Mahakumbh Fire News: Prayagraj के महाकुंभ मेला क्षेत्र में Cylinder Blast से लगी आग
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग टेंट में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद लगी और देखते ही देखते 18-19 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंच गए हैं.
पहुंचने के बाद घटना की जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई हैं, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है. ये पूरा इलाका महाकुंभ मेला क्षेत्र में आता है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.देखें वीडियोप्रयागराज : महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग #Mahakumbh | @ranveer_sh | @PallavMishra11 pic.twitter.com/gplReDMdMn— NDTV India January 19, 2025{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});आग पर काबू पाने के लिए राहतकर्मी की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं. दमकल की कई गाड़ियां लगी हुई हैं, लेकिन आग फैलते ही जा रही है. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है. आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के इलाके में लगी है. फिलहाल इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर अभी तक नहीं आई है.मेले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि आग ने करीब 18 शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां भेजी गई हैं. महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी. इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं. आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं.आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक आग की वजह से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रात 8 बजे तक करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ नगर की यात्रा की. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात 8 बजे तक 42 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं, लगभग 32 लाख तीर्थ यात्रियों ने महाकुंभ नगर की यात्रा की. इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी भी हैं. बताया गया कि अभी तक 7.72 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया है.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ''सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ:, सनातन धर्म के गौरव 'महाकुंभ-2025, प्रयागराज' में आज 42 लाख से अधिक एवं अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में पावन स्नान कर पुण्य के भागी बने हैं.आज पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक कल्पवासियों एवं 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अभिनंदन.''इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है- प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने की सूचना, अत्यंत दुःखद.प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के सेक्टर 19 में आग लगने की सूचना, अत्यंत दुःखद !ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना।राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार।— Samajwadi Party January 19, 2025
Cylinder Blast In Mahakumbh 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनेंराजस्थान से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
Read more »
महाकुंभ धमकी मामले में आयुष जायसवाल गिरफ्तारपूर्णिया जिले के आयुष कुमार जायसवाल को प्रयागराज महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
महाकुंभ धमकी देने वाले आयुष को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कियापूर्णिया जिले के आयुष कुमार जायसवाल को यूपी पुलिस ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है।
Read more »
सीएम योगी ने महाकुंभ का लिया हवाई जायजा, संगम क्षेत्र में साधु-संतों से करेंगे मुलाकातPrayagraj kumbh Mela 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के सातवें दिन प्रयागराज पहुंचकर हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र का हवाई जायजा लिया.
Read more »
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आगपुलिस और एनडीआरएफ की टीमें आग पर काबू पाने के लिए आसपास के हिस्से को खाली करवा रही है.
Read more »
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भयंकर आग, मौके पर फायर बिग्रेडप्रयागराज महाकुंभ में सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई है. शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के क्षेत्र में आग की लपटें देखी गईं. फायर ब्रिगेड की टीमें युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटी हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों की प्राथमिकता है कि कोई जानमाल का नुकसान न हो और आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए.
Read more »
