पुतिन ने ट्रंप को खुश करने के लिए यूक्रेन पर क्या कहा?

अंतरराष्ट्रीय समाचार News

पुतिन ने ट्रंप को खुश करने के लिए यूक्रेन पर क्या कहा?
रूसी राष्ट्रपतिअमेरिकी राष्ट्रपतियूक्रेन संकट
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 63%

व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि अगर डोनाल्ड ट्रंप 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति बने रहते, तो यूक्रेन संकट से बचा जा सकता था। उन्होंने 2020 के चुनाव को “चोरी” करार देते हुए ट्रंप के दावे को दोहराया कि यूक्रेन युद्ध उनके समय में शुरू नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि पुतिन को एक समझौता करना चाहिए और रूस के साथ शांति की वार्ता को आगे बढ़ाना चाहिए। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत के प्रस्तावों का उल्लेख किया।

Vladimir Putin Made Donald Trump Happy: अमेरिका और रूस में चल क्या रहा है? ये सवाल इसलिए कि डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाली डील को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीधे खारिज किया तो ट्रंप ने भी उन्हें निशाने पर तुरंत ले लिया.

पुतिन ने ट्रंप को पनामा पर चेतावनी दे दी. मगर शुक्रवार को पुतिन ने दावा कर दिया कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 में सत्ता में होते तो यूक्रेन संकट को रोका जा सकता था. ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध उनके रहते शुरू नहीं होता. पुतिन ने ट्रंप के दावे को दोहराते हुए यहां तक कह दिया कि 2020 का अमेरिकी चुनाव "चोरी" किया गया था. सीएनएन के अनुसार, पुतिन ने एक रूसी टीवी चैनल से कहा, "मैं मदद नहीं कर सकता, लेकिन ट्रंप से सहमत हूं कि अगर 2020 में उनकी जीत चोरी नहीं हुई होती, तो शायद यूक्रेन में 2022 में उत्पन्न संकट नहीं होता. अब पुतिन अचानक इतने बदल कैसे गए? क्या यूक्रेन पर कोई डील फाइनल हो रही है या पुतिन ऐसा सिर्फ ट्रंप को खुश करने के लिए कर रहे हैं? युक्रेन युद्ध पर क्या बोले पुतिनरूसी राष्ट्रपति ने रूसी टीवी चैनल से आगे कहा की कि मास्को हमेशा यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार रहा है. वार्ता पर हमने हमेशा कहा है और मैं एक बार फिर इस पर जोर दूंगा, कि हम यूक्रेनी मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं. इससे एक दिन पहले क्रेमलिन ने कहा था कि वह वाशिंगटन से मिलने वाले संकेतों का इंतजार कर रहा है. ट्रंप ने पहले कहा था कि वह यूक्रेन में युद्ध 'एक दिन' में खत्म कर देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने यूक्रेन और रूस के लिए अपने विशेष दूत कीथ केलॉग को इसका समाधान निकालने के लिए 100 दिन का समय दिया था.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});ट्रंप भी मिलने को बेकरारट्रंप के नए प्रशासन ने अब तक यूक्रेन में शांति हासिल करने के लिए किसी भी ठोस योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ट्रंप ने इस सप्ताह कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने उन्हें बताया था कि वह एक सौदा करना चाहते हैं और सुझाव दिया कि पुतिन को भी एक रास्ता खोजना चाहिए. ट्रंप ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि रूस को एक समझौता करना चाहिए. शायद वे एक सौदा करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि मैंने जो सुना है, पुतिन मुझे देखना चाहेंगे. हम जितनी जल्दी हो सके मिलेंगे. मैं तुरंत मिलने वाला था. हर दिन हम नहीं मिलते हैं, सैनिक युद्ध के मैदान में मारे जा रहे हैं." ट्रंप ने संघर्ष को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे घातक संघर्षों में से एक बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि युद्ध के कारण लाखों लोगों की जान चली गई है, और लाखों सैनिक मारे जा रहे हैं. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के तत्काल समाधान का आह्वान किया और रूस के लिए संभावित आर्थिक परिणामों की चेतावनी दी, जिसमें "कर, टैरिफ और प्रतिबंध" शामिल हैं. ट्रंप ने रूसी जनता और पूर्व में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने सकारात्मक संबंधों की लंबे समय से प्रशंसा की बात पर भी जोर दिया.कुछ दिन पहले हो गई थी भिड़ंत इससे पहले सीजफायर वाली डील पर पुतिन के इन्कार के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतीन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए बुधवार को कहा था कि यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को समाप्त कीजिए या टैरिफ में बढ़ोत्तरी के लिए तैयार रहिए. उन्होंने अपने समकक्ष पुतिन को कहा है कि या तो आप यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को समाप्त कीजिए या फिर टैक्स, टैरिफ और कई तरह के प्रतिबंध के लिए तैयार रहिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करके रूस को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा है कि युद्ध रोकिए नहीं तो मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. ट्रंप ने आगे कहा कि मैं रूस को किसी तरह से क्षति नहीं पहुंचाना चाहता हूं, हालांकि, रूस के प्रमुख पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं. उन्होंने अच्छे कार्य किए हैं. बस मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि रूस की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है. मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि युद्ध रोकें नहीं तो अनर्थ हो जाएगा. ट्रंप ने कहा, "पुतिन को समझौता करना चाहिए. मुझे लगता है कि समझौता न कर वे रूस को बर्बाद कर रहे हैं. रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है." 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

रूसी राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन संकट युद्ध शांति वार्ता डोनाल्ड ट्रंप व्लादिमीर पुतिन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में चांदी हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने पर विचारभारत में चांदी हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने पर विचारखाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चांदी और चांदी से बनी कलाकृतियों के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू करने पर विचार करने को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से कहा है।
Read more »

पुतिन ने ट्रंप को बधाई दी, यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयारपुतिन ने ट्रंप को बधाई दी, यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयाररूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद ग्रहण पर बधाई दी है और यूक्रेन और परमाणु हथियारों पर बातचीत के लिए तैयार रहने का ऐलान किया है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Read more »

'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
Read more »

ट्रंप: रूस से बातचीत के लिए तैयार, लेकिन प्रतिबंधों की चेतावनीट्रंप: रूस से बातचीत के लिए तैयार, लेकिन प्रतिबंधों की चेतावनीअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को हमेशा तैयार हैं लेकिन अगर रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर निशाना साधा और कहा कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो युद्ध नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुतिन और उनके बीच 'बहुत अच्छी और मजबूत समझ' थी। उन्होंने यह भी कहा कि वे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात कर रहे हैं और जल्द ही पुतिन से बात करेंगे।
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी, प्रतिबंध लगाने की बात कहीडोनाल्ड ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी, प्रतिबंध लगाने की बात कहीअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता नहीं करता है तो अमेरिका रूस पर प्रतिबंध और आयात पर शुल्क लगा सकता है। ट्रंप ने पुतिन को 'बुद्धिमान' कहा और कहा कि वे रूस के साथ कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन युद्ध को हल करने के लिए वार्ता की मेज पर आना होगा।
Read more »

हम बातचीत के लिए तैयार... ट्रंप की धमकी के बाद रूस ने दिया जवाबहम बातचीत के लिए तैयार... ट्रंप की धमकी के बाद रूस ने दिया जवाबहम बातचीत के लिए तैयार... ट्रंप से मिली धमकी तो नरम हुए रूस के तेवर, युद्धविराम के लिए क्या मांग रहे पुतिन?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:45