केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृहराज्य में इस योजना का एक भी किसान को नहीं मिला लाभ, देखें सभी राज्यों की लिस्ट Prakashnw18
को इसकी पहली किस्त मिल चुकी है. यह 7 मार्च को शाम 6 बजे तक आंकड़े हैं. जिसे केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने जारी किया है. कुल मिलाकर यह योजना सियासी फेर में फंसती नजर आ रही है. कांग्रेस शासित कई राज्यों में या तो बहुत कम किसानों को इसका लाभ मिला या फिर मिला ही नहीं है.
कृषि मंत्रालय से जारी लाभार्थी राज्यों की जो लिस्ट मिली है उसके मुताबिक 10 राज्यों की सरकारों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसानों का ब्यौरा ही नहीं भेजा है. हालांकि गैर बीजेपी शासित कई राज्यों ने इसका अच्छा लाभ उठा लिया है. जैसे आंध्र प्रदेश के 3.21 लाख किसानों ने 2000 रुपये की पहली किस्त ले ली है. यहां के कम से इतने किसानों को दूसरी किस्त की भी रकम मिलनी लगभग तय है. कांग्रेस शासित पंजाब ने 2.63 लाख, जम्मू कश्मीर के 3.41 लाख, सीपीआई-एम शासित केरल में 3.71 लाख, बीजू जनता दल शासित ओडिशा में आठ लाख, टीआरएस शासित तेलंगाना में 14.41 और एआईएडीएमके शासित तमिलनाडु में 14 लाख किसानों को इसका लाभ मिलने लगा है. यह बात अलग है कि जेडीयू-बीजेपी शासित बिहार में 7 मार्च तक सिर्फ 72400 किसान ही इसका फायदा ले पाए थे. जहां से खुद केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आते हैं. राजस्थान जहां से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आते हैं वहां पर एक भी किसान को लाभ नहीं मिला. पूरे मामले पर हमने गजेंद्र सिंह शेखावत से बात की तो उन्होंने कहा,"ऐेसे कई स्टेट हैं जहां एक भी लोग को पैसा नहीं गया. कांग्रेस शासित सरकारें सहयोग नहीं कर रही हैं. रेवेन्यू रिकॉर्ड रखना और किसान की लिस्ट देना ये स्टेट गवर्नमेंट का काम है. कांग्रेस शासित राज्य चाहे राजस्थान है, कर्नाटक है या मध्य प्रदेश, उन्होंने अपना डेटा नहीं दिया है.राजस्थान सरकार ने 50 लाख किसानों में से 1.27 लाख का डेटा केंद्र को भेजा था. उसमें से सिर्फ 27 हजार लोगों का ही डाटा वेरीफाई हुआ. बाकी सब करप्ट था. किसी का नंबर सही नहीं था, किसी का नाम नहीं तो किसी का अकाउंट नंबर गलत था. जिन 27 हजार का डाटा सही था उनके लिए हमने लिखा कि हम फंड ट्रांसकर कर रहे हैं आप फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट जनरेट करो. उन्होंने ऐसा नहीं किया. आचार संहिता नहीं लगी तब तक लेकर बैठे रहे. फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट जनरेट होने के बाद ही पैसा भेजा जाता है. इसलिए वहां एक भी किसान को इस योजना का लाभ नहीं मिला."उधर, योजना के लिए डाटा नहीं देने पर एमपी के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा,"तत्कालीन बीजेपी सरकार ने इस तरह के किसानों का कोई आंकड़ा नहीं जुटाया था." पश्चिम बंगाल में भी एक भी किसान इसका लाभ नहीं ले पाया है. इसकी वजह केंद्र और राज्य में तनातनी बताई जा रही है. इस योजना के तहत मोदी सरकार छोटे किसानों को तीन किस्त में सालाना 6000 रुपये की सहायता दे रही है. ज्यादातर कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को राहत देने के लिए कृषि कर्जमाफी की योजना चल रही है. तेलंगाना में सबसे पहले किसानों को दो किस्त में सालाना 8000 रुपये देने वाली योजना चल रही है. ओडिशा में वार्षिक 10 हजार रुपये का सहयोग करने वाली कालिया स्कीम है.उधर, आंध्र प्रदेश सरकार अन्नदाता सुखीभव योजना चला रही है. इसके तहत वहां हर किसान को साल में 10 हजार रुपये मिलेंगे. जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नहीं आते हैं उन्हें हर साल 10,000 रुपये मिलेंगे और जो योजना में शामिल हैं उन्हें 4000 रुपये मिलेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Idea के ग्राहकों को इन प्लान्स में फ्री मिलेगा Amazon प्राइमIdea’s Nirvana postpaid Plns वोडाफोन आइडिया ने आइडिया के निरवाना पोस्टपेड प्लान्स के लिए एक नया ऑफर जारी किया है. इसके तहत चुनिंदा प्लान्स में ग्राहकों को अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा.
Read more »
देश के इस शहर में बने थे पहले आम चुनाव के लिए 12 लाख बैलेट बॉक्सफैक्ट्री में महज 4 महीने में 12.83 लाख बैलेट बॉक्स तैयार कर लिए गए थे. एक दिन में 15 हजार बॉक्सेज तैयार हो रहे थे.
Read more »
मिशन यूपी: 'वोट' के लिए 'बोट के जरिए' मां गंगा के सहारे प्रियंका गांधी– News18 हिंदीकांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करेंगे. वह रविवार शाम प्रयागराज पहुंची. इससे पहले उन्होंने यूपी के लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखकर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा,
Read more »
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख की चोरी- Amarujalaवाघेला का घर 'वसंत वागड़ो' गांधीनगर शहर की बाहरी सीमा पर पेठापुर गांव के पास स्थित है। shankersinhvaghela INCIndia formergujaratchiefministershankersinhvaghela
Read more »
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम: राजस्थान, MP में एक भी किसान को फायदा नहीं!– News18 हिंदीpradhan mantri Kisan Samman Nidhi Scheme कांग्रेस शासित पंजाब के 2.63 लाख, जम्मू कश्मीर के 3.41 लाख, केरल के 3.71 लाख, ओडिशा के आठ लाख, तेलंगाना और तमिलनाडु के 14-14 लाख किसानों को इस स्कीम का लाभ मिलने लगा है. 7 मार्च तक सिर्फ बिहार के सिर्फ 72400 किसान ही इसका फायदा ले पाए थे. जहां से खुद केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह आते हैं.
Read more »
500 के टिकट पर पांच सौ का गिफ्ट, इस बैंक के ग्राहक ले सकते हैं लाभIRCTC: ऑफर की जानकारी के साथ यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि एसबीआई इस ऑफर डील में साझेदार साथी द्वारा मुहैया कराए जाने वाले किसी भी सामान की बिक्री, गुणवत्ता, फीचर आदि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
Read more »
करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान के किसान मांग रहे मुआवजाभारत और पाकिस्तान की ओर से करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा की जा रही है. इसी बीच परियोजना के कारण अपनी जमीन छोड़ने को मजबूर करीब 600 ग्रामीणों का कहना है कि यदि उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा वाणिज्यिक दरों पर नहीं मिला तो वे विकास कार्य ठप कर देंगे.
Read more »
PM किसान सम्मान योजना: 4 लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए फेल, सरकार ने पैसे देने का बदला नियम– News18 हिंदीप्रधानमंत्री किसान सम्मान योजन के तहत किसानों को अब रकम पाने के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा.
Read more »
