पुलिस या कानून नहीं, हमारी संस्‍कृति में है रेप की समस्‍या का समाधान

Kolkata Rape And Murder Case News

पुलिस या कानून नहीं, हमारी संस्‍कृति में है रेप की समस्‍या का समाधान
Badlapur Rape CaseIndependence Day 2024Raksha Bandhan 2024
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 255 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 143%
  • Publisher: 63%

रेप तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि हमारी संस्‍कृति महिलाओं और घर की इज्‍जत को अलग-अलग नहीं कर देती.

'हर रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है. लेकिन किससे? किसी और के भाई से? सभी भाई अपनी बहनों से ये क्‍यों नहीं कहते कि वे किसी और की बहन को असुरक्षित महसूस नहीं करवाएंगे?' ''रक्षाबंधन पर ऐसा क्यों न हो कि सभी भाई अपनी बहनों को वचन दें, कि वे किसी और की बहन की असुरक्षा का कारण नहीं बनेंगे''तीन ताल में @kamleshksingh ताऊ @saurabhtop सरपंच और @kuldeepmishra सरदार से उत्सुकरात के सवाल.

..पूरा एपिसोड : https://t.co/ibh8M5C3uF pic.twitter.com/oMdGNbTYlG— Aaj Tak Radio August 19, 2024आजतक रेडियो पोडकास्‍ट 'तीन ताल' को इस हफ्ते मिला एक पत्र आंखें खोल देने वाला था. इसी हफ्ते पूरा देश पूरब में एक रेप और हत्‍या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, जबकि पश्चिम में दो अबोध बच्चियों के साथ हुई ज्‍यादती के खिलाफ भीड़ ने सब ठप कर दिया है. इसी हफ्ते उत्‍तर ने रक्षाबंधन मनाया और पूरा देश आजादी के 77 साला जश्‍न को मनाने एकजुट हुआ.अगले हफ्ते खबरों का क्रूर पहिया आगे बढ़ जाएगा.फिर कोई बलात्‍कार होगा. किसी और से ज्‍यादती. नए प्रदर्शन होंगे. इस्‍तीफा देने के नई मांगें होंगी. सत्‍ता में बैठे लोगों से और सवाल होंगे. लेकिन, असली समस्‍या पर कोई बात नहीं होगी. रेप कोई पुलिसिंग की प्रॉब्‍लम नहीं है. रेप एक पारिवारिक, कम्‍युनिटी और संस्‍कृति की समस्‍या है.Advertisementमहाभारत के बारे में सोचिये. जब द्रौपदी को अपने खोई इज्‍जत के लिए लड़ना पड़ा था. उन्‍होंने अपनी इज्‍जत की 'रक्षा' के लिए भगवान कृष्‍ण को पुकारा था. और नतीजे में कौरवों को भयानक मौत मिली. हमारे महाकाव्‍यों में न्‍याय भी दैवीय होता है. लेकिन, असली जीवन उतना सरल और आसान नहीं है. बल्कि न्‍याय नकारा ही जाता है. बहुतायत में देर से मिलता है. अजमेर में हुए एक संगठित गैंगरेप कांड को फैसले तक पहुंचने में 32 साल लगे हैं. यदि हमने ट्विटर पर #NotAllMen को पर्याप्‍त ट्रेंड करवा लिया है तो असल में चिंता यह करनी चाहिए कि हम अपने बेटों को सही पर‍वरिश कैसे दें.'सभी भाई अपनी बहनों को यह क्‍यों नहीं भरोसा दिलाते हैं कि उनकी वजह से किसी और की बहन को असुरक्षित नहीं होना पड़ेगा?'हमारे देश में एक लड़के और लड़की की परवरिश एक जैसी नहीं होती है. ये कोई नई समस्‍या नहीं है, और न ही रातोंरात ठीक हो जाएगी. लेकिन हम इस पर बात तो कर ही सकते हैं. इसे पहचानना और स्‍वीकार करना समाधान की पहली सीढ़ी होगी. कोई पुलिस बलात्‍कार नहीं रोक सकती, जब तक कि परिवार अपने घर की बेटियों को दोयम दर्जे का नागरिक मानना बंद नहीं करते. उससे बदतर है ये ख्‍याल कि बेटियां परिवार की इज्‍जत होती हैं. इसीलिए उसकी 'रक्षा' की जानी चाहिए.Advertisementनिर्भया रेप केस पर बनी लेसली उडविन की डॉक्‍युमेंट्री में बलात्‍कारियों के वकील एमएल शर्मा का खून खौलाने वाला बयान दर्ज है. जिसका हिंदी भाव यह है कि 'उनको सड़क पर यूं ही नहीं छोड़ा जाना चाहिए. औरत, लड़की, महिला, जो भी कहें वे किमती रत्‍न की तरह हैं, जैसे हीरा. अब ये आपके ऊपर है कि उस हीरे को आप कैसे रखते हैं. यदि आप उस हीरे को सड़क पर यूं ही छोड़ देंगे तो कुत्‍ते उसे झपट ही लेंगे. आप रोक नहीं सकते.' यहां शर्मा सिर्फ 2012 के विभत्‍स गैंगरेप कांड पीडि़ता के बारे में ही नहीं, बल्कि आम औरतों के बारे में ये सब कह रहे थे.