पॉश इलाके में ‘फर्जी बाबा’ का काला चेहरा, 50 महिलाओं के मोबाइल से निकले शर्मनाक संदेश

Fake Babas News

पॉश इलाके में ‘फर्जी बाबा’ का काला चेहरा, 50 महिलाओं के मोबाइल से निकले शर्मनाक संदेश
Fake Baba CheatedFake Baba ListFake Baba
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक निजी मैनेजमेंट संस्थान से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां खुद को ‘स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती’ बताने वाला शख्स, जिसका असली नाम ओडिशा निवासी पार्थसारथी है, लंबे समय से छात्राओं का शोषण कर रहा था.

"दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक निजी मैनेजमेंट संस्थान से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां खुद को "स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती" बताने वाला शख्स, जिसका असली नाम ओडिशा निवासी पार्थसारथी है, लंबे समय से छात्राओं का शोषण कर रहा था.

Advertisment पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 50 से अधिक छात्राओं के मोबाइल से आपत्तिजनक व्हाट्सऐप चैट्स और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं, इससे साबित होता है कि यह तथाकथित "गॉडमैन" करीब 16 सालों से महिलाओं का शिकार बना रहा था. अश्लील संदेश और धमकी छात्राओं के फोन से मिले संदेशों में कहीं कमरे में बुलाने और विदेश यात्रा का लालच देने जैसी बातें हैं, तो कहीं अंक कम करने की धमकियां. एक मैसेज में उसने लिखा, “अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा.” पुलिस का मानना है कि स्वामी खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाली छात्राओं को टारगेट करता था, क्योंकि उसे भरोसा था कि ये महिलाएं या उनके परिवार शिकायत दर्ज कराने से डरेंगे. वार्डन भी शामिल जांच में यह भी सामने आया है कि संस्थान की तीन महिला वार्डन भी इस गंदी करतूत में उसका साथ देती थीं. वे भी छात्राओं पर दबाव बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल का इस्तेमाल करती थीं. फिलहाल पुलिस ने तीनों वार्डनों के बयान दर्ज कर लिए हैं. पुराने मामले दबे रहे चौंकाने वाली बात यह है कि स्वामी के खिलाफ पहले भी 2009 और 2016 में छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे. 2016 का केस भी इसी वसंत कुंज आश्रम से जुड़ा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. शायद इसी वजह से वह से उसकी हिम्मत बढ़ गई और सालों तक खुलेआम अपनी हरकतें करता रहा. फरार स्वामी और अन्य केस इस बीच, स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ अगस्त में 17 महिलाओं ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई. तभी से वह फरार है. बताया जा रहा है कि घोटाले के उजागर होने के वक्त वह लंदन में था और आखिरी बार आगरा में देखा गया। उसके खिलाफ अब तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं. दो यौन शोषण से जुड़े, एक धोखाधड़ी का, और एक फर्जी यूनाइटेड नेशंस डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट का. पुलिस ने उसके आश्रम से कई फर्जी गाड़ियों की प्लेटें बरामद की हैं. धार्मिक संस्था का रुख दिल्ली की यह इकाई दक्षिण भारत की प्रमुख धार्मिक संस्था दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठ, श्रंगेरी से जुड़ी है. संस्था ने आरोपी के कृत्यों को अनुचित बताते हुए कहा है कि उसे आधिकारिक रूप से निष्कासित कर दिया गया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सऐप रिकॉर्ड्स और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे "फर्जी बाबाओं" के नाम पर समाज की कमजोर कड़ी को सालों तक निशाना बनाया जाता रहा. ये भी पढ़ें- टॉयलेट जाते समय युवक का कोबरा से हुआ सामना, देख जान बचाकर भागने पर मजबूर"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Fake Baba Cheated Fake Baba List Fake Baba Viral News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुण्यातील सर्वात श्रीमंत महिला; डायरेक्ट अमेरिकेत सुरु केली IT कंपनी, 7500000000 रुपयांची कमाईपुण्यातील सर्वात श्रीमंत महिला; डायरेक्ट अमेरिकेत सुरु केली IT कंपनी, 7500000000 रुपयांची कमाईपुण्याच्या नेहा नारखेडे यांनी डायरेक्ट अमेरिकेत IT कंपनी सुरु केली आहे. नेहा नारखेडे यांच्या कंपनीची 7,50,00,00,000 रुपयांची उलाढाल आहे.
Read more »

महुआचाफी कांड: पिपराइच में नए थानेदार की तैनाती, अब तक हटाए गए 50 पुलिसकर्मीमहुआचाफी कांड: पिपराइच में नए थानेदार की तैनाती, अब तक हटाए गए 50 पुलिसकर्मीगोरखपुर के महुआचाफी गांव में छात्र की हत्या के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही के आरोप में पिपराइच थानेदार को निलंबित कर दिया गया है और चिलुआताल के थानेदार को पिपराइच का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एडीजी जोन के निर्देश पर कुशीनगर में भी कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। गोपनीय जांच में कई और नाम सामने आए...
Read more »

दिव्यांग से विवाह करने पर मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता, धामी सरकार ने दी सौगातदिव्यांग से विवाह करने पर मिलेगी 50 हजार रुपये की सहायता, धामी सरकार ने दी सौगातउत्तराखंड सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दिव्यांग युवक या युवती से विवाह करने पर अब दंपति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी जो पहले 25 हजार रुपये थी। यह निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देना और उन्हें विवाह के अवसरों में समान सहयोग प्रदान करना...
Read more »

Jaipur Police Commissionerate Transfer List | 50 पुलिस निरीक्षक और दो SI के तबादलेJaipur Police Commissionerate Transfer List | 50 पुलिस निरीक्षक और दो SI के तबादलेजयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर ट्रांसफर की लिस्ट जारी हुई है. जिसमें 50 पुलिस निरीक्षक और दो SI के तबादले किये गये हैं. देखिये पूरी लिस्ट
Read more »

1 लाख वाले Sony TV पर 50 हजार का डिस्काउंट, Amazon Sale में ऑफर1 लाख वाले Sony TV पर 50 हजार का डिस्काउंट, Amazon Sale में ऑफरAmazon Great Indian Festival Sale शुरू हो गई है. इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट है. ऐसा ही एक ऑफर Sony Smart TV पर मिल रहा है, जिसे आप लगभग आधी कीमत पर खरीद सकते हैं.
Read more »

Bihar Politics: 50+ सीटें नहीं तो..., मुकेश सहनी के अल्टीमेटम ने बढ़ाई RJD-कांग्रेस की बेचैनीBihar Politics: 50+ सीटें नहीं तो..., मुकेश सहनी के अल्टीमेटम ने बढ़ाई RJD-कांग्रेस की बेचैनीमुकेश साहनी ने एक विशेष साक्षात्कार में ‘इंडिया’ ब्लॉक के भीतर अपनी पार्टी की भूमिका को परिभाषित किया है. उन्होंने 50 से अधिक सीटों की मांग के साथ यह दावा किया है कि वीआईपी बिहार में सरकार बनाने की गारंटी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:29:24