पुरुषों में मोटापे से संबंधित कैंसर में बीएमआई से ज्यादा कमर की चौड़ाई बढ़ाती है जोखिम

United States News News

पुरुषों में मोटापे से संबंधित कैंसर में बीएमआई से ज्यादा कमर की चौड़ाई बढ़ाती है जोखिम
United States Latest News,United States Headlines

पुरुषों में मोटापे से संबंधित कैंसर में बीएमआई से ज्यादा कमर की चौड़ाई बढ़ाती है जोखिम

नई दिल्ली, 23 मार्च । कमर की परिधि यानी वेस्ट सरकम्फ्रेंस पुरुषों में मोटापे से जुड़े कैंसर का बड़ा संकेतक हो सकती है, जबकि महिलाओं में ऐसा नहीं पाया गया, एक नए अध्ययन में यह बताया गया है।बॉडी मास इंडेक्स आमतौर पर शरीर के आकार को मापता है, लेकिन यह शरीर में चर्बी कहां-कहां फैली हुई है, यह नहीं बताता है। इसके विपरीत, कमर की चौड़ाई पेट की चर्बी से अधिक जुड़ी होती है।डॉ.

मिंग सन, डॉ. जोसेफ फ्रिट्ज और डॉ. तान्जा स्टॉक्स द्वारा किए गए अध्ययन में बताया गया है कि यह अंतर बहुत महत्वपूर्ण है। पेट के अंदर के अंगों के चारों ओर जमा होने वाली चर्बी, जिसे विसरल फैट कहते हैं, शरीर में अधिक मेटाबोलिक एक्टिव होती है और यह इंसुलिन प्रतिरोध, इंफ्लेमेशन और खून में असामान्य वसा स्तर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।इसलिए, एक जैसे बॉडी मास इंडेक्स वाले लोगों में भी, शरीर में चर्बी का बंटवारा अलग होने की वजह से, कैंसर का खतरा भी अलग-अलग हो सकता है।इस अध्ययन में स्वीडन में 1981 से 2019 तक 3,39,190 लोगों के स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण किया गया, जिनकी बीएमआई और कमर की चौड़ाई मापी गई थी। इनमें से 61 प्रतिशत माप डॉक्टरों द्वारा ली गईं, जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने खुद अपनी जानकारी दी इन लोगों की औसत उम्र 51.4 वर्ष थी। कैंसर से जुड़ी जानकारी स्वीडन के कैंसर रजिस्टर से ली गई।शोधकर्ताओं ने बीएमआई और कमर की चौड़ाई के आधार पर मोटापे से जुड़े कैंसर के जोखिम की तुलना की। इसमें उम्र, धूम्रपान की आदतें, शिक्षा, आय, जन्म स्थान और वैवाहिक स्थिति जैसे कई कारकों को ध्यान में रखा गया।करीब 14 साल के औसत अध्ययन काल में 18,185 मोटापे से जुड़े कैंसर के मामले सामने आए। जब बीएमआई को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण किया गया, तब भी पुरुषों में अधिक कमर की चौड़ाई कैंसर के खतरे से जुड़ी रही। इसका मतलब है कि पेट की चर्बी से कैंसर का खतरा केवल बड़े शरीर के कारण नहीं, बल्कि विशेष रूप से पेट में जमा चर्बी के कारण होता है।महिलाओं में यह संबंध कमजोर पाया गया और बीएमआई व कमर की चौड़ाई दोनों के लिए समान था।पुरुषों में, पेट की चर्बी से मोटापे के कारण होने वाले कैंसर का खतरा बना रहा। इससे पता चलता है कि पेट की चर्बी एक अलग खतरा है, चाहे उस व्यक्ति का वजन या शरीर में चर्बी का बंटवारा कैसा भी हो। वहीं, महिलाओं में, पेट की चर्बी और शरीर के वजन दोनों का खतरा कम था, और लगभग बराबर था।शोधकर्ताओं के अनुसार, इसका कारण यह हो सकता है कि पुरुषों के शरीर में चर्बी ज्यादातर पेट के अंदर जमा होती है, जबकि महिलाओं में यह त्वचा के नीचे और शरीर के अन्य हिस्सों में अधिक होती है।अध्ययन में यह भी सुझाव दिया गया कि यदि कूल्हों की चौड़ाई को भी अध्ययन में शामिल किया जाए, तो महिलाओं में कमर की चौड़ाई और कैंसर के बीच संबंध को और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।--आईएएनएसएएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बच्चों की अटेंडेंस हुई कम तो वॉकिंग स्कूल बस ने बदली दी तस्वीर!बच्चों की अटेंडेंस हुई कम तो वॉकिंग स्कूल बस ने बदली दी तस्वीर!Walking School Bus Student Safety: वॉकिंग स्कूल बस वर्तमान में सोमवार की सुबह चलती है, जो सबसे ज्यादा अनुपस्थिति वाले दिनों में से एक है.
Read more »

भारत में मोटापे से लड़ने के लिए जंक फूड पर जागरूकता की आवश्यकता : ल्यूक कॉउटिन्होभारत में मोटापे से लड़ने के लिए जंक फूड पर जागरूकता की आवश्यकता : ल्यूक कॉउटिन्होभारत में मोटापे से लड़ने के लिए जंक फूड पर जागरूकता की आवश्यकता : ल्यूक कॉउटिन्हो
Read more »

तेल में कटौती, संडे ऑन साइकिल पर फोकस... सिलवासा में PM मोदी ने दिया फिट रहने का मंत्र, किया अस्पताल का उद्घाटनतेल में कटौती, संडे ऑन साइकिल पर फोकस... सिलवासा में PM मोदी ने दिया फिट रहने का मंत्र, किया अस्पताल का उद्घाटनपीएम मोदी ने कहा कि मोटापा ऐसी बीमारी है, जो कई बीमारियों की वजह बनता जा रहा है. अभी हाल ही में मोटापे की समस्या पर एक रिपोर्ट आई है, ये रिपोर्ट कहती है कि 2050 तक 44 करोड़ से ज्यादा भारतीय मोटापे का शिकार हो जाएंगे. ये आंकड़ा डराने वाला है. इसका मतलब है कि हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है.
Read more »

शादी के बाद पुरुषों में मोटापे का खतरा तीन गुना ज्यादा, आखिर क्या है वजह?शादी के बाद पुरुषों में मोटापे का खतरा तीन गुना ज्यादा, आखिर क्या है वजह?शोध के नतीजों में कहा गया कि शादीशुदा पुरुषों में मोटापे का खतरा 3.2% ज्यादा है लेकिन शादी महिलाओं में मोटापे का खतरा नहीं बढ़ाती. शादी के बाद पुरुषों के वजन में 62% और महिलाओं के वजन में 39% बढ़ोतरी की संभावना होती है.
Read more »

दांतों को ठीक से ब्रश करने का सही तरीका क्या है?दांतों को ठीक से ब्रश करने का सही तरीका क्या है?एक अध्ययन से पता चला है कि स्वीडन में दस में से एक व्यक्ति ही दांतों को अच्छे से ब्रश करने की तकनीक का इस्तेमाल करता है.
Read more »

90000 के पार सोना, लगातार क्यों बढ़ रहीं कीमतें, अब कहां तक जा सकता है भाव? जानिए90000 के पार सोना, लगातार क्यों बढ़ रहीं कीमतें, अब कहां तक जा सकता है भाव? जानिएGold Prices: सोने के भाव में तेजी का सिलसिला बरकरार है, खासकर अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर के जोखिम की आशंका से भाव में और तेजी आई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 05:37:39