पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि खुश हो गए जेलेंस्की, कर डाली ऐसी मांग, सुनते ही रूस बोला- बिलकुल नहीं

Russia-Ukraine Peace Talk News

पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि खुश हो गए जेलेंस्की, कर डाली ऐसी मांग, सुनते ही रूस बोला- बिलकुल नहीं
रूस-यूक्रेन शांति वार्ताUkraine Presidentयूक्रेन के राष्ट्रपति
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

Russia-Ukrain Peace Talk: क्रेमलिन में रविवार तड़के पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता को दोबारा शुरू करने की बात कही है. उनके इस बयान को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने खुशी-खुशी स्वीकार लिया है. मगर उन्होंने पुतिन से बड़ी मांग भी कर डाली. हालांकि, पुतिन ने उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया है.

Russia-Ukrain Peace Talk: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शांति वार्ता का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह एक “सकारात्मक संकेत” है. ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस का युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाना एक अच्छा संकेत है, मगर शांति वार्ता से पहले एक पूर्ण और बिना शर्त सीज़फायर लागू करना आवश्यक है.

कीव में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया लंबे समय से इस पल का इंतजार है.’ किसी भी युद्ध को वास्तव में समाप्त करने का पहला कदम सीज़फायर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार देर रात मॉस्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीज़फायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इसके बजाय, उन्होंने यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा. यह 15 मई को इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित हो सकती है. पुतिन ने कहा, ‘हम बिना किसी शर्त के सीधी वार्ता के लिए तैयार हैं. एक स्थायी और दीर्घकालिक शांति के लिए यह जरूरी है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन से इस बारे में बात करेंगे. सीज़फायर की मांग की थी पूरा घटनाक्रम यूरोपीय नेताओं के उस मांग के बाद आया है. इसमें उन्होंने रूस से सोमवार से 30 दिनों के लिए बिना शर्त सीज़फायर की मांग की थी. ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने शनिवार को कीव में ज़ेलेंस्की के साथ मुलाकात की थी. रूस पर दबाव बनाने के लिए नए प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी गई. इस मांग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समर्थन दिया था. शर्तें माननी होंगी-रूस यूक्रेन और उसके सहयोगी लंबे समय से कहते आए हैं कि रूस को पहले अपनी सैन्य गतिविधियां पूरी तरह से रोकनी होंगी. दूसरी ओर, रूस का कहना है कि यूक्रेन को पहले अपनी शर्तें माननी होंगी. इसमें क्रीमिया और अन्य कब्जे वाले क्षेत्रों को रूस का हिस्सा मानना शामिल है. इन सब बयान के बीच कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन हमले भी जारी हैं. हमले की वजह दोनों पक्षों के बीच अविश्वास और तनाव गहराता जा रहा है. इससे यह तो साफ हो गया है कि शांति की राह अभी लंबी और जटिल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता Ukraine President यूक्रेन के राष्ट्रपति Russia President रूस के राष्ट्रपति Ceasefire सीज़फायर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'आकर देखो पुतिन ने क्या हाल कर दिया...', जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया यूक्रेन आने का न्योता'आकर देखो पुतिन ने क्या हाल कर दिया...', जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया यूक्रेन आने का न्योतायूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों का दौरा कर यह जानें कि पुतिन ने उनके देश का क्या हाल कर दिया है.
Read more »

आईपीएल के इस मैच में हुआ भरपूर ड्रामा, आउट हुआ खिलाड़ी आया वापसआईपीएल के इस मैच में हुआ भरपूर ड्रामा, आउट हुआ खिलाड़ी आया वापसमुंबई की पारी के सातवें ओवर में ज़ीशान अंसारी की गेंद पर रिकेल्टन कैच आउट हो गए, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि मैदान छोड़ चुके रिकेल्टन को अंपायर ने वापस बुला लिया.
Read more »

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का खास इंटरव्यू, कहा - ‘हम बना रहे हैं नई कांग्रेस’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का खास इंटरव्यू, कहा - ‘हम बना रहे हैं नई कांग्रेस’नेशनल हेरल्ड के साथ खास बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'मोदी गुजरात की बेरोजगारी दूर नहीं कर सके। अपना राज्य तो संभाल नहीं सकते, देश क्या खाक संभालेंगे?
Read more »

Pahalgam Attack को लेकर Mallikarjun Kharge ने PM Modi से कर डाली क्या मांग?| Rahul GandhiPahalgam Attack को लेकर Mallikarjun Kharge ने PM Modi से कर डाली क्या मांग?| Rahul GandhiPahalgam Attack को लेकर Mallikarjun Kharge ने PM Modi से कर डाली क्या मांग?| Rahul Gandhi | Congress
Read more »

'विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक किया, एल्गोरिदम ने कहा होगा', राहुल वैद्य ने उड़ाया मजाक'विराट कोहली ने मुझे ब्लॉक किया, एल्गोरिदम ने कहा होगा', राहुल वैद्य ने उड़ाया मजाकराहुल वैद्य ने कहा- मैं कहना चाहता हूं कि आगे से ऐसा हो सकता है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम बहुत सारी तस्वीरें लाइक कर दे जो मैंने खुद नहीं की हों.
Read more »

15 नहीं, 12 मई से ही लागू किया जाए युद्धविराम... पुतिन के प्रस्ताव पर बोले जेलेंस्की15 नहीं, 12 मई से ही लागू किया जाए युद्धविराम... पुतिन के प्रस्ताव पर बोले जेलेंस्कीयूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन का यह प्रस्ताव बेहद सकारात्मक संकेत है. इसका स्वागत किया जाना चाहिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:24