प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

संगीत News

प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन
TABLAसंगीतकारपद्म विभूषण
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

वह 73 वर्ष के थे और फेफड़ों की बीमारी से प्रभावित थे।

पूरी दुनिया में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दुनिया के सबसे बेहतरीन तबलावादकों में से एक जाकिर हुसैन का सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। वे फेफड़ों की बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से उत्पन्न जटिलताओं से परेशान थे। परिवार में कौन-कौन? प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में से एक माना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इजाबेला कुरैशी हैं। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वारा संजोई गई एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक बना रहेगा।' कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया छह दशकों के अपने करियर में जाकिर हुसैन ने कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टीएच 'विक्कू' विनायक्रम के साथ 1973 में भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी जैज संगीत के तत्वों के उनके संलयन को काफी सराहा गया। सात वर्ष की आयु से ही तबले पर हाथ आजमाना शुरू किया जाकिर हुसैन ने महज सात वर्ष की आयु से ही तबले पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया था और आगे चलकर उन्होंने पंडित रविशंकर, अली अकबर खान और शिवकुमार शर्मा जैसे दिग्गजों सहित भारत के लगभग सभी प्रतिष्ठित संगीत कलाकारों के साथ काम किया। यो-यो मा, चार्ल्स लॉयड, बेला फ्लेक, एडगर मेयर, मिकी हार्ट और जॉर्ज हैरिसन जैसे पश्चिमी संगीत कारों के साथ उनके अभूतपूर्व संगीत ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया। पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते जाकिर हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे। भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।.

पूरी दुनिया में मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दुनिया के सबसे बेहतरीन तबलावादकों में से एक जाकिर हुसैन का सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। वे फेफड़ों की बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से उत्पन्न जटिलताओं से परेशान थे। परिवार में कौन-कौन? प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में से एक माना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इजाबेला कुरैशी हैं। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वारा संजोई गई एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक बना रहेगा।' कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया छह दशकों के अपने करियर में जाकिर हुसैन ने कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टीएच 'विक्कू' विनायक्रम के साथ 1973 में भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी जैज संगीत के तत्वों के उनके संलयन को काफी सराहा गया। सात वर्ष की आयु से ही तबले पर हाथ आजमाना शुरू किया जाकिर हुसैन ने महज सात वर्ष की आयु से ही तबले पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया था और आगे चलकर उन्होंने पंडित रविशंकर, अली अकबर खान और शिवकुमार शर्मा जैसे दिग्गजों सहित भारत के लगभग सभी प्रतिष्ठित संगीत कलाकारों के साथ काम किया। यो-यो मा, चार्ल्स लॉयड, बेला फ्लेक, एडगर मेयर, मिकी हार्ट और जॉर्ज हैरिसन जैसे पश्चिमी संगीतकारों के साथ उनके अभूतपूर्व संगीत ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया। पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते जाकिर हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे। भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

TABLA संगीतकार पद्म विभूषण जैकिर हुसैन इंडियन क्लासिकल म्यूजिक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रस‍िद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधनप्रस‍िद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधनप्रस‍िद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन
Read more »

नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन, इंटरनेट पर वायरल हुई बचपन की फोटोनहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन, इंटरनेट पर वायरल हुई बचपन की फोटोप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार 15 दिसंबर को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण 73 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसे उनकी फैमिली ने कंफर्म किया है.
Read more »

जाकिर हुसैन के घुंघराले बालों पर सब थे फिदा, सवाल पूछा तो ये मिला था जवाबजाकिर हुसैन के घुंघराले बालों पर सब थे फिदा, सवाल पूछा तो ये मिला था जवाबZakir Hussain Death: नहीं रहे मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन | Breaking News
Read more »

तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टितबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टितबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टि
Read more »

Zakir Hussain पर Special, 'उस्‍ताद' खिताब मिलने से लेकर 'बिखरी-बिखरी जुल्‍फों' के राज तकZakir Hussain पर Special, 'उस्‍ताद' खिताब मिलने से लेकर 'बिखरी-बिखरी जुल्‍फों' के राज तकप्रसिद्ध बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया को अब भी महान तबला वादक ज़ाकिर हुसैन के इस दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है.
Read more »

प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधनप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का निधनप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी. परिवार ने एक बयान में कहा कि हुसैन की मृत्यु फेफड़े संबंधी समस्या &039;इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस&039; से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई. वह 73 वर्ष के थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:26