आप शर्माजी के बेटे की बातों पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन हमारे देश में बेटियों के बारे में इसी तरह की सोच तो ज्‍यादातर बेटों की होती है. बेटे शर्माजी के हों या किसी और के. लड़कियां 'कीमती' हैं. 'हीरे' की तरह है. 'लक्ष्‍मी' हैं. वे दैवीय चीज़ हैं. वे सबकुछ हैं, इंसान होने के सिवाय. उनके बारे में इस तरह बात होती है कि जैसे उन्‍हें पाया नहीं जा सकता. यही वजह है कि निर्भया का बलात्‍कारी कहता था कि देर रात घूमने वाली लड़की को 'सबक' सिखाया जाना चाहिए. उस जैसों के लिए रेप भी सबक ही है.Advertisement जब तक हमारी संस्‍कृति में लड़कों खुल्‍ला छोड़कर लड़कियों को इज्‍जत के रूप में सहेजा जाता रहेगा, कोई ताकत रेप को नहीं रोक सकती. न कोई पुलिस और न ही कोई कानून. चलिये, बात करते हैं परिवार की. नेशनल फैमिली हेल्‍थ सर्वे के 2022 में आए आंकड़े बताते हैं कि करीब हर तीन में से एक महिला पति से प्रताडि़त होती है. जबकि दूसरा दिल दहला देने वाला आंकड़ा यह है कि भारत में 50 फीसदी बच्‍चों ने 18 साल का होने से पहले किसी न किसी तरह की यौन प्रताड़ना झेली है. जिसमें ज्‍यादातर मामलों में प्र‍ताडि़त करने वाला व्‍यक्ति उनके परिवार का या कोई करीबी ही था. ऐसे ज्‍यादातर मामले कभी सार्वजनिक नहीं हो पाते क्‍योंकि हमारे परिवार एक ऐसी इकाई हैं जहां 'घर की बात घर में ही रहती है'. चाहे यौन हिंसा, यौन प्रताड़ना, या रेप. घर की इज्‍जत की खातिर सब दबा दिया जाता है. रेप बर्दाश्‍त हो जाएगी, लेकिन घर की 'इज्‍जत' का मिट्टी में मिलना नहीं.प्रताड़ना देने वाले अनंत काल से परिवारों में ही रहे हैं. पुराणिक कथाओं में हों चाहे असली जीवन में. कौरव भी तो द्रौपदी के परिजन ही थे. ग्रीक माइथोलॉजी में ग्रीक गॉड Zeus और उनकी बहन Hera का किस्‍सा भी पढ़ लीजिये. आपको सुना-सुना सा लगेगा. कथा कहती है कि Zeus जब‍ पृथ्‍वी और आकाश में औरतों को अपने 'वश' में करते चले जा रहे थे, तभी उनकी नजर Hera पर पड़ी. लेकिन Hera ने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया. यह देख Zeus ने एक असहाय कोयल का रूप धर लिया. इस पर Hera का दिल पिघल गया और उसने कोयल को उठा लिया. वे कुछ समझ पाती, Zeus अपने वा‍स्‍तविक रूप में आ गए और Hera को अपने 'वश' में कर लिया. Hera का रेप कर दिया. आखिर में शर्मिंदगी से बचने के लिए Hera ने Zeus से विवाह कर लिया. जो परिवार में होता है, या आकाश में होता है, वो भी परिवार में ही रहता है.Advertisement NCRB का डेटा कहता है कि 96.5 फीसदी मामलों में रेपिस्‍ट कोई और नहीं, बल्कि पीड़‍ित का कोई दोस्‍त, परिजन, लिव-इन पार्टनर, पूर्व पति या कोई परिवारिक मित्र ही होता है.रेप कोई आंकड़ा नहीं है. न ही हेडलाइन, रिपोर्ट या कोई प्रोटेस्‍ट. रेप एक संस्‍कृति की समस्‍या है और उसे एक सांस्‍कृति समाधान ही चाहिए. घर से शुरू करिये. परिवार से शुरू करिये. शुरुआत करिये बेटों को भी उसी तरह की सामाजिक संवेदनशीलता वाली परवरिश देने से, जो अब तक बेटियों को देते आए हैं. हर शुरुआत एक छोटे कदम से होती है. लेकिन, सबसे पहले वो कदम उठाना होता है. क्‍या सभी भाई अपनी बहनों को ये वचन नहीं दे सकते कि उनकी वजह से किसी और की बहन असु‍रक्षित महसूस नहीं करेगी? ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Badlapur Rape Case Independence Day 2024 Raksha Bandhan 2024 Rape Case Gang Rape रेप केस बलात्कार कोलकाता कांड बदलापुर केस बदलापुर रेप लेडी डॉक्टर रेप केस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गंभीर या सिर्फ कोच की बात नहीं, यह भारतीय क्रिकेट के बारे में है: मांजरेकरगंभीर या सिर्फ कोच की बात नहीं, यह भारतीय क्रिकेट के बारे में है: मांजरेकरगंभीर या सिर्फ कोच की बात नहीं, यह भारतीय क्रिकेट के बारे में है: मांजरेकर
Read more »

