Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर मंगलवार को 15.
नई दिल्ली: पेटीएम के शेयरों में मंगलवार को तेज उछाल देखने को मिला। यह शेयर लगभग 16 फीसदी चढ़ गया। बीएसई पर यह शेयर 102 रुपये यानी 15.65% चढ़कर 753.60 बंद हुआ। फरवरी 2023 के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी तेजी है। तीन दिन लगातार गिरावट के बाद पेटीएम के शेयरों में यह बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, इस तेजी का कारण अभी साफ नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि मुनाफावसूली के बाद शेयर वापस रिकवर कर रहा है। इस हफ्ते पेटीएम के शेयर 4.
30 फीसदी बढ़े हैं। इस उछाल के साथ ही पेटीएम के शेयर 2024 में अब तक 12 फीसदी के मुनाफे में आ गए हैं। आरबीआई की ओर से फरवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कुछ पाबंदियां लगाने के बाद से ही इसके शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। यह स्टॉक 310 रुपये के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, मंगलवार को आई तेजी ने तीन दिनों से चली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगा दिया।अपने IPO की कीमत से अभी भी 66% नीचे चार्ट के हिसाब से देखें तो पेटीएम का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स अभी 61 पर है। यह दर्शाता है कि शेयर 'ओवरबॉट' जोन की तरफ बढ़ रहा है। आमतौर पर 70 से ज्यादा का RSI इशारा करता है कि शेयर 'ओवरबॉट' हो गया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के IPO के लिए सही बैंकर न चुनने पर अफसोस जाहिर किया था। 2021 में जब पेटीएम के शेयर पहली बार स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे तो उसकी कीमत 2,150 रुपये प्रति शेयर थी। हालांकि, हाल ही में कीमतों में सुधार जरूर देखा गया है लेकिन यह अभी भी अपने IPO की कीमत से 66% नीचे है। तो क्या आपको पेटीएम के शेयर खरीदने चाहिए या बेचने चाहिए?खरीदें या बेचें... क्या कह रहे हैं विश्लेषक? पेटीएम को कवर करने वाले 18 विश्लेषकों में से 6 का मानना है कि इसे 'खरीदा' जा सकता है, 6 इसे 'होल्ड' करने की सलाह देते हैं जबकि बाकी 6 इसे 'बेचने' की सलाह देते हैं।जनवरी में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके तहत उसे नए डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी गई थी। सितंबर में एक अलग विश्लेषण में एमके ग्लोबल ने कंपनी के शेयरों में तेजी की संभावना जताई थी। फर्म ने पेमेंट दिग्गज के लिए अपनी रेटिंग को 'रिड्यूस' से बढ़ाकर 'एड' कर दिया है। टारगेट प्राइस 375 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया है।
पेटीएम पेटीएम के शेयरों में तेजी विजय शेखर शर्मा News About पेटीएम पेटीएम शेयर न्यूज Paytm Vijay Shekhar Sharma News About Paytm Paytm Share News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Andhra Pradesh: शराब देख नियम-कानून भूले लोग.. पुलिस के सामने मच गई शराब की लूट, हैरान कर देगा वीडियोGuntur News: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पुलिस की अवैध शराब को नष्ट करने की एक रूटीन कार्रवाई अचानक ही अराजकता में बदल गई जब लोग शराब की बोतलें लूटने लगे.
Read more »
शाहरुख खान की एक्ट्रेस नयनतारा हुईं साइबर क्राइम का शिकार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारीसाउथ एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं, इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ शेयर की है.
Read more »
अनिल अंबानी का यह शेयर क्यों अचानक हवा से करने लगा बात? छुआ अपर सर्किट, कीमत 50 रुपये से कमरिलायंस पावर के शेयर आज 5% बढ़कर बीएसई पर 31.
Read more »
अनिल अंबानी के हाथ लगा जैकपॉट, मिला 500 MW का ऑर्डर, शेयर हवा से करने लगे बात, ₹1 लाख को बना दिया ₹27 लाखReliance Power Share: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को बड़ा ऑर्डर मिला है. रिलायंस ने घोषणा की है कि उसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई ई-रिवर्स नीलामी के जरिए 500 मेगावॉट की बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट का ऑर्डर हासिल हुआ है
Read more »
Share Market: 1000 अंक चढ़कर सेंसेक्स पहली बार 84000 के पार पहुंचा, निफ्टी ने लगाई 25700 की छलांगShare Market: 1000 अंक चढ़कर सेंसेक्स पहली बार 84000 के पार पहुंचा, निफ्टी ने लगाई 25700 की छलांग
Read more »
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, हवा से करेगी बात...ऐसा करने वाला पांचवां देश बनेगा भारतदेश को जल्द ही पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिल सकती है. भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लिए थर्ड पार्टी से सुरक्षा ऑडिट करने के लिए जर्मनी की TUV-SUD को हायर किया है. इस योजना से अवगत अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर 2024 में ट्रायल रन शुरू होने का अनुमान है.
Read more »
