प्रियंका ने बताया मोदी सरकार को उद्योगपत्तियों की सरकार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों अमेठी और रायबरेली के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. प्रियंका गांधी ने रायरबरेली में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की नितियों का भी प्रचार किया. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर पार्टी सरकार में आती है तो ग्रामीण इलाकों में लोगों को 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी. हम सत्ता में आते ही इस पर काम करेंगे. नोटबंदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जब नोटबंदी की गई तो आपसे वादा किया गया कि काला धन वापस आ जाएगा. लेकिन काला धन वापस नहीं आया. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई. आवारा पशुओं का छोड़ा जाना भी यहां समस्या बना हुआ है, लेकिन अब तक गोशाला का कोई प्रबंध नहीं किया गया है. प्रियंका गांधी ने किसानों का धन उद्योगपतियों को वितरित करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि किसानों के पैसे उद्योगपतियों को बांटे जा रहे हैं. 10,000 करोड़ रुपए उद्योगपतियों को बांट दिया गया. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी किसान सम्मान योजना एक परिवार के एक सदस्य को केवल 2 रुपए प्रतिमाह दे सकता है. यह किसान अपमान योजना है. बीजेपी ने केवल उद्योपतियों का कर्ज माफ किया है. इस सरकार का मुख्य मुद्दा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना है. प्रियंका गांधी ने कहा, 'जब मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, अमेठी आते रहते थे. अमेठी के लोगों के साथ रहते थे. हम भी उनके साथ आते थे. हम अमेठी में कभी बड़े बंगले में नहीं रहे. हम गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात करते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कभी किसी गांव नहीं जाते. प्रधानमंत्री मोदी अपनी संसदीय सीट के गावों में पिछले 5 वर्षों में एक भी बार नहीं गए. उन्होंने एक भी किसान से मुलाकात नहीं की लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरी दुनिया घूम ली है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाराबंकी में बोलीं प्रियंका, ‘PM इंटरव्यू देने में व्यस्त, जनता से कोई जुड़ाव नहीं’कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा है कि मोदी सरकार के पास गरीबों के लिए कोई समय नहीं है. प्रधानमंत्री टीवी स्टार को भी इंटरव्यू देने में व्यस्त हैं, लेकिन उनके पास आम लोगों से मिलने का समय नहीं है.
Read more »
सिद्धू की फिर फिसली जुबान, बोले- ‘छक्का’ मार BJP सरकार को सत्ता से बाहर करेंनवजोत सिंह सिद्धू ने जनता से इसे (सरकार को) ‘छक्का’ मार कर सत्ता से बाहर करने की अपील की. सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पांच ‘गांधी’ दिए, जबकि इस सरकार ने तीन ‘मोदी’ दिए. उन्होंने अपने भाषण में नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी के नाम लिए.
Read more »
बिहार LIVE: पीएम मोदी ने कहा-लहर नहीं ललकार है, फिर एक बार मोदी सरकार हैबिहार के मुजफ्फरपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षियों पर हमला- 4 चरणों के चुनाव के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं... PMNarendraModi LokSabhaEelctions2019 ElectionWithJagran
Read more »
मायावती ने दी कांग्रेस को चेतावनी, कहा- 'सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार करेंगे'मायावती का ये बयान तब आया, जब मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए.
Read more »
PM मोदी को पता है कि उनकी निरंकुश सरकार जा रही है: मायावती– News18 हिंदीबसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पीएम मोदी को पता है कि हर प्रकार के षडयंत्रों आदि के बावजूद उनकी निरंकुश सरकार जा रही है.
Read more »
AAP ने बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर को दिया ऑफर-दिल्ली सरकार की इस एकेडमी को चलाइएपूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगाने वालीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी ने अब उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से एक ऑफर दिया है.
Read more »
मसूद अजहर को UNSC ने घोषित किया ग्लोबल आतंकी, मोदी सरकार की बड़ी कामयाबीपुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार मसूद अजहर को अब तक चीन का समर्थन मिलता रहा,लेकिन आखिरकार चीन ने अपनी रोक हटा ली.
Read more »
मोदी-शाह को रोकने के लिए जो सरकार बनेगी, उसका करेंगे समर्थन: सिसोदिया– News18 हिंदीदिल्ली में 12 मई को वोटिंग होनी है. इससे पहले आप नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने News18 को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की.
Read more »
