प्रशांत किशोर: बिहार की राजनीति में बड़ी लकीर

राजनीति News

प्रशांत किशोर: बिहार की राजनीति में बड़ी लकीर
प्रशांत किशोरबिहार राजनीतिजेल
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 180 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाते हुए जेल जाने का फैसला किया।

Prashant Kishor: बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने खींच दी बड़ी लकीर, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के लिए खतरे की घंटी Prashant Kishor: सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पटना में जो भी घटनाक्रम हुए और प्रशांत किशोर ने जिस तरह से जमानत की शर्तों को मानने के बदले जेल जाना मुनासिब समझा, उससे तो यही कहा जा सकता है कि बंदे में दम है.

इस फसल की खेती कर बिहार के किसान बन रहे करोड़पति, कमा रहे दोगुना मुनाफाBPSC छात्र आंदोलन में क्रेडिट लूटने की होड़? पप्पू यादव ने 'चक्का जाम' के बाद अब बुलाया 'बिहार बंद'प्रशांत किशोर... अलग टाइप के राजनीतिज्ञ. अभी शुरुआत है. तुरंत ही झुंझला जाते हैं, लेकिन सोमवार को जो कुछ भी हुआ, उससे लगता है कि प्रशांत किशोर राजनीति में खासतौर से बिहार की राजनीति में लंबी रेस के घोड़ा साबित होने वाले हैं. कंबल और वैनिटी वैन विवाद की कालिख को प्रशांत किशोर ने सोमवार को एक तरह से धो दिया. जमानत की शर्तें मानने के बजाय जेल जाने के फैसले के बाद प्रशांत किशोर ने एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिससे युवा वर्ग के बीच उनकी अलहदा छवि प्रस्तुत हुई होगी. और जेल से आने के बाद सोमवार की शाम को प्रशांत किशोर ने जो अल्फाज प्रस्तुत किए, उससे सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को चिंतित होने की जरूरत है. सत्ता से संघर्ष कैसे करते हैं, तेजस्वी यादव को खासतौर से प्रशांत किशोर से सीख लेना चाहिए. सोमवार को जिस तरह से घटनाक्रम बदलते चले गए, उससे तो कई बारगी लगा कि पटना पुलिस प्रशांत किशोर को हीरो बनाने में मदद कर रही थी. हालांकि अगर हम ऐसा कहते हैं तो इसका मतलब यह है कि हम प्रशांत किशोर के जज्बे को कमतर आंक रहे हैं.बेउर जेल से निकलने के बाद शाम को प्रशांत किशोर ने जब माइक संभाली तो पूरे रौ में थे. वे बोलते चले जा रहे थे. चेहरे पर आत्मविश्वास इस कदर कि गिरफ्तार होने के बाद भी बोले, आंदोलन जहां से शुरू हुआ था, वहीं निबटाया जाएगा. गांधी मैदान से शुरू हुआ था और गांधी मैदान में ही निबटाया जाएगा. नीतीश कुमार की सरकार के अलावा प्रशांत किशोर ने भाजपा को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की. पीके ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओं की बात करते हैं लेकिन पटना में 2 बार लाठीचार्ज होने के बाद भी वे एक बार भी इस बारे में नहीं बोले. प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि यह नीतीश कुमार की जिद बनाम बिहार के युवाओं की जिद वाली लड़ाई है और इसमें जीत युवाओं की होने वाली है.दलगत राजनीति से आगे बढ़कर प्रशांत किशोर ने भाकपा माले की तारीफ की और कहा कि अगर इस आंदोलन में किसी एक पार्टी ने साथ दिया है तो वो है भाकपा माले. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी से प्रशांत किशोर ने युवाओं की खातिर सड़क पर उतरने की अपील की और कहा कि मैं उनदोनों को पूरा सहयोग दूंगा अगर वे ऐसा करते हैं. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि यह एक ​व्यक्ति का आंदोलन नहीं है. अपनी राजनीति के शैशवकाल में इस तरह की परिपक्वता दिल्ली में अरविंद केजरीवाल दिखा चुके हैं. हालांकि दिल्ली के अन्ना आंदोलन और लोकपाल आंदोलन की तुलना प्रशांत किशोर के आंदोलन की तुलना नहीं की जा सकती. फिर भी जमानत की शर्तों को ठुकराना और जेल जाने के लिए तैयार होना एक अपील पैदा करता है. प्रशांत किशोर की राजनीतिक टाइमिंग को देखें तो उनका उदय ऐसे समय में हो रहा है, जब बिहार की राजनीति के दो बड़े धुरंधर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार अब अंतिम पारी खेल रहे हैं.नई पीढ़ी की पॉलिटिक्स भी परंपरागत अंदाज में ही होती दिख रही है. तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के अलावा सम्राट चौधरी भी युवा नेता हैं पर प्रशांत किशोर जैसा जिगरा इन तीनों में से कोई भी अब तक नहीं दिखा सका है. भाजपा तो अब तक बिहार में एक चेहरा ठीक से नहीं दे पाई है. दूसरी ओर, प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों के कार्यकाल को टारगेट में रखे हुए हैं और भरोसे की नई उम्मीद जगा रहे हैं. दूसरी ओर, अब तक नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव के जंगलराज की दुहाई देकर ही सत्ता में बने हुए हैं. भाजपा भी नीतीश कुमार की हां में हां मिलाती रहती है.हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!प्रेमी को नंगा कर डीजे बजाकर की पिटाई, 10 घंटे बाद पुलिस आई, तब बच पायी जानBihar News: इंजीनियर अतुल सुभाष की मां ने मांगी पोते की कस्टडी, SC में अहम सुनवाई आजसड़क पर टहल रहे थे शिक्षक इम्तियाज अंसारी, बाइक से बदमाश आए और दाग दीं 5 गोलियांPrashant Kishorबिहार में एक और मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी, जानें कब से शुरू हो जाएगी पढ़ाई?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

