Success Story: पूनम देवी बताती हैं कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ जमीन का उपयोग करते हुए बैंक से लोन लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में चुनौतियाँ थीं, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ ही उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होता गया. आज उनके फार्म में बड़ी संख्या में देसी मुर्गे और मुर्गियाँ तैयार होते हैं.
धनबाद: धनबाद के सिंदरी की रहने वाली पूनम देवी पिछले छह वर्षों से देसी मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं. साल 2020 में महज 500 देसी चूजों से शुरू हुआ उनका छोटा-सा व्यवसाय आज एक बड़े फार्म की शक्ल ले चुका है, जहां से वे झारखंड, बिहार बंगाल और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में देसी मुर्गा और मुर्गी की सप्लाई कर रही हैं.
पूनम देवी की मेहनत, समझदारी और प्रबंधन कौशल के बल पर उनका कारोबार हर साल लाखों रुपये का टर्नओवर दे रहा है. 500 चूजों से शुरू हुई थी सफलता की यात्रा पूनम देवी बताती हैं कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ जमीन का उपयोग करते हुए बैंक से लोन लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में चुनौतियाँ थीं, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ ही उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होता गया. आज उनके फार्म में बड़ी संख्या में देसी मुर्गे और मुर्गियां तैयार होते हैं. जिन्हें आस-पास के राज्यों में बड़ी मांग के साथ बेचा जाता है. कीमत और बाजार की बड़ी डिमांड फार्म में तैयार चूजे महज 20 से 30 रुपये प्रति पीस के दर पर उपलब्ध होते हैं. वहीं यदि व्यापारी क्विंटल के हिसाब से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 200 से 250 रुपये किलो के हिसाब से मुर्गी दी जाती है. एक मुर्गे की कीमत औसतन 350 रुपये तक पहुंच जाती है. देसी मुर्गे की बढ़ती लोकप्रियता और बेहतर स्वाद के कारण उनके फार्म की सप्लाई लगातार बढ़ रही है. सीधे फार्म से खरीदारी की सुविधा देसी मुर्गा पसंद करने वालों के लिए पूनम देवी ने सीधे संपर्क कर खरीदारी की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. इच्छुक ग्राहक 99425-99427 नंबर पर संपर्क कर सीधे फार्म कोर्ट से खरीद सकते हैं और कम बजट में बेहतरीन क्वालिटी की देसी मुर्गी ले सकते हैं. फार्म कोर्ट ऐप जल्द होगा लॉन्च पूनम देवी ने बताया कि फार्म कोर्ट का एक मोबाइल ऐप भी जल्द लॉन्च होने वाला है. जिसके माध्यम से व्यापारी सीधे फर्म से जुड़कर खरीदारी कर पाएंगे. इससे उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना होगा और अधिक मुनाफा कमा सकेंगे. महिलाओं को दे रही प्रशिक्षण, बन रहीं प्रेरणा फार्मिंग के दौरान पूनम देवी के मन में समूह बनाकर महिलाओं को देसी मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देने का विचार आया. इसके लिए उन्होंने ‘फार्म कोड’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है. आज गांव की कई महिलाएं उनसे प्रशिक्षण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं. सिंदरी की पूनम देवी का यह सफर आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो साबित करता है कि दृढ़ इच्छा शक्ति और मेहनत के बल पर खेती-पशुपालन में भी लाखों की कमाई संभव है.
देसी मुर्गी पालन Desi Chicken Business देसी मुर्गी व्यवसाय Poultry Farming Success पोल्ट्री फार्मिंग सफलता Women Entrepreneurship महिला उद्यमिता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Laxmi Vilas Palace: 170 कमरे, क्रिकेट ग्राउंड, गोल्फ कोर्स... अंबानी के एंटीलिया से 500 गुना बड़ा है यह घर, कीमत में भी आगेWorld Largest Residence: गुजरात के वडोदरा में बना लक्ष्मी निवास पैलेस देश का सबसे बड़ा घर है। यह मुकेश अंबानी के एंटीलिया से करीब 500 गुना बड़ा है।
Read more »
यूपी रोडवेज में 500 कंडक्टरों मिलेगी नौकरी, मगर कुछ शर्ते भी हैंलखनऊ में सिटी बसों के 500 से ज्यादा कंडक्टरों को परिवहन निगम में नौकरी का अवसर मिलेगा। बसें बंद होने से बेरोजगार हुए कंडक्टरों को निगम फिर से रखेगा। 15 साल से अधिक अनुभव वाले कंडक्टरों को कुछ शर्तों के साथ नौकरी मिलेगी, जिससे उनके परिवारों को सहारा मिलेगा और निगम को भी फायदा होगा। इसके लिए कुछ शर्ते भी रखी गयी है जैसे वैध लाइसेंस और सीसीसी प्रमाण...
Read more »
'800 नहीं 500 दूंगा ऑटो किराया', भड़के शख्स ने पैसेंजर को मार दी गोलीहैदराबाद में ऑटो किराए को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां दो आरोपियों ने एक सुनार पर गोली चला दी. पश्चिम बंगाल का रहने वाला 36 साल का सुनार निर्माण स्थल से लौटते वक्त ऑटो ड्राइवर से विवाद में उलझ गया था. आरोप है कि ऑटो में बैठे दो यात्रियों ने गाली-गलौज के बाद उस पर गोली चला दी.
Read more »
हवाला के नोटों में निकले 'चूरन' के नोट, 500-500 की गड्डियों के बीच नकली नोट में छिपा था GPSMP के कटनी से मुंबई करीब 4 करोड़ रुपए की जो मंगलवार को सागर में पकड़ी गई थी, उसमें चौंकाने वाला और रोचक खुलासा हुआ है। नोटों के बंडलों के बीच 500-500 रुपए के बंडल के बीच 220 नोट 'चूरन' के निकले हैं, वहीं इन नकली नोटों के बीच एक 'खांचा' बनाकर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाई गई थी...
Read more »
सिर्फ 500 चूजों से शुरू किया था काम, आज बना डाला लाखों का रास्तापूनम देवी से सीखें सफलता! 500 चूजों से खड़ा किया लाखों का फॉर्म, जल्द लॉन्च करेंगी अपना ऐप
Read more »
सिर्फ 500 चूजों से शुरू किया था काम, आज बना डाला लाखों का रास्तापूनम देवी से सीखें सफलता! 500 चूजों से खड़ा किया लाखों का फॉर्म, जल्द लॉन्च करेंगी अपना ऐप
Read more »
