Maharashtra Pune IAS Pooja Khedkar Trainee Selection Controversy Update - महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रविवार (14 जुलाई) को विवादों से घिरीं ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की ऑडी कार जब्त कर ली है
लाल बत्ती-VIP नंबर लगाकर घूमती थीं; ट्रेनी IAS अफसर की मां को नोटिस, लाइसेंसी पिस्टल से किसानों को धमकाया थापुणे पुलिस ने बताया कि खेडकर परिवार के ड्राइवर ने रविवार को ऑडी कार पुलिस स्टेशन में रखवाई है। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रविवार को ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की ऑडी कार जब्त कर ली है। पूजा पुणे में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर पोस्टिंग के दौरान इस लग्जरी कार पर अवैध तरीके से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने के बाद विवादों में आई थीं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुणे RTO ने गुरुवार को MH-12/AR-7000 नंबर वाली इस ऑडी के मालिक, इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कंपनी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए गाड़ी पेश करने के लिए कहा गया था। पुणे पुलिस ने बताया कि खेडकर परिवार के ड्राइवर ने पुणे के चतुरश्रंगी पुलिस स्टेशन के ट्रैपिक डिवीजन में कार जमा करवाई है। कार पर लगी लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र प्रशासन का स्टिकर हटा दिया गया है। पुलिस कार के डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है। फिलहाल, कार पर जैमर और उसके चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।पुणे पुलिस शनिवार को पूजा की मां को नोटिस देने गई थी, लेकिन किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गेट के बार नोटिस चिपका दिया। दूसरी तरफ, पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर को लाइसेंसी पिस्टल के गलत इस्तेमाल को लेकर 13 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में मनोरमा से पूछा है कि उनका पिस्टल लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए? उनसे 10 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। दरअसल, मनोरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसानों को पिस्टल से धमकाती हुई नजर आ रही हैं। मामले को लेकर शनिवार की सुबह पूजा की मां मनोरमा, पिता दिलीप समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिलीप महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड अधिकारी हैं। पुलिस ने बताया FIR IPC की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। साथ ही आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीडियो पिछले साल 5 जून, पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव है, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी है। तब किसानों की तरफ से उन्हें धमकाने की शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन उसमें पिस्टल का जिक्र नहीं था। स्थानीय लोगों का दावा था कि खेडकर परिवार ने बाउंसर की मदद से पड़ोसी किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उन्हें धमकाया। पुलिस का दावा है कि पूजा की मां का किसानों को पिस्टल से धमकाते वीडियो पिछले साल 5 जून धडावली गांव का है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा खेडकर पुणे अपनी पोस्टिंग के दौरान जिस ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाकर घूमती थीं, उस पर 26 हजार रुपए का जुर्माना बकाया है। 2022 से अब तक तेज गति से गाड़ी चलाने, सिग्नल तोड़ने और पुलिस के पूछने पर रुकने से इनकार करने जैसे ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर ऑडी के 21 चालान पेंडिंग हैं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। RTO ने गुरुवार को इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया है। RTO के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे RTO ने पुणे स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसके नाम पर MH-12/AR-7000 नंबर वाली ऑडी रजिस्टर्ड है। नोटिस में कंपनी को जांच के लिए ऑडी कार को तुरंत RTO में पेश करने के लिए कहा गया है।लोकसभा चुनाव 2024करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मारा गया; ऑर्मस्ट्रांग मर्डर केस में अबतक 11 गिरफ्तारस्विमिंग पूल विवाद के बाद औरैया से नेहा प्रकाश का भी तबादला; 11 IAS का ट्रांसफर, 5 डीएम बदलेबगहा में निचले इलाके डूबे, 5 हजार की आबादी प्रभावितएमपी के 20 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्टपंजाब में फिर बढ़ने लगा तापमान.
