आज से लोगों को सस्ते सामानों का सौगात मिला है. जीएसटी रिफॉर्म के बाद आज से नई दरें लागू कर दी गई है. जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही रोजमर्रा की तमाम चीजें, गाड़ी, टीवी, एसी, फ्रीज सब सस्ते हो गए हैं. घर बनाने का सामान, होटल में रहने से लेकर खाने तक की चीजें सस्ती हो जाएंगी.
GST Refrom Today: आज से लोगों को सस्ते सामानों का सौगात मिला है. जीएसटी रिफॉर्म के बाद आज से नई दरें लागू कर दी गई है. जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही रोजमर्रा की तमाम चीजें, गाड़ी, टीवी, एसी, फ्रीज सब सस्ते हो गए हैं.
घर बनाने का सामान, होटल में रहने से लेकर खाने तक की चीजें सस्ती हो जाएंगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज से पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे ? क्या तेल पर भी जीएसटी की नई दरें लागू होंगी? क्या आज से सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? बता दें कि जीएसटी रिफॉर्म में पेट्रोल-डीजल के दाम को जीएसटी के दायरे में शामिल नहीं किया गया है. जीएसटी की दरों में बदलाव का फायदा पेट्रोल-डीजल पर नहीं मिलने वाला है. पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्सकेंद्र और राज्य सरकारों के लिए राजस्व का एक बड़ा सोर्स है. अगर इसे GST के दायरे में लाया गया तो सरकारों का राजस्व कम हो जाएगा. पेट्रोल-डीजल पर प्राइस ब्रेकअप देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे उसकी बेस कीमत पर दोगुना टैक्स लगता है. जो तेल 52-53 रुपये का तेल कंपनियों को मिलता है वो आपतक पहुंचते-पहुंचते 100-110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाता है. आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम 22 सितंबर यानी सोमवार को जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं. सामानों की लंबी लिस्ट है, जिनके दाम आज से कम हो गए हैं. पेट्रोल-डीजल के रेट आज से नहीं बदले हैं. देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत देखें को इस तरह से हैं. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.21 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 प्रति लीटर, डीजल 87.62 प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल से सरकार की कमाई सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाती, इसके पीछे का कारण भी समझ लेते हैं, आखिर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंदर ना लाने के पीछे सरकार की क्या मजबूरी है, इसे समझना बहुत मुश्किल नहीं है. अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया गया तो सरकार को भारी राजस्व का नुकसान होगा. सरकारी खजाने पर भारी बोझ बढ़ेगा. जीएसटी 2.0 यानी जीएसटी रिफॉर्म से सरकारी खजाने पर करीब 48000 करोड़ रुपये बोझ बढ़ेगा, अगर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाते तो ये बोझ कई गुना और बढ़ जाता. अगर सरकार पेट्रोल-डीजल को अधिकतम जीएसटी के दायरा यानी 18 फीसदी में भी लाती तो भी भारी नुकसान होता.
Petrol Price Under Gst Kya Petrol Bhi Hoga Sasta Gst On Petrol Gst On Diesel Petrol Price In Delhi Tel Ka Rate Petrol Price In Your Area पेट्रोल के दाम डीजल के दाम पेट्रोल पर जीएसटी डीजल पर जीएसटी तेल के रेट पेट्रोल सस्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियोGST Reforms: Milk, curd and cheese prices reduced by this much in GST 2.0, GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियो
Read more »
GST 2.0: 22 सितंबर से लागू होगा नया जीएसटी, जानिए क्या होगा सस्ता और क्या महंगा22 सितंबर को नया जीएसटी लागू होने वाला है, जिससे वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव होगा। कई चीजें सस्ती होंगी, जबकि कुछ महंगी। यहां पूरी सूची देखें।
Read more »
'GST बचत उत्सव' की चर्चा के बीच PM मोदी को याद आई वो बात... 2014 के उस लेख में ऐसा क्या है?PM Modi On GST Bachat Utsav: प्रधानमंत्री मोदी ने GST सुधारों को 'GST बचत उत्सव' बताते हुए कहा कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा। 22 सितंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में लोगों को GST 2.0 के सुधारों का लाभ मिलेगा।
Read more »
GST 2.0 कल से होगा लागू... छठ पूजा सामग्री होगी सस्ती, बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर!बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस सुधार को लागू करना भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि यह कदम बिहार के मतदाताओं को लुभाने में मदद करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छठ पूजा का व्यापक प्रभाव है.
Read more »
GST 2.0 कल से लागू: आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती, देखें पूरी लिस्टGST 2.0 का आगाज हो रहा है और इसके तहत किए गए बदलावों से रोजमर्रा के ज्यादातर सामान सस्ते हो रहे हैं, क्योंकि इस कैटेगरी में आने वालीं करीब 99% चीजों पर अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा या इन्हें टैक्स फ्री किया गया है.
Read more »
GST 2.0 India Live : जीएसटी 2.0 की नई दरें आज से प्रभावी; रसोई के सामान से लेकर दवा..वाहन तक हुए सस्तेNew GST Rate Changes List Live Updates : जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो
Read more »
