भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई ने स्पष्ट किया है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष नहीं है। जीर्णोद्धार कार्य के दौरान ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार जीपीआर सर्वेक्षण किया गया जिसने इसकी पुष्टि की। एएसआई ने बताया कि रत्न भंडार दो भागों में विभाजित है और दोनों कक्षों का गहन निरीक्षण किया गया। संरक्षण कार्य दो चरणों में किया...
पीटीआई, पुरी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंगलवार को कहा कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष नहीं है। एएसआई ने हाल ही में रत्न भंडार का जीर्णोद्धार और मरम्मत का काम पूरा किया है। दरअसल, एएसआई ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यों का विवरण देते हुए एएसआई ने कहा है कि रत्न भंडार में कोई छिपी हुई जगह या कक्ष नहीं थी। एएसआई ने यह भी कहा है कि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण के आधार पर इसकी पुष्टि की गई है। पोस्ट में कहा गया है कि रत्न भंडार या खजाना दो भागों में विभाजित है- 'भितारा' रत्न भंडार और 'बहारा' भंडार एक लोहे के गेट से अलग होते हैं, जो कि बाहर से बंद होता है। इसमें यह भी कहा गया है कि दोनों कक्षों का निरीक्षण करने के बाद, यह पता लगाने के लिए जीपीआर सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया गया कि क्या दीवारों के अंदर या फर्श के नीचे कोई छिपा हुआ कक्ष या शेल्फ है। एएसआई ने आगे कहा है कि सितंबर 2024 में किए गए जीपीआर सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि कोई छिपी हुई जगह नहीं है। रिपोर्ट के बाद, 17 दिसंबर 2024 को संरक्षण का काम शुरू हुआ। इसकी शुरुआत भितारा और बहारा भंडारा दोनों में मचान बनाकर की गई थी। एएसआई ने बताया कि रत्न भंडार मंदिर के जगमोहन या सभा हॉल के उत्तरी प्रवेश द्वार से जुड़ा हुआ है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कहा है कि खोंडालाइट पत्थर से निर्मित रत्न भंडार का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और श्री सुदर्शन की बहुमूल्य वस्तुओं को रखना था। रत्न भंडार में संरक्षण कार्य दो चरणों में किया गया, 17 दिसंबर 2024 से 28 अप्रैल 2025 तक तथा 28 जून से 7 जुलाई तक। इसके एक भाग के रूप में एएसआई टीम ने संरचना का आकलन करने के लिए आंतरिक छत, कॉर्बल्स, आलों, दीवारों और बाहरी अग्रभाग का प्लास्टर हटाने का कार्य किया है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पत्थर और ढीले जोड़ भी पाए गए थे। जोड़ों को सील कर दिया गया और फिर अंदर और बाहर दोनों जगह रासायनों से सफाई की गई है। क्षतिग्रस्त पत्थर के टुकड़ों को मूल प्रोफाइल से मेल खाते नए खोंडालाइट ब्लॉकों से बदल दिया गया। सभी कॉर्बेल पत्थरों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें बदल दिया गया। एजेंसी ने बताया कि आलों में जंग से क्षतिग्रस्त लोहे के बीमों को भी स्टेनलेस स्टील बॉक्स बीमों से बदल दिया गया है तथा विभिन्न स्थानों पर ग्राउटिंग का काम किया गया है। रत्न भंडार के फर्श को भी बलुआ पत्थर की जगह पर ग्रेनाइट पत्थर से बदल दिया गया, जिससे जल निकासी के लिए ढलान और दरवाजे ठीक से खुलने-बंद होने लगे हैं। भीतरी लोहे की ग्रिल वाले गेट को भी रासायनों से साफ किया गया और सुनहरे रंग से रंगा गया है। रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष 46 वर्षों के बाद पिछले वर्ष 14 जुलाई को मरम्मत कार्य और सूची तैयार करने के लिए खोला गया था।.