प्रशांत किशोर बिहार राजनीति जेल नीतीश कुमार भाजपा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रशांत किशोर की राजनीति में हारप्रशांत किशोर की राजनीति में हारजनसुराज के नायक प्रशांत किशोर बिहार के चार विधान सभा उप चुनाव में हार गए। उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को छात्र राजनीति का सहारा देने की आस भी अधूरी रही।
Read more »

प्रशांत किशोर का पटना में आमरण अनशन, क्या बिहार की राजनीति में उठेगा भूचाल?प्रशांत किशोर का पटना में आमरण अनशन, क्या बिहार की राजनीति में उठेगा भूचाल?जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पटना में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद प्रशांत किशोर ने यह निर्णय लिया है. क्या यह अनशन बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा बदलाव लाएगा?
Read more »

प्रशांत किशोर ने बदला राजनीतिक रणनीति, गठबंधन की संभावनाप्रशांत किशोर ने बदला राजनीतिक रणनीति, गठबंधन की संभावनाबिहार के राजनेता प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक रणनीति में बदलाव किया है। अब वे भविष्य में गठबंधन की राजनीति में भी अपना कदम रख सकते हैं।
Read more »

पीके की गिरफ्तारी, बिहार की राजनीति में बदलावपीके की गिरफ्तारी, बिहार की राजनीति में बदलावप्रशांत किशोर की बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना स्थल से गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।
Read more »

प्रशांत किशोर गिरफ्तारी पर राजनीतिक आक्रोशप्रशांत किशोर गिरफ्तारी पर राजनीतिक आक्रोशजन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद बिहार में राजनीतिक आक्रोश व्याप्त है। एआईएमआईएम ने प्रशांत किशोर का समर्थन किया है और बिहार सरकार पर निशाना साधा है।
Read more »

प्रशांत किशोर गिरफ्तारी: बिहार में राजनीतिक तनाव तेजप्रशांत किशोर गिरफ्तारी: बिहार में राजनीतिक तनाव तेजजन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी ने बिहार में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। एआईएमआईएम ने प्रशांत किशोर का समर्थन करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:11:59