पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे
पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगेआइजोल, 27 जुलाई । पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग के शासी परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्रियों में हिमंत बिस्वा सरमा , लालदुहोमा , कोनराड संगमा , नेफ्यू रियो , एन.
बीरेन सिंह , पेमा खांडू , माणिक साहा और प्रेम सिंह तमांग शामिल हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष लालदुहोमा शुक्रवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बैठक में राज्य की वित्तीय जरूरतों से संबंधित मुद्दों को उजागर करने की उम्मीद है। जेडपीएम न तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का सहयोगी है, न ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक में शामिल है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'रिकॉर्ड वोटिंग से कश्मीर ने दुश्मनों को करारा जवाब': राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूदेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को बधाई दी
Read more »
Jharkhand: हेमंत सोरेन आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैंझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
Read more »
Maharashtra: शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद हरकत में आए अजित पवार; एकनाथ शिंदे ने भी बुलाई बैठकMaharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 29 पार्षदों के शरद पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद अजित पवार ने पुणे के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई।
Read more »
Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, चारधाम के नाम पर नहीं बनेगा कोई भी ट्रस्ट, लागू होंगे कड़े कानूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई।
Read more »
US Travel Advisory: भारत के जम्मू-कश्मीर, मणिपुर समेत इन इलाकों में न जाएं, अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरीUS News: भारत के लिए संशोधित यात्रा एडवाइजरी में अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि उसने पूर्वोत्तर राज्यों की जानकारी के साथ इसे अपडेट किया है.
Read more »
Niti Aayog: नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे केरल के CM; ममता बनर्जी ने की मौजूदगी दर्ज कराने की पुष्टिNiti Aayog: नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे केरल के CM; ममता बनर्जी ने की मौजूदगी दर्ज कराने की पुष्टि
Read more »
