प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बातें नहीं करते

United States News News

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बातें नहीं करते
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 11%
  • Publisher: 63%

Election 2019: ‘खान मार्केट गैंग’ को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बातें नहीं करते

Election 2019: ‘खान मार्केट गैंग’ को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बातें नहीं करते जनसत्ता ऑनलाइन May 13, 2019 9:31 AM कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। फोटो सोर्स : एएनआई Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खान मार्केट गैंग’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को पलटवार किया। बता दें कि पीएम मोदी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में यह टिप्पणी की थी। छठे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि पीएम ने 50 घंटे की भी तपस्या की होती तो वह आज नफरत की भाषा नहीं बोल रहे होते। वहीं, राहुल गांधी बोले कि पीएम यह चुनाव नफरत के आधार पर लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्यार से मुकाबला कर रही है। पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कही थी यह बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को इंडियन एक्सप्रेस को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था, ‘‘मोदी की छवि दिल्ली के खान मार्केट के गैंग ने नहीं बनाई है। लुटियंस दिल्ली ने नहीं बनाई है। 45 साल की मोदी की तपस्या ने छवि बनाई है। अच्छी है या बुरी है, लेकिन आप इसे नहीं बिगाड़ सकते हैं। लेकिन लुटियंस और खान मार्केट गैंग ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए ‘मिस्टर क्लीन, मिस्टर क्लीन’ की छवि बनाई थी, इसका अंत कैसे होगा? मेरी छवि? यह मेरा जवाब था। खोजबीन करना और लोगों को बताना आपका काम है।’’प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर मुख्य मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर 50 घंटे की तपस्या कर ली होती तो इस तरह से नफरत भरी बातें नहीं करते। लोग परेशान हैं और संकट में हैं। मोदी जी असली मुद्दों पर बात करने की जगह बेतरतीब बातें करते रहे हैं। अब, लोग अपना गुस्सा दिखाएंगे।’’ Also Read राहुल गांधी ने भी किया पलटवार: राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह चुनाव मूलरूप से 3-4 मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बेरोजगारी है। इसके बाद किसानों की दुर्दशा, नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स हैं, जिन्होंने देश की शक्ति व अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।’’ English में नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू indianexpress.

com पर है, पढ़ने के लिए क्लिक करें: Narendra Modi interview to Indian Express Hindi में नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू jansatta.com पर है, पढ़ने के लिए क्लिक करें: Narendra Modi interview to Indian Express Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खबरदार: राजीव गांधी पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस आग बबूला PM Modi took a dig at Rajiv Gandhi, Congress gets angry - khabardar AajTakखबरदार: राजीव गांधी पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस आग बबूला PM Modi took a dig at Rajiv Gandhi, Congress gets angry - khabardar AajTakकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को लेकर की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का सख्त अंदाज में जवाब दिया है. राहुल ने कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी ने बेलगाम सनक में एक नेक इंसान की शहादत का निरादर किया है. दरअसल, पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में समाप्त हुआ था.चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें  आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजीव गांधी के खिलाफ मोदी की टिप्पणी, कांग्रेस ने EC से की शिकायतराजीव गांधी के खिलाफ मोदी की टिप्पणी, कांग्रेस ने EC से की शिकायतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दी है. कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाते हुए कहा, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी में भारतीय संस्कृति और परंपरा को लेकर सम्मान नहीं है.
Read more »

मोदी के कट्टर समर्थक जफर सरेशवाला ने की राहुल गांधी की तारीफ, जानें क्या कहामोदी के कट्टर समर्थक जफर सरेशवाला ने की राहुल गांधी की तारीफ, जानें क्या कहाकभी मोदी की खुलेआम तारीफ करने वाले जफर सरेशवाला ने पीएम के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी की तारीफ कर सबको हैरान कर दिया।
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका खारिज कीसुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका खारिज कीसुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का हवाला देकर चुनाव लड़ने से अयोग्य करार देने वाली याचिका खारिज कर दी है. मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि आप क्या करते हैं. दोनों याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि वो राजनीति में हैं और सोशल वर्क करते हैं.
Read more »

सिद्धू ने कहा- महात्मा गांधी ने गोरों से आजाद कराया, कांग्रेस काले अंग्रेजों से मुक्ति दिलाएगीसिद्धू ने कहा- महात्मा गांधी ने गोरों से आजाद कराया, कांग्रेस काले अंग्रेजों से मुक्ति दिलाएगीनवजोत सिंह सिद्धू ने इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान पर चुनाव आयोग ने सिद्धू को नया नोटिस भेजा | Lok sabha chunav 2019 11 May news and updates
Read more »

Exclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींExclusive : रवीश कुमार से बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी की भाषण कला का कोई जोड़ नहींपीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच आपने बयानबाजी तो खूब सुनी होगी लेकिन एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार से खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की कम्युनिकेशन स्किल यानी भाषण देने की कला की मुरीद हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह नफरत से भरे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में जो भी हुआ है, वह प्यार की भावना की वजह से आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मैं कई निजी कार्यक्रमों में भी मिलता हूं, लेकिन वे ढंग से रिस्पॉन्स नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी से लड़े कौन, उनसे कांग्रेस लड़ी. यह कोई आसान काम नहीं था, लेकिन हम हर जगह लड़े.  आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद यह बातचीत की है. पहले तो उन्होंने समय का हवाला दिया गया लेकिन बाद में आधा घंटे तक रवीश कुमार के सवालों का जवाब दिया.
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियामोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियासपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा- जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल भेजना चाहते हैं रॉबर्ट्सगंज के बाद गाजीपुर में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 19 मई को होना है मतदान | pm modi live update on Rabartsganj and Ghazipur railly in uttar pradesh
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:50