Places must visit on full moon light: चांद को कवियों और गीतकारों ने प्रेमिका से जोड़ा तो वैज्ञानिकों ने इसे साइंस से. चांद को जब भी देखो, चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. चांदनी रात सबसे खूबसूरत रात मानी गई है क्योंकि इस समय चांद की रोशनी अंधेरे पर हावी हो जाती है और हर चीज जगमगा उठती है.
उदयपुर राजस्थान की शान है. यहां इस राज्य का गौरवमयी इतिहास दिखता है. यह बेहद खूबसूरत शहर है और चांदनी रात में इसकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है. यहां कई लेक हैं. अगर आप इस रात को एंजॉय करना चाहते हैं तो सिटी पैलेस से जग मंदिर तक नाव चलती है.
चांदनी रात में यहां का नजारा कभी भूल नहीं पाएंगे. इसके अलावा आप पिछोला लेक और फतेहसागर लेक में भी बोटिंग कर सकते हैं. यहां झील के किनारे कई रेस्टोरेंट भी है जो डिनर को यादगार बना देंगे. आगरा के ताजमहल को मोहब्बत की निशानी माना जाता है. इसकी गिनती सात अजूबों में भी होती है. लेकिन पूर्णिमा की रात इस मकबरे का दीदार करना बेहद खास है. चांद की सफेद रोशनी में संगमरमर का बना यह ऐतिहासिक स्मारक इतना सुंदर लगता है कि इसे शब्दों से बयान नहीं किया जा सकता. यह जगह फुल मून नाइट पर टूरिस्टों के लिए खासतौर पर खोली जाती है. गुजरात का कच्छ का रण दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है. पूर्णिमा की रात यह रण सफेद रंग की रोशनी से जगमगा उठता है. जो कोई भी इस समय इस जगह पर घूमने आता है, वह इसका मुरीद बन जाता है. हालांकि यह नवंबर से फरवरी तक रण फेस्टिवल चलता है. बाकी दिनों में यहां खूब गर्मी पड़ती है. चांदनी रात में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती. चांद को रोमांस से जोड़ा जाता है और केरल हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कैलेंडर देख लें और जिस दिन फुल मून नाइट हो उस दिन के लिए हाउस बोट बुक करें. केरल के बैकवॉटर पर हाउसबोट में रहकर चांद को देखने का मजा ही अलग होगा. पानी में पड़ती चांद की रिफ्लेक्शन आपको हमेशा के लिए याद रहेगी. लद्दाख की त्सो मोरीरी झील खारे पानी की झील है जो 14,836 फीट की ऊंचाई पर है. यह एक प्राकृतिक झील और यहां तक पहुंचने के लिए परमिट लेना पड़ता है. गर्मी के मौसम में पूर्णिमा की रात को यहां का नजारा अद्भुत लगता है. यह नीले पानी की झील चांद की रोशनी में बेहद सुंदर लगती है. यहां बैठकर चांद को घंटों निहारा जा सकता है. यहां से तारे भी बहुत साफ दिखते हैं. त्रिपुरा में नीरमहल पैलेस है जो रुद्रसागर लेक के किनारे बना है. इस महल को 1930 में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर ने बनवाया था. नीरमहल का मतलब है जल महल. चांदनी रात में इस महल की रिफ्लेक्शन रुद्रसागर झील में पड़ती है और चंद्रमा की रोशनी में इसकी शोभा में चार चांद लग जाते हैं. पूर्णिमा पर इस नजारे को देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं. हिमाचल प्रदेश की हर जगह बेहद खूबसूरत है. पहाड़ों के बीच ताजी हवा और दूर तक फैली हरियाली किसी का भी दिल जीत सकती है. लाहौल-स्पीति की चंद्रताल झील बहुत खूबसूरत है. चांद की रोशनी में इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है. यह हिमालय पर्वत के बीचों बीच है. यहां सैलानी ट्रैक करके पहुंचते हैं. यहां कैंपिंग भी की जा सकती है.
Night View Places Destination Must Visit On Full Moon Night Taj Mahal Open On Full Moon Night Visit Udaipur On Is Taj Mahal Open On Full Moon N Special Places Must Visit On Full Moon Night फुल मून नाइट टूरिज्म चांदनी रात में घूमें ये जगहें पूर्णिमा पर घूमें ताजमहल चांदनी रात में उदयपुर घूमें पूर्णिमा पर टूरिज्म बौद्ध पूर्णिमा Buddha Purnima
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में आग, इन 21 तस्वीरों में देखिए किस हालत में बाहर निकाले गए मरीज, कैसे हुआ बचाव कार्यलखनऊ के लोकबंधु अस्तपाल में सोमवार की रात आग लग गई। आनन-फानन में सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया। ये तस्वीरें ये कहानी बयां करती हैं।
Read more »
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये फल, आयरन से हैं भरपूरशरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये फल, आयरन से हैं भरपूर
Read more »
बाड़मेर की दिलचस्प जगहों पर करें घूमने का प्लान | best tourist place in BarmerBarmer tourism: यह खूबसूरत शहर रेगिस्तान की वादियों में स्थित है.जो भारत के 5वें बड़े जिलों में से एक है.यहां पर घूमने की कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं .
Read more »
Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की रेड-2 ने सात दिन में कमाए इतने करोड़, बजट तो वसूला लेकिन फायदा रहा कमशुक्रवार (9 मई) से रेड 2 को करण शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी भूल चूक माफ से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.
Read more »
एकतरफा प्यार में करण जौहर, छलका दर्द, बोले- इससे कमबख्त कोई चीज न बनी है...करण जौहर ने बॉलीवुड को भले ही कई रोमांटिक लव स्टोरी बेस्ड फिल्में दी हों, लेकिन इनकी पर्सनल लाइफ में एक तरफा प्यार का दर्द ये झेल चुके हैं.
Read more »
चुटकियों में मोती जैसे चमक सकते हैं पीले दांत, इस होममेड पाउडर से पाएं सफेदीYellow Teeth: पीले दांत न सिर्फ हमारी खूबसूरती को बिगाड़ते हैं, बल्कि ये दांतों की सेहत के लिए भी अच्छे नहीं होते, इसलिए आप घरेलू उपायों के दरिए दांतों की सफाई करें.
Read more »