Rajasthan: रामभरोसे झुंझुनूं का स्वास्थ्य विभाग, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों नर्सिंग होम, जिम्मेदार बेखबरRajasthan: रामभरोसे झुंझुनूं का स्वास्थ्य विभाग, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों नर्सिंग होम, जिम्मेदार बेखबरराजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत ही बुरा हाल है। अब इसमें स्वास्थ्य विभाग मेहरबान है या लापरवाह, खैर इस बात की पड़ताल इस खबर में की गई है।
Read more »

अमेरिका में आंखों का इलाज कराएंगे शाहरुख, भारतीय डॉक्टरों ने हाथ खड़े किए, किस बला की चपेट में आए किंग खान?अमेरिका में आंखों का इलाज कराएंगे शाहरुख, भारतीय डॉक्टरों ने हाथ खड़े किए, किस बला की चपेट में आए किंग खान?खबर है कि मुंबई में इलाज ठीक न होने की वजह से शाहरुख को अमेरिका ले जाया जा रहा है। लेकिन आंख की क्या समस्या है, यह नहीं बताया गया।
Read more »

Assam: लव जिहाद के साथ ही लैंड जिहाद के खिलाफ भी कानून बनाएगी सरकार, सीएम हिमंत ने बताया क्या है तैयारीAssam: लव जिहाद के साथ ही लैंड जिहाद के खिलाफ भी कानून बनाएगी सरकार, सीएम हिमंत ने बताया क्या है तैयारीमुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी सरकार एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है जो लव जिहाद के मामलों में कड़ी सजा देगा।
Read more »

अब एक क्लिक से खुल जाएगी बदमाश के क्राइम रिकॉर्ड की कुंडली, शुरू हुई यह खास तकनीकअब एक क्लिक से खुल जाएगी बदमाश के क्राइम रिकॉर्ड की कुंडली, शुरू हुई यह खास तकनीकJhunjhunu News: राजस्थान में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी एआई तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है.
Read more »

दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सुलझाने के लिए सीनियर IAS अधिकारियों को दें निर्देश : आतिशी ने मुख्‍य सचिव से कहादिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सुलझाने के लिए सीनियर IAS अधिकारियों को दें निर्देश : आतिशी ने मुख्‍य सचिव से कहासीवर ओवरफ्लो की समस्या से पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है, जिसका तुरंत समाधान नहीं किया गया तो गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट पैदा हो जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:24:31