लाल बत्ती-VIP नंबर लगाकर घूमती थीं; ट्रेनी IAS अफसर की मां को नोटिस, लाइसेंसी पिस्टल से किसानों को धमकाया थापुणे पुलिस ने बताया कि खेडकर परिवार के ड्राइवर ने रविवार को ऑडी कार पुलिस स्टेशन में रखवाई है। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने रविवार को ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की ऑडी कार जब्त कर ली है। पूजा पुणे में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर पोस्टिंग के दौरान इस लग्जरी कार पर अवैध तरीके से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने के बाद विवादों में आई थीं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुणे RTO ने गुरुवार को MH-12/AR-7000 नंबर वाली इस ऑडी के मालिक, इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कंपनी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए गाड़ी पेश करने के लिए कहा गया था। पुणे पुलिस ने बताया कि खेडकर परिवार के ड्राइवर ने पुणे के चतुरश्रंगी पुलिस स्टेशन के ट्रैपिक डिवीजन में कार जमा करवाई है। कार पर लगी लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र प्रशासन का स्टिकर हटा दिया गया है। पुलिस कार के डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही है। फिलहाल, कार पर जैमर और उसके चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।पुणे पुलिस शनिवार को पूजा की मां को नोटिस देने गई थी, लेकिन किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गेट के बार नोटिस चिपका दिया। दूसरी तरफ, पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर को लाइसेंसी पिस्टल के गलत इस्तेमाल को लेकर 13 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में मनोरमा से पूछा है कि उनका पिस्टल लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए? उनसे 10 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। दरअसल, मनोरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो किसानों को पिस्टल से धमकाती हुई नजर आ रही हैं। मामले को लेकर शनिवार की सुबह पूजा की मां मनोरमा, पिता दिलीप समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिलीप महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड अधिकारी हैं। पुलिस ने बताया FIR IPC की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। साथ ही आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वीडियो पिछले साल 5 जून, पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव है, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी है। तब किसानों की तरफ से उन्हें धमकाने की शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन उसमें पिस्टल का जिक्र नहीं था। स्थानीय लोगों का दावा था कि खेडकर परिवार ने बाउंसर की मदद से पड़ोसी किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उन्हें धमकाया। पुलिस का दावा है कि पूजा की मां का किसानों को पिस्टल से धमकाते वीडियो पिछले साल 5 जून धडावली गांव का है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा खेडकर पुणे अपनी पोस्टिंग के दौरान जिस ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाकर घूमती थीं, उस पर 26 हजार रुपए का जुर्माना बकाया है। 2022 से अब तक तेज गति से गाड़ी चलाने, सिग्नल तोड़ने और पुलिस के पूछने पर रुकने से इनकार करने जैसे ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर ऑडी के 21 चालान पेंडिंग हैं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। RTO ने गुरुवार को इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया है। RTO के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे RTO ने पुणे स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसके नाम पर MH-12/AR-7000 नंबर वाली ऑडी रजिस्टर्ड है। नोटिस में कंपनी को जांच के लिए ऑडी कार को तुरंत RTO में पेश करने के लिए कहा गया है।लोकसभा चुनाव 2024करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मारा गया; ऑर्मस्ट्रांग मर्डर केस में अबतक 11 गिरफ्तारस्विमिंग पूल विवाद के बाद औरैया से नेहा प्रकाश का भी तबादला; 11 IAS का ट्रांसफर, 5 डीएम बदलेबगहा में निचले इलाके डूबे, 5 हजार की आबादी प्रभावितएमपी के 20 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्टपंजाब में फिर बढ़ने लगा तापमान
Pooja Khedkar News Ahmednagar IAS Selection Issues Trainee IAS Officer Selection Dispute IAS Trainee Selection Controversy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मुझे अलग केबिन, कार और फ्लैट दो...', ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर चर्चा में आई; कौन हैं नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा खेडकरWho is trainee IAS Pooja Khedkar महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर काफी चर्चा में हैं। एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में अधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर पूजा विवाद में आ गई थीं। अब पूजा को महाराष्ट्र के पूणे से वाशिम में स्थानांतरित कर दिया गया है। खेडकर अब 30 जुलाई 2025 तक अपना शेष कार्यकाल वाशिम में पूरा...
Read more »
लाल बत्ती के नियम क्या है? ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ऑडी पर लगी लालबत्ती क्यों विवादों में आ गईPooja Khedkar Trainee IAS Red Light Issue: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अपनी गाड़ी में लाल बत्ती लगाने के बाद विवादों में है.
Read more »
IAS पूजा खेडकर की मां का वीडियो वायरल!IAS Puja Khedkar Controversy: ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर से जुड़े रोज-रोज नए खुलासे हो रहे हैं. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
IAS Pooja Khedkar: ऑडी कार के मालिकाना हक वाली कंपनी को नोटिस जारी, लाल बत्ती लगाकर घूम रहीं थीं पूजा खेडकरIAS Pooja Khedkar: आरोप है कि पूजा खेडकर ने अपनी ऑडी कार में लाल बत्ती लगाई और साथ ही ‘महाराष्ट्र शासन’ भी लिखवाया। अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने इस मामले में पुणे की एक कंपनी को नोटिस जारी किया है।
Read more »
बढ़ रहीं पूजा खेडकर की मुश्किलें, पुणे नगर निगम ने उनकी मां को भेजा नोटिसPooja Khedkar News: कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक से धमकाती नजर आ रही थीं.
Read more »
IAS Pooja Khedkar की बढ़ीं मुश्किलें, Private Audi Car और लाल-नीली बत्ती Police Station लाने का आदेशप्रोबेशनरी IAS अधिकारी पूजा खेड़कर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब पुलिस ने प्राइवेट ऑडी कार और लाल-नीली बत्ती को पुलिस स्टेशन लाने को कहा है. पुलिस के मुताबिक पूजा खेडकर की निजी ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी और महाराष्ट्र सरकार का लोगो भी लगा था.
Read more »
