जानें पुणे में दो फेज में वोटिंग होने पर क्या है राजनीतिक जानकारों का कहना IndiaElects AdityaBidwai
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए चार चरणों में मतदान होंगे. इनमें पहले चरण में 11 अप्रैल को 7, 18 अप्रैल को 10, 23 अप्रैल को 14 और 29 अप्रैल को 17 सीटों पर मतदान होंगे.
वहीं, महाराष्ट्र के पुणे जिले में ऐसा पहली बार होगा जब यहां दो चरणों में मतदान होंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पुणे और बारामती में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे तो वहीं मावल और शिरूर में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में पनवेल, कर्जत और उरन में 84,40,607 लाख वोटर जुड़े हैं, जिन्हें मावल लोकसभा क्षेत्र में शामिल किया गया है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पुणे में दो फेज में वोटिंग होने के कारण राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार के लिए समय मिलेगा. साथ ही इस बार यहां चुनावी समीकरण भी बदला नजर आएगा. पिछले चुनाव में मोदी लहर के चलते पुणे में समीकरण पूरी तरह बदले दिखे. शिवसेना और बीजेपी समर्थित प्रत्याशी कहीं जीते तो कहीं कड़ी टक्कर दी. तो वहीं एनसीपी की पकड़ कमजोर होते दिखी.पुणे को वैसे राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ कहा जाता है. लेकिन समय के पास इस इलाके पर एनसीपी की पकड़ कमजोर होती जा रही है. आकंड़ों पर नजर डाले तो पुणे लोकसभा सीट पर अभी बीजेपी का कब्ज़ा है. यहां अनिल शिरोले सांसद हैं. 2014 में यह सीट एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन के चलते कांग्रेस के खाते में आई थी. यहां से विश्वजीत पतंगराव कदम को कांग्रेस ने चुनाव में मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, बारामती सीट NCP के पास हैं. यहां से सुप्रिया सुले सांसद हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी यहां ना उतारकर राष्ट्रीय समाज पक्ष के महादेव जानकर को समर्थन दिया था. वो हारे पर चुनाव में उन्होंने सुप्रिया सुले को कड़ी टक्कर दी. जीत का अंतर भी काफी कम रहा. वहीं, मावल सीट पर अभी शिवसेना का कब्ज़ा है. श्रीरंग चंदू बर्ने सांसद हैं. 2014 में यहां एनसीपी का प्रदर्शन खराब रहा. एनसीपी प्रत्याशी राहुल नार्वेकर तीसरे स्थान पर रहे. इसी तरह शिरूर सीट पर भी 2014 में शिवसेना के शिवाजी राव पाटिल जीते थे. एनसीपी के देवदत्त निकम दूसरे स्थान पर रहे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
दिल्ली: सरकारी भवन के 5वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, इमारत में कई मंत्रालयों के दफ्तरदिल्ली : CGO कॉम्प्लेक्स स्थित दीनदयाल अंत्योदय भवन में आग, फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर Fire CGOComplex
Read more »
महासंग्राम: हरदोई में भाजपा के जबर्दस्त विकास के दावों पर सपा ने उठाए सवाल- Amarujalaमेडिकल कॉलेज से लेकर 13 हजार करोड़ के काम के दावों पर सपा के प्रतिनिधि ने सवाल खड़े किए LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
हाफिज के जुम्मे के संबोधन पर रोक, 10 धार्मिक स्कूलों पर भी PAK सरकार का कब्जाPakistan hafiz saeed पाकिस्तान में आतंकी संगठनों पर कार्रवाई जारी है. गुरुवार को पाकिस्तान ने कुछ संगठनों पर बैन लगाया तो अब शुक्रवार को होने वाली नमाज में हाफिज सईद को संबोधन की इजाजत नहीं दी गई है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
देश में अंबानी के बेटे की शादी के चर्चे, पर ट्विटर पर उड़ गई मौजAkash Shloka Wedding: अंबानी के बेटे के साथ डांस करते बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीर को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप लोग ठीक से नाचिए, वरना ये नीचे (डांस फ्लोर) पर गिरे पैसे लेने नहीं दूंगा।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
