एएस दुलत ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama Terror Attack) चुनाव के पहले भाजपा (BJP) को तोहफा है और पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि, मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूं, मेरे खयाल से यह जैश (Jaish) का भाजपा या मोदीजी को उपहार थे. चुनाव के कारण. यह अवश्यंभावी था कि ऐसा कुछ होगा. कुछ हुआ. इसलिए पाकिस्तान के भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था.’
हैदराबाद: खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमला चुनाव के पहले भाजपा को तोहफा है और पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था.
उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि, मैं पहले भी जिक्र कर चुका हूं, मेरे खयाल से यह जैश का भाजपा या मोदीजी को उपहार थे. चुनाव के कारण. यह अवश्यंभावी था कि ऐसा कुछ होगा. कुछ हुआ. इसलिए पाकिस्तान के भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना बिल्कुल ठीक था.' उनसे पूछा गया कि पुलवामा आतंकी हमले से निपटने के लिए मौजूदा सरकार की कार्रवाई को वह कैसे देखते हैं. दुलत ने कहा व्यापक तौर पर देखा जाए तो राष्ट्रवाद ठीक है लेकिन संकीर्णता से इसे देखा जाना ठीक बात नहीं है. वह इंडियन इकोनॉमिक ट्रेड आर्गेनाइजेशन 2019 द्वारा वार्षिक एशियन अरब अवार्ड 2019 के इतर मीडिया को संबोधित कर रहे थे.बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर एक आत्मघाती हमला कर दिया गया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. सीआरपीएफ का यह काफिला जम्मू से श्रीनगर आ रहा था, तभी इस पर हमला कर दिया गया. हमले के तुरंत बाद ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी. पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को उड़ा दिया था.बता दें, हालही भारत ने पुलवामा हमले में ‘जैश-ए-मोहम्मद' की संलिप्तता पर अपने दस्तावेजों के प्रति पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर निराशा जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के मुद्दे पर अब भी लगातार ‘इनकार' कर रहा है. इस आतंकी हमले में जैश की संलिप्तता और पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के ठिकानों की मौजूदगी पर नई दिल्ली से और अधिक सूचना एवं सबूत मांगे जाने के एक दिन बाद भारत ने यह कहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘पुलवामा में सीमा पार से हुए आतंकी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के बारे में हमारे विस्तृत दस्तावेज पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से भारत निराश है. अफसोस की बात है कि पाकिस्तान इनकार किए जा रहा है और यहां तक कि पुलवामा को आतंकी हमला मानना से इनकार कर रहा है.'Video: सुषमा स्वराज बोलीं- पाकिस्तान ने दूसरी बार गलती की तो छोडे़ंगे नहीं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुलवामा अटैक को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का PM मोदी पर 'बीफ-बिरयानी' वार-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पुलवामा अटैक को लेकर निशाना साधा। पुलवामा हमले के लिए मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए सांसद की जुबान इस कदर बेकाबू हो गई कि वह बीफ बिरयानी तक पहुंच गए। पीएम पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा, 'उस वक्त क्या आप बड़े की बिरयानी खाकर सो गए थे?'
Read more »
पुलवामा के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई में टालमटोल कर रहा पाक, मांगे और सबूतपुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. भारत ने पाकिस्तान से इस आतंकी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. इसी मामले में पाकिस्तान जांच पड़ताल कर रहा है.
Read more »
नागपुर लोकसभा सीट: नितिन गडकरी को हराने के लिए कांग्रेस को 'डीएमके' का सहारा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। एक तरफ बीजेपी ने यहां दोबारा नितिन गडकरी को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व बीजेपी नेता नाना पटोले पर दांव आजमाया है।
Read more »
एक तरफ मसूद की ढाल चीन, दूसरी ओर उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार, US ने घेराअमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने चीन को आईना दिखाते हुए कहा है कि मुसलमानों को लेकर उसका रवैया दोगला है. एक तरफ तो चीन मसूद अजहर पर बैन के रास्ते में आड़े आता है. वहीं अपनी जमीन पर उइगर मुसलमानों पर अत्याचार कर रहा है.
Read more »
बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, RJD ने दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी को दिया टिकटबिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, RJD ने दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी को दिया टिकट AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
भारतीय वायुसेना के हमले से डरा पाकिस्तान, आतंकियों को पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनने को कहापाकिस्तानी सेना, आईएसआई ने इस महीने 16 मार्च को आतंकियों के टॉप कमांडर्स के साथ बैठक कर ये निर्देश दिया है.
Read more »
अफसोस है कि पाकिस्तान ने पुलवामा घटना को आतंकी हमला मानने से किया इंकार: विदेश मंत्रालय- Amarujalaभारतीय विदेश मंत्रालय ने पुलवामा आतंकी हमले पर भारत के दस्तावेजों को लेकर पाकिस्तान के रवैये को लेकर निराशा जताई है। SushmaSwaraj pid_gov ImranKhanPTI MEAIndia narendramodi DefenceMinIndia PulwamaTerrorAttack
Read more »
पूर्व रॉ प्रमुख ने कहा- भाजपा के लिए तोहफा है पुलवामा हमला- Amarujalaपूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आत्मघाती हमला भाजपा के लिए चुनाव से पहले का उपहार है। pulwamaterrorattack ASDulat
Read more »
