फिर आया चुनाव, अजीब डर के साथ रातभर पहरेदारी करते हैं इस गांव के लोग
हाइलाइट्स:चुनाव आते ही अजीब डर के साथ जी रहे पुरुलिया के सुपुरडीह गांव के लोगसूरज डूबते ही सुपुरडीह गांव में पसर जाता है सन्नाटा, रातभर पहरा देते हैं ग्रामीणएक साल पहले पेड़ से लटका पाया गया था 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो का शवत्रिलोचन के गले में लटकी तख्ती पर लिखा था- बीजेपी कार्यकर्ता होने के चलते की हत्या सुपुरडीह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचायत चुनाव के बाद 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो का शव पेड़ से लटका पाए जाने के करीब साल भर बाद एक बार फिर से चुनाव का मौसम है और इस गांव के लोगों में डर का माहौल है। सूरज डूबते ही पुरुलिया के सुपुरडीह गांव में सन्नाटा पसर जाता है और ग्रामीण रात को पहरा देते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 31 मई के बाद यहां का जनजीवन न सिर्फ महतो परिवार के लिए, बल्कि इलाके में अन्य गांवों के लिए भी बदल गया था। उसी दिन त्रिलोचन का शव पाया गया था और उसकी गर्दन में एक तख्ती बंधी थी जिस पर लिखा हुआ था कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने के चलते उसकी हत्या की गई है। त्रिलोचन की हत्या के दो दिन बाद बीजेपी के एक अन्य कार्यकर्ता दुलाल कुमार का शव सुपुरडीह से करीब 15 किमी दूर बलरामपुर में फंदे से लटका पाया गया। पंचायत चुनाव के बाद हुई ये दोनों घटनाएं राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में रही थीं। उस वक्त चुनावी हिंसा में कम से कम 12 लोग मारे गए थे। विपक्षी बीजेपी ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पढ़ें: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामला, टीएमसी नेता के बेटे समेत अब तक तीन गिरफ्तार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 12 मई को पुरुलिया में होने वाले मतदान से पहले त्रिलोचन के भाई विवेकानंद ने कहा, 'त्रिलोचन की हत्या के साल भर बाद भी कुछ नहीं बदला है.
..। एक बार फिर से चुनाव हैं, हम डरे सहमे हुए हैं।' विवेकानंद ने कहा, 'पंचायत चुनाव के बाद चीजें बदल गई। त्रिलोचन की हत्या के बाद हम डर के साये में जी रहे हैं। गांव के कम से कम 10 से 12 लोग हमेशा ही हमारे घरों के बाहर पहरेदारी करते हैं। हर रात पुलिस भी गश्त पर आती है।' त्रिलोचन के एक और भाई विष्णुपाडा ने कहा कि वह और विवेकानंद गांव से बाहर जाने और अपने काम पर लौटने में अक्षम हैं क्योंकि उन्हें गांव में अपने माता - पिता को अकेले छोड़ कर जाने में डर लग रहा है। त्रिलोचन के परिवार का दावा है कि उसकी हत्या करने वालों को सजा नहीं मिली है और उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। फिलहाल राज्य की सीआईडी त्रिलोचन की हत्या की जांच कर रही है। इस मामले में तृणमूल के एक कार्यकर्ता के बेटे सहित कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी दुलाल की मौत की भी जांच कर रही है। हालांकि, पुरुलिया से तृणमूल कांग्रेस सांसद मृगांको महतो ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है कि उनकी पार्टी का इन मौतों में कोई हाथ है। पढ़ें: पश्चिम बंगाल: BJP के दलित कार्यकर्ता की हत्या कर पेड़ से लटकाया, लिखा- होगा यही हश्र महतो ने कहा कि इस उम्र में लोग बहुत भावुक होते हैं और बगैर सोचे समझे गंभीर फैसला ले लेते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि त्रिलोचन और दुलाल की मौत आत्महत्या रही होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग भी मरे वे कोई बड़े नेता नहीं थे। ऐसा नहीं है कि इन मौतों से किसी व्यक्ति को कोई फायदा मिलेगा। ये सभी मौतें दुर्भाग्यपूर्ण थीं लेकिन इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, पिछले महीने ही 19 अप्रैल को बीजेपी के एक अन्य कार्यकर्ता शिशुपाल साही का शव जिले के सेनाबोना गांव में एक पेड़ से लटका पाया गया। बीजेपी ने ज्योर्तिमय सिंह महतो को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। वाम मोर्चा के घटक दल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चार बार के सांसद बीर सिंह महतो को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने नेपाल महतो को इस सीट से टिकट दिया है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CM योगी ने फिर कुछ बोला ऐसा..., चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाबउत्तर प्रदेश के संभल में 19 अप्रैल को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि क्या आप देश की सत्ता आतंकवादियों को सौंप देंगे, जो खुद को बाबर की औलाद कहते हैं... उनको जो बजरंगबली का विरोध करते हैं.
Read more »
छठे चरण के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर उम्मीदवार, 189 प्रत्याशी हैं दागी2019 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया है। मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा सीट
Read more »
साध्वी प्रज्ञा ने प्रतिबंध के बावजूद किया चुनाव प्रचार, आयोग ने फिर थमाया नोटिससाध्वी प्रज्ञा ने प्रतिबंध के बावजूद किया चुनाव प्रचार, आयोग ने फिर थमाया नोटिस SadhviPragya ElectionCommission digvijaya_28
Read more »
त्रिपुरा पश्चिमी सीट के 168 पोलिंग बूथ पर फिर से चुनाव कराए जाने की हुई घोषणानिर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा पश्चिम सीट के कुछ पोलिंग बूथ पर फिर से चुनाव कराए जाने की घोषणा की है... LokSabhaEelctions2019 Tripura ElectionCommission ElectionWithJagran
Read more »
इस बार देरी से आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, चुनाव आयोग ने बताया ये कारणचुनाव आयोग ने बताया है कि देशभर की लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के जो नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे उनमें थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है. इसकी बड़ी वजह ये है कि ईवीएम के वोटों से वीवीपैट का मिलान किया जाना है, जिसमें थोड़ा ज्यादा वक्त लगने का अनुमान है.
Read more »
चुनाव के बाद कौन-कौन से दल एनडीए के साथ आ सकते हैं?लोकसभा चुनाव में बीजेपी अगर बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है तो ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए कौन-कौन से दल साथ आ सकते हैं?
Read more »
दिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलसनी देओल परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य हैं जो राजनीति में आए हैं. इससे पहले उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी राजनीति में आ चुके हैं. दोनों सांसद भी रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवार दिलीप पांडेय ने किए 31 वादे, जानिए क्या हैं ये...
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »