yıkıp Çıkaranlarla Karşı KarşıyaBihar'da Eğitim Sistemi: Kishor, Kaldırımları Yıkıp Çıkaranlarla Karşı KarşıyaPrashant Kishor, Bihar eyaletindeki eğitim sisteminin çöküşüne ve eğitim çalışanlarının seçim kampanyaları için nasıl kullanılmasından yakındı.
Read more »

क्‍या बिहार में छात्रों को उकसाया? प्रशांत किशोर बोले- 'गांधी मैदान किसी के पिताजी का तो है नहीं...'क्‍या बिहार में छात्रों को उकसाया? प्रशांत किशोर बोले- 'गांधी मैदान किसी के पिताजी का तो है नहीं...'Prashant Kishor Exclusive: प्रशांत किशोर ने बताया की क्यों BPSC छात्रों के आंदोलन में कूदे | Bihar
Read more »

BPSC Protest: Patna के Gandhi Maidan में आमरण अनशन पर बैठे Prashant KishorBPSC Protest: Patna के Gandhi Maidan में आमरण अनशन पर बैठे Prashant KishorBPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 13 दिसंबर को ली गई 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के दौरान पटना के एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद चार जनवरी को पटना के 22 परीक्षा केंद्र पर पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी.
Read more »

JPC की बैठक में एक देश एक चुनाव का प्रेजेंटेशन: अध्यक्ष चौधरी बोले- लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने से खर्च ...JPC की बैठक में एक देश एक चुनाव का प्रेजेंटेशन: अध्यक्ष चौधरी बोले- लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ होने से खर्च ...One Nation One Election, JPC Meeting, JPC, Joint Parliamentary Committee, BJP, Congress, Priyanka Gandhi, budget session
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:54