प्रयागराज के बेली अस्पताल में पीड़ित बच्चों का मेडिकल, यौन उत्पीड़न की पुष्टि! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य पर है आरोप

Prayagraj Sexual Assault News

प्रयागराज के बेली अस्पताल में पीड़ित बच्चों का मेडिकल, यौन उत्पीड़न की पुष्टि! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य पर है आरोप
Swami AvimukteshwaranandMukundanand CaseMinor Victims Medical
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 53%

प्रयागराज के बेली अस्पताल में बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले में मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई है। सूत्रों का दावा है कि मेडिकल में बच्चों से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर बयान देने से कतरा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना को आगे को बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों पीड़़ित बच्चों का बेली अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया। गुरुवार को बेली अस्पताल की ओर से पुलिस को बंद लिफाफे में रिपोर्ट मिली। सूत्रों का दावा है कि मेडिकल में बच्चों से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर बयान देने से कतरा रहे हैं। फिलहाल मुकदमे के विवेचक की ओर से मेडिकल रिपोर्ट को विवेचना में शामिल करते हुए छानबीन को आगे बढ़ाएंगे। झूंसी पुलिस ने बुधवार को दोनों नाबालिग लड़कों को मेडिकल कराने के लिए पहले सीएचसी बनी सरायइनायत ले गई। वहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को नाबालिग बताते हुए बेली अस्पताल भेजा। वहां पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट आज यानी गुरुवार को पुलिस को मिली है। अस्पताल और पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेडिकल में यौन उत्पीड़न की बात फिलहाल सही पाई गई है। हालांकि इस पर कोई अभी कोई अधिकारी और डॉक्टर अधिकृत रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं। इसके पूर्व बच्चों को कोर्ट में पेश करते हुए उनका बयान दर्ज कराया गया था। बुधवार को अदालत के सामने दोनों नाबालिग लड़कों ने यौन उत्पीड़न की घटना को बताया। इस दौरान उन्होंने मुकुंदानंद समेत कई लोगों का नाम भी लेते हुए यौन उत्पीड़न के आरोप मढ़े। कोर्ट में कलमबंद बयान होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पहले पुलिस ने दोनों पीड़ितों का बयान अंकित किया था। फिर उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट को अब मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपितों से जुड़े साक्ष्य को संकलित किए जाने की कार्रवाई तेज कर दी है।अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद के अलावा अन्य तीन अज्ञात आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य को भी जुटाया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर विवेचना कमजोर न हो। झूंसी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर और मथुरा वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रम्हचारी की तहरीर पर झूंसी पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद व तीन अज्ञात के खिलाफ धमकी, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। इन पर महाकुंभ व माघ मेले में नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने का आरोप है। अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है। बच्चों ने रोते हुए कोर्ट को बताई थी घटना मुकदमे के वादी आशुतोष ब्रम्हचारी ने मीडिया से बताया था कि बुधवार को दोनों पीड़ित बच्चों का कोर्ट में बयान हुआ। इस दौरान दोनों नाबालिग लड़कों ने कोर्ट के सामने रोते हुए पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई के नाम भी लिए हैं। आशुतोष का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।.

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना को आगे को बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों पीड़़ित बच्चों का बेली अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया। गुरुवार को बेली अस्पताल की ओर से पुलिस को बंद लिफाफे में रिपोर्ट मिली। सूत्रों का दावा है कि मेडिकल में बच्चों से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर बयान देने से कतरा रहे हैं। फिलहाल मुकदमे के विवेचक की ओर से मेडिकल रिपोर्ट को विवेचना में शामिल करते हुए छानबीन को आगे बढ़ाएंगे। झूंसी पुलिस ने बुधवार को दोनों नाबालिग लड़कों को मेडिकल कराने के लिए पहले सीएचसी बनी सरायइनायत ले गई। वहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को नाबालिग बताते हुए बेली अस्पताल भेजा। वहां पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट आज यानी गुरुवार को पुलिस को मिली है। अस्पताल और पुलिस सूत्रों का कहना है कि मेडिकल में यौन उत्पीड़न की बात फिलहाल सही पाई गई है। हालांकि इस पर कोई अभी कोई अधिकारी और डॉक्टर अधिकृत रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं। इसके पूर्व बच्चों को कोर्ट में पेश करते हुए उनका बयान दर्ज कराया गया था। बुधवार को अदालत के सामने दोनों नाबालिग लड़कों ने यौन उत्पीड़न की घटना को बताया। इस दौरान उन्होंने मुकुंदानंद समेत कई लोगों का नाम भी लेते हुए यौन उत्पीड़न के आरोप मढ़े। कोर्ट में कलमबंद बयान होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पहले पुलिस ने दोनों पीड़ितों का बयान अंकित किया था। फिर उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट को अब मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपितों से जुड़े साक्ष्य को संकलित किए जाने की कार्रवाई तेज कर दी है।अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद के अलावा अन्य तीन अज्ञात आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य को भी जुटाया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर विवेचना कमजोर न हो। झूंसी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर और मथुरा वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रम्हचारी की तहरीर पर झूंसी पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद व तीन अज्ञात के खिलाफ धमकी, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। इन पर महाकुंभ व माघ मेले में नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने का आरोप है। अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है। बच्चों ने रोते हुए कोर्ट को बताई थी घटना मुकदमे के वादी आशुतोष ब्रम्हचारी ने मीडिया से बताया था कि बुधवार को दोनों पीड़ित बच्चों का कोर्ट में बयान हुआ। इस दौरान दोनों नाबालिग लड़कों ने कोर्ट के सामने रोते हुए पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई के नाम भी लिए हैं। आशुतोष का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Swami Avimukteshwaranand Mukundanand Case Minor Victims Medical POCSO Act Charges Court Statement Minors Beli Hospital Report Jhansi Police Investigation Uttar Pradesh Crime Prayagraj News Prayagraj Latest News Prayagraj News In Hindi Prayagraj Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:01:21