पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर... तीन दिन में 40% से ज्यादा रिटर्न, आज भी आई तेजी, कीमत 20 रुपये से कम

Multibagger Stock News

पैसों की बारिश कर रहा यह शेयर... तीन दिन में 40% से ज्यादा रिटर्न, आज भी आई तेजी, कीमत 20 रुपये से कम
Rattanindia Power LtdPower StocksHigh Return Share
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

RattanIndia Power Ltd Share Price: रतनइंडिया पावर लिमिटेड का शेयर बुधवार को फिर से चढ़ गया। यह शेयर इस हफ्ते निवेशकों को 40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।

नई दिल्ली: रतनइंडिया पावर लिमिटेड के शेयर में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इसमें मार्केट खुलने के आधे घंटे में भीतर फिर से जबरदस्त तेजी आ गई। इससे पहले शेयर कल यानी मंगलवार को भी 18 फीसदी तक उछल गया था। 20 रुपये से कम कीमत वाला यह शेयर इस हफ्ते अभी तक 40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। इसमें आई तेजी से सभी हैरान हैं।बुधवार को रतनइंडिया के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। मंगलवार को भी इस शेयर में 18 फीसदी की तेजी आई थी और यह 14.

32 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को मार्केट खुलने के आधे घंटे के भीतर ही यह 12.70% की तेजी के साथ 16.14 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखी गई। सुबह 10 बजे यह शेयर 10.20% की तेजी के साथ 15.78 रुपये पर कारोबार कर रहा था।नए डायरेक्टर, नया निवेश, नए आइडिया... टाटा की इस कंपनी में बहुत कुछ नया होने वाला है, जानें पूरी डिटेलइस हफ्ते 40% से ज्यादा तेजीइस शेयर में इस हफ्ते यानी सोमवार से लेकर अब तक जबरदस्त तेजी आई है। इस हफ्ते यह शेयर 40 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। शुक्रवार को यह 11.19 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी बुधवार को यह अधिकतम 16.14 रुपये पर पहुंच गया। ऐसे में यह इस हफ्ते निवेशकों को 44 फीसदी रिटर्न दे चुका है।क्यों आई इसमें तेजी?कंपनी के शेयरों में उछाल का कारण अभी पता नहीं है। मंगलवार को बीएसई ने कंपनी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। बीएसई जानना चाहता है कि शेयरों की खरीद-बिक्री में इतनी तेजी क्यों आई। रतनइंडिया पावर का शेयर बहुत तेजी से बदलता रहता है। इसका 1-year बीटा 1.3 है। बीटा से पता चलता है कि शेयर कितना जोखिम भरा है।इस साल अच्छा नहीं रहा प्रदर्शनअगर कंपनी के इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक के प्रदर्शन को देखें तो इसने निवेशकों को निराश किया है। एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक इसमें दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि पिछले साल अप्रैल-मई में इसमें जबरदस्त तेजी आई थी। उस समय यह शेयर करीब 8 रुपये से 19 रुपये पर पहुंच गया था।क्या है कंपनी का काम?रतनइंडिया पावर भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट बिजली बनाने वाली कंपनियों में से एक हैं। कंपनी के महाराष्ट्र में अमरावती और नासिक में 2700 MW के थर्मल पावर प्लांट हैं। अमरावती और नासिक दोनों जगहों पर 1350 MW के प्लांट हैं। कंपनी ने 18,615 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनके पावर प्लांट 2,400 एकड़ में फैले हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 8,474.03 करोड़ रुपये है।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rattanindia Power Ltd Power Stocks High Return Share मल्टीबैगर शेयर मल्टीबैगर स्टॉक रतनइंडिया पावर लिमिटेड शेयर प्राइस पावर स्टॉक हाई रिटर्न शेयर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »

IRFC Share Price: रेलवे स्टॉक में जबरदस्त तेजी, 6 से ज्यादा आया उछाल, क्या है कारण?IRFC Share Price: रेलवे स्टॉक में जबरदस्त तेजी, 6 से ज्यादा आया उछाल, क्या है कारण?IRFC share price आईआरएफसी के शेयर दोपहर 2.27 बजे 6 फीसदी से भी ज्यादा बढ़े हैं। अभी इसके एक शेयर की कीमत 138.
Read more »

एक गुड न्यूज और इस सरकारी कंपनी के शेयर में आ गई तेजी, एक ही दिन में 7% तक उछालएक गुड न्यूज और इस सरकारी कंपनी के शेयर में आ गई तेजी, एक ही दिन में 7% तक उछालRVNL Share Price: सरकारी कंपनी RVNL के शेयर में सोमवार को 7% की बढ़त देखी गई। यह तेजी आंध्र प्रदेश में RVNL की एक नई कंपनी खुलने की वजह से आई।
Read more »

1 मिनट के लिए हंसी बंद नहीं होने देती ये फिल्म, 60 लाख के बजट में कमा डाटे थे 8 करोड़ रुपये1 मिनट के लिए हंसी बंद नहीं होने देती ये फिल्म, 60 लाख के बजट में कमा डाटे थे 8 करोड़ रुपयेआज हम आपको ऐसी ही एक बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका बजट एक करोड़ रुपये से भी कम था, लेकिन इसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की.
Read more »

अदाणी ग्रीन के प्रोमोटर ने 209 करोड़ रुपये के वारंट को इक्विटी में बदला, बोर्ड ने दी मंजूरी, शेयरों में उछालअदाणी ग्रीन के प्रोमोटर ने 209 करोड़ रुपये के वारंट को इक्विटी में बदला, बोर्ड ने दी मंजूरी, शेयरों में उछालअदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर (Adani Green Energy shares) आज के शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे के करीब 1.34% की तेजी के साथ 997.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
Read more »

कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, 100 रुपये से भी कम है शेयर की कीमत, 5 साल में दिया 1400% से ज्यादा रिटर्नकंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, 100 रुपये से भी कम है शेयर की कीमत, 5 साल में दिया 1400% से ज्यादा रिटर्नTiger Logistics Share Price: स्मॉलकैप कंपनी टाइगर लॉजिस्टिक्स थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइड करती है. लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. पिछले पांच साल में कंपनी ने 1408% का बंपर रिटर्न दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:01:13