Prime Minister Narendra Modi says, BJP will return with absolute majority | मोदी ने कहा- बेरोजगारी का मुद्दा अटलजी की सरकार के समय भी उठा मोदी का दावा- जनता अपना मन बना चुकी है, एनडीए को 300 सीटें मिलेंगी
मोदी ने कहा- बेरोजगारी का मुद्दा अटलजी की सरकार के समय भी उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह भरोसा जताया कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा पूरे बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। जनता अपना मन बना चुकी है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस को 300 सीटों पर जीत दिलाना है। ऐसे में परिणाम निश्चित है।प्रधानमंत्री मोदी ने आज के हालातों पर कहा, ''आप देखेंगे तो पाएंगे कि 2014 के मुकाबले आज विपक्ष ज्यादा हिला हुआ है। आंध्रप्रदेश, प.
बंगाल, केरल, ओडिशा कहीं किसी तरह का कोई समझौता नहीं हुआ। पार्टियों के बीच जो बयानबाजी जारी है, उसे भी देख सकते हैं।'' चुनाव परिणाम को लेकर मोदी ने कहा, ''जब इस देश के लोग यह तय कर चुके हैं कि नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा सीटें दिलवाना है तो फिर क्या हो सकता है। परिणाम निश्चित है। इसमें कोई शक ही नहीं। जनता ने सब सोच लिया है।'' मोदी के सामने कौन, वाले सवाल पर मोदी ने कहा, ''इस देश के लोग एक तरफ के लिए मन बना चुके हैं। ऐसे में 2019 में मोदी वर्सेस कौन का कोई सवाल नहीं उठता। यही कारण है कि देश की जनता भी किसी चेहरे की तलाश में नहीं है।'' बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी ने कहा, ''हम नए संस्थान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एक परफेक्ट सिस्टम तैयार हो। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान भी बेरोजगारी का मुद्दा उठा था।'' रोजगार के मुद्दे पर मोदी ने कहा, ''चार करोड़ लोगों ने पहली बार पैसा कमाया। यह दर्शाता है कि उन्होंने कुछ काम तो किया होगा। मैं इसमें क्या कहूं? ईपीएफओ में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।''
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार ने अलगाववादी संगठन पर लगाया प्रतिबंध, कश्मीरी पंडितों ने कहा- थैंक्यू मोदी जीबयान में कहा गया है कि यह ‘‘जीत’’ (जेकेएलएफ पर प्रतिबंध) पूरे कश्मीरी पंडित समुदाय के बलिदान और कड़ी मेहनत के कारण हासिल की गई है.
Read more »
जेडीएस विधायक ने कहा- 'मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मार दो'- Amarujalaभाजपा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि गौड़ा मोदी के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं। LokSabhaElections2019 Karnataka VoteKaro वोटकरो
Read more »
बीजेपी ने महज 28 साल के 'युवा तुर्क' को मैदान में उतारा, प्रत्याशी ने कहा, 'OMG...'बीजेपी ने महज 28 साल के 'युवा तुर्क' को मैदान में उतारा, प्रत्याशी ने कहा, 'OMG...' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
सपा-रालोद-बसपा को मोदी ने बताया 'सराब', कहा- सेहत के लिए हानिकारकइस देश को हिंदुस्तान के हीरो चाहिए या फिर पाकिस्तान के हीरो चाहिए, हमें सबूत चाहिए या फिर सपूत चाहिए: पीएम मोदी IndiaElects LokSabhaElections2019 लाइव अपडेट्स:
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
PM मोदी ने कहा- ''सराब'' तो प्रियंका चतुर्वेदी ने किया 'नशा' से वारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चुनावी सभा में सपा, रालोद और बसपा पर जुबानी निशाना साधते हुए इनके गठबंधन को ''सराब'' बताया था। वह बोले, 'सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब से बचें, क्यों ये ‘सराब’ हुआ जो सेहत के लिए हानिकारक है।'
Read more »
राहुल गांधी ने कहा- सत्ता में वापसी करेगा यूपीए, मोदी की राजनीति को जनता ने नकाराCongress president said the Congress-led UPA is storming back to power | कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज राहुल ने कहा- हमारे घोषणापत्र में जनता की आवाज
Read more »