जमुई. आज भले ही मेडिकल जगत ने नई ऊंचाइयों को छू लिया हो और इलाज की कई नई तकनीक विकसित हो गई हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लोग केवल प्रकृति पर ही निर्भर हुआ करते थे. खासकर भारत में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का इतिहास सदियों पुराना है.
अगर किसी के पैरों में मोच आ गई हो या शरीर के किसी भी हिस्से की हड्डियों में दर्द हो गया हो, तो लोग उस दर्द को मिटाने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. मोच वाली जगह पर सूजन भी हो जाती है. जिसे दूर करने को लेकर अलग-अलग प्रकार की दवाइयां का इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन अगर उन जगहों पर केवल वन तुलसी की पत्तियों का लेप लगाया जाए तो दर्द को भी पल भर में छूमंतर किया जा सकता है. इतना ही नहीं पैरों में आई मोच को भी दूर किया जा सकता है. आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी ने बताया कि वन तुलसी का पौधा इतना कमाल का होता है कि यह 36 प्रकार की बीमारियों में काम आता है. मोच को दूर करने के लिए यह काफी कारगर इलाज है. इसके साथ ही यह और भी कई प्रकार की परेशानियों को झट से दूर कर देता है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि वन तुलसी के बीजों में फाइबर और गोंद होता है, जो पेट साफ करने में मदद करता है और कब्ज को कम करता है. वन तुलसी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके बीजों का सेवन करने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और मुंह से बैक्टीरिया का सफाया होता है. उन्होंने बताया कि वन तुलसी के बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और एडिमा जैसी बीमारियों का इलाज करते हैं. इसके बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी हैं.
तुलसी से पल भर में छूमंतर हो जाएगा दर्द ऐसे करें तुलसी का सेवन जल्द मिलेगी राहत तुलसी पत्ते के फायदे Apply Paste Of Basil Plant Leaves Pain Will Disappear In A Moment Consume Basil Like This You Will Get Relief Soon Benefits Of Basil Leaves
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दांतों में लगे कीड़ों ने कर रखा है परेशान, तो किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमालTeeth Cavity: दांतों में लगे कीडों से परेशान हैं तो इन किचन में मौजूद इन चीजों का ऐसे इस्तेमाल कर पा सकते हैं राहत.
Read more »
Vehicle Scrapping: वाहन स्क्रैपिंग नीति में जल्द हो सकता है बदलाव, 15 साल पुरानी गाड़ियों को मिलेगी राहतVehicle Scrapping: वाहन स्क्रैपिंग नीति में जल्द हो सकता है बदलाव, 15 साल पुरानी गाड़ियों को मिलेगी राहत
Read more »
दिव्यांगों की सुविधा के लिए नहीं है इंतजाम, दिल्ली के इन अस्पतालों को मिला नोटिस‘लोकोमोटर’ दिव्यांगता का मतलब सेरेब्रल पाल्सी के किसी भी स्वरूप या हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों की स्थिति से है, जिससे व्यक्ति चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है.
Read more »
'स्त्री 3' में पति राजकुमार संग काम करेंगी पत्रलेखा? एक्ट्रेस ने बताया सचपत्रलेखा भी एक कमाल की एक्ट्रेस हैं, तो ऐसे में कुछ लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या वो अपने पति के साथ 'स्त्री 3' में काम करेंगी.
Read more »
रात में सोने से पहले होता है पैरों में दर्द, बिस्तर पर लेटकर करें ये योगासनअगर आप भी दिनभर ऑफिस में एक जगह बैठे रहते हैं या फिर खड़े होकर पूरा दिन निकल जाता है और रात में सोते समय पैरों के दर्द से बेचैनी होती है तो ये खबर आपके लिए है.
Read more »
'जब दर्द हो इतने सीने में...', कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखी ये लाइन, प्रिंसिपल ने किया सस्पेंडअंबाला शहर के एक शिक्षण संस्थान के एक कर्मचारी ने विजिटिंग रजिस्टर में लिखा था कि जब दर्द हो इतने सीने में तो क्या रखा है ऐसे जीने में...
Read more »
