पुलिस की सख्ती पर ढीले पड़े टीएमसी सांसद के तेवर, 'एक्स' से हटाई कोलकाता की घटना से जुड़ी ये पोस्ट

Kolkat Rape Murder Case News

पुलिस की सख्ती पर ढीले पड़े टीएमसी सांसद के तेवर, 'एक्स' से हटाई कोलकाता की घटना से जुड़ी ये पोस्ट
Doctor Moumita DebnathKolkata NewsKolkata News In Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने विवादास्पद पोस्ट्स हटा दिए हैं, जिनके कारण कोलकाता पुलिस ने उन्हें गलत जानकारी फैलाने के आरोप में तलब किया था। इस पर राज्य सरकार ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने एक्स पर अपने विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इन पोस्ट की वजह से कोलकाता पुलिस ने उन्हें तलब किया था। दरअसल, रॉय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और हत्या के विरोध प्रदर्शनों पर पोस्ट किए थे। पुलिस का कहना था कि रॉय ने गलत जानकारी फैलाई है। रॉय ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सुखेंदु शेखर रॉय के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने कहा कि अदालत इस मामले में नहीं पड़ रही है। क्योंकि सांसद और राज्य के बीच समझौता हो गया है। मोहम्मद अदनान नाम के एक शख्स ने रॉय के खिलाफ एक्स पोस्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। रॉय के वकील अभिषेक हल्दर ने कहा कि रॉय ने 13 अगस्त, 16 अगस्त और 18 अगस्त को विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पोस्ट डाले थे।Kolkata Case: सड़क पर हाफते दौड़ते CBI दफ्तर पहुंचा आरोपी संजय राय का करीबी, आखिर माजरा क्या है?पुलिस ने भेजा था समनबता दें कि कोलकाला डॉक्टर रेप मर्डर मामले में बयानबाजी कर रहे तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को पुलिस ने समन भेजा था। कोलकाता पुलिस ने सांसद को भेजे समन में उपस्थित होने को कहा था। सांसद सुखेंदु शेखर ने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करते हुए था कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गाेयल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी चाहिए।टीएमसी सांसद ने किया था ये ट्वीटसुखेंदु ने ट्वीट कर आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी। रॉय ने दावा किया था कि डॉग स्क्वायड तीन दिन बाद भेजा गया था। कोलकाता पुलिस ने बयान में कहा था कि खोजी कुत्ते को तीन दिन बाद भेजे जाने की सूचना पूरी तरह से गलत है। खोजी कुत्ते को दो बार भेजा गया था। जब उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिशनर विनीत गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी तो वह टीएमसी के निशाने पर आ गए थे। पार्टी के प्रवक्ता और नेता कुणाल घोष ने उनकी इस मांग को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने एक्स पर अपने विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इन पोस्ट की वजह से कोलकाता पुलिस ने उन्हें तलब किया था। दरअसल, रॉय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और हत्या के विरोध प्रदर्शनों पर पोस्ट किए थे। पुलिस का कहना था कि रॉय ने गलत जानकारी फैलाई है। रॉय ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सुखेंदु शेखर रॉय के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने कहा कि अदालत इस मामले में नहीं पड़ रही है। क्योंकि सांसद और राज्य के बीच समझौता हो गया है। मोहम्मद अदनान नाम के एक शख्स ने रॉय के खिलाफ एक्स पोस्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई थी। रॉय के वकील अभिषेक हल्दर ने कहा कि रॉय ने 13 अगस्त, 16 अगस्त और 18 अगस्त को विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पोस्ट डाले थे।Kolkata Case: सड़क पर हाफते दौड़ते CBI दफ्तर पहुंचा आरोपी संजय राय का करीबी, आखिर माजरा क्या है?पुलिस ने भेजा था समनबता दें कि कोलकाला डॉक्टर रेप मर्डर मामले में बयानबाजी कर रहे तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को पुलिस ने समन भेजा था। कोलकाता पुलिस ने सांसद को भेजे समन में उपस्थित होने को कहा था। सांसद सुखेंदु शेखर ने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करते हुए था कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गाेयल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी चाहिए।टीएमसी सांसद ने किया था ये ट्वीटसुखेंदु ने ट्वीट कर आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी। रॉय ने दावा किया था कि डॉग स्क्वायड तीन दिन बाद भेजा गया था। कोलकाता पुलिस ने बयान में कहा था कि खोजी कुत्ते को तीन दिन बाद भेजे जाने की सूचना पूरी तरह से गलत है। खोजी कुत्ते को दो बार भेजा गया था। जब उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिशनर विनीत गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की थी तो वह टीएमसी के निशाने पर आ गए थे। पार्टी के प्रवक्ता और नेता कुणाल घोष ने उनकी इस मांग को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Doctor Moumita Debnath Kolkata News Kolkata News In Hindi Tmc Mp Sukhendu Shekhar Roy कोलकाता समाचार कोलकाता न्यूज कोलकाता रेप मर्डर केस कोलकाता पुलिस कोलकाता डॉक्टर केस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi : सांसद की चिट्ठी से खफा हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, दो आईपीएस अधिकारियों का तबादलाDelhi : सांसद की चिट्ठी से खफा हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, दो आईपीएस अधिकारियों का तबादलासत्ताधारी दल के एक सांसद की शिकायत पर संसद से पुलिस मुख्यालय पहुंची एक चिट्ठी से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अफरातफरी मच गई।
Read more »

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, पुलिस की लोगों से अपील- घर से बाहर ना निकलेंMumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, पुलिस की लोगों से अपील- घर से बाहर ना निकलेंभारी बारिश को को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.
Read more »

घरवालों से करनी पड़े लड़ाई या बॉस से सुननी पड़े डांट, 30 की उम्र से पहले घूम लें ये शानदार जगहेंघरवालों से करनी पड़े लड़ाई या बॉस से सुननी पड़े डांट, 30 की उम्र से पहले घूम लें ये शानदार जगहेंघरवालों से करनी पड़े लड़ाई या बॉस से सुननी पड़े डांट, 30 की उम्र से पहले घूम लें ये शानदार जगहें
Read more »

TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को कोलकाता पुलिस ने भेजा नोटिसTMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को कोलकाता पुलिस ने भेजा नोटिसकोलकाता रेप मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कोलकाता पुलिस ने टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

BJP सांसद अरुण गोविल ने CM ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?BJP सांसद अरुण गोविल ने CM ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?कोलकाता रेप केस को लेकर मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल की प्रतिक्रिया सामने आई है, इसके साथ ही उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के एक बयान पर भी पलटवार किया है.
Read more »

Thane: रोडरेज का भयावह वीडियो, एसयूवी चालक ने खड़ी कार में मारी दो बार टक्कर, चार घायलThane: रोडरेज का भयावह वीडियो, एसयूवी चालक ने खड़ी कार में मारी दो बार टक्कर, चार घायलपुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की बदलापुर-अंबेरनाथ रोड की है। जब दो एसयूवी कारों की भिड़ंत हो गई। कारों की टक्कर के बाद दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:47