पीटीआई, पुरी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंगलवार को कहा कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष नहीं है। एएसआई ने हाल ही में रत्न भंडार का जीर्णोद्धार और मरम्मत का काम पूरा किया है। दरअसल, एएसआई ने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यों का विवरण देते हुए एएसआई ने कहा है कि रत्न भंडार में कोई छिपी हुई जगह या कक्ष नहीं थी। एएसआई ने यह भी कहा है कि ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण के आधार पर इसकी पुष्टि की गई है। पोस्ट में कहा गया है कि रत्न भंडार या खजाना दो भागों में विभाजित है- 'भितारा' रत्न भंडार और 'बहारा' भंडार एक लोहे के गेट से अलग होते हैं, जो कि बाहर से बंद होता है। इसमें यह भी कहा गया है कि दोनों कक्षों का निरीक्षण करने के बाद, यह पता लगाने के लिए जीपीआर सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया गया कि क्या दीवारों के अंदर या फर्श के नीचे कोई छिपा हुआ कक्ष या शेल्फ है। एएसआई ने आगे कहा है कि सितंबर 2024 में किए गए जीपीआर सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि कोई छिपी हुई जगह नहीं है। रिपोर्ट के बाद, 17 दिसंबर 2024 को संरक्षण का काम शुरू हुआ। इसकी शुरुआत भितारा और बहारा भंडारा दोनों में मचान बनाकर की गई थी। एएसआई ने बताया कि रत्न भंडार मंदिर के जगमोहन या सभा हॉल के उत्तरी प्रवेश द्वार से जुड़ा हुआ है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कहा है कि खोंडालाइट पत्थर से निर्मित रत्न भंडार का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और श्री सुदर्शन की बहुमूल्य वस्तुओं को रखना था। रत्न भंडार में संरक्षण कार्य दो चरणों में किया गया, 17 दिसंबर 2024 से 28 अप्रैल 2025 तक तथा 28 जून से 7 जुलाई तक। इसके एक भाग के रूप में एएसआई टीम ने संरचना का आकलन करने के लिए आंतरिक छत, कॉर्बल्स, आलों, दीवारों और बाहरी अग्रभाग का प्लास्टर हटाने का कार्य किया है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पत्थर और ढीले जोड़ भी पाए गए थे। जोड़ों को सील कर दिया गया और फिर अंदर और बाहर दोनों जगह रासायनों से सफाई की गई है। क्षतिग्रस्त पत्थर के टुकड़ों को मूल प्रोफाइल से मेल खाते नए खोंडालाइट ब्लॉकों से बदल दिया गया। सभी कॉर्बेल पत्थरों की जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें बदल दिया गया। एजेंसी ने बताया कि आलों में जंग से क्षतिग्रस्त लोहे के बीमों को भी स्टेनलेस स्टील बॉक्स बीमों से बदल दिया गया है तथा विभिन्न स्थानों पर ग्राउटिंग का काम किया गया है। रत्न भंडार के फर्श को भी बलुआ पत्थर की जगह पर ग्रेनाइट पत्थर से बदल दिया गया, जिससे जल निकासी के लिए ढलान और दरवाजे ठीक से खुलने-बंद होने लगे हैं। भीतरी लोहे की ग्रिल वाले गेट को भी रासायनों से साफ किया गया और सुनहरे रंग से रंगा गया है। रत्न भंडार का आंतरिक कक्ष 46 वर्षों के बाद पिछले वर्ष 14 जुलाई को मरम्मत कार्य और सूची तैयार करने के लिए खोला गया था।
Jagannath Temple Ratna Bhandar Puri Jagannath Temple ASI Ratna Bhandar Renovation Ratna Bhandar Hidden Chambers Ground Penetrating Radar Survey Indian Archaeological Survey Jagannath Temple Treasury Ratna Bhandar Restoration Puri Temple News Odisha Temple Odisha News Odisha News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुरी भगदड़-एग्जिट गेट बंद कर VIP एंट्री हो रही थी: प्रत्यक्षदर्शी बोले- ट्रक घुसने से भगदड़ मची, एंबुलेंस दू...Odisha Puri Jagannath Rath Yatra Stampede Update; ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के समय मौजूद लोगों ने बताया- एक ही रास्ते से एंट्री और एग्जिट था।
Read more »
‘बहुदा यात्रा’: भगवान जगन्नाथ को देखने के लिए उमड़े भक्त, हुए भावुक‘बहुदा यात्रा’: भगवान जगन्नाथ को देखने के लिए उमड़े भक्त, हुए भावुक
Read more »
पुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंगपुरी वैश्विक अध्यात्म और स्वास्थ्य गंतव्य के रूप में उभरने के लिए तैयार : मुकेश महालिंग
Read more »
स्कूल के कक्षा-कक्षों तक जाए तो कैसे, भरा पानी: बालाथल स्कूल में पहली बारिश से स्कूल में पानी भरा, चारदीवार...उदयपुर के वल्लभनगर ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पहली बारिश में पानी भर जाने से स्कूल के कक्षा-कक्ष तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
Read more »
Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अबतक कितने देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, जानिए भारत को लेकर कैसी है हलचलUS Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति के दिमाग में क्या खुराफात चल रही है, कोई नहीं जानता.
Read more »
Bijli Mahadev Temple: सावन महीने में पहली बार..प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर के अदर जाने पर लगा प्रतिबंध, भंड...Kullu Bijli Mahadev Temple: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बिजली महादेव मंदिर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सावन में मंदिर के अंदर लोग नहीं जा पाएंगे.
Read more »
