पीयूष गोयल शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मिले, भारत के ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेश को लेकर बातचीत की
पेरिस/नई दिल्ली, 2 जून । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को पेरिस में कुछ शीर्ष कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की और भारत के इलेक्ट्रिक वाहन एवं रिन्यूएबल एनर्जी जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में निवेश को लेकर बातचीत की। केंद्रीय मंत्री व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर हैं और मंगलवार को विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग लेंगे।गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में लिखा, रेनॉल्ट ग्रुप के सीईओ लुका डी मेओ के साथ बैठक की। ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भारत की बढ़ती क्षमता और ईवी सेक्टर में उभरते अवसरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने सरकारी स्वामित्व वाली एनर्जी कंपनी ईडीएफ के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड फोंटाना से भी मुलाकात की और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व और सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस पर चर्चा की।इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने फ्रांसीसी ग्लोबल एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज के अध्यक्ष और सीईओ पैट्रिक पॉयन्ने से मुलाकात की।गोयल ने कहा, उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में साझेदारी गहरी करने के लिए भारत में कंपनी के निवेश प्लान पर चर्चा की।वाणिज्य मंत्री ने यह भी संकेत दिया है कि भारत जल्द ही ओमान के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है। साथ ही बताया कि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है।भारत की ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और गोयल ने 27 जनवरी से 28 जनवरी तक ओमान का दौरा किया था।आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा रविवार को शुरू हुई थी।वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, फ्रांस में अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गोयल द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिसमें इकोनॉमी मंत्री एरिक लोम्बार्ड और फ्रांस के ट्रेड मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन के साथ बैठकें शामिल हैं। चर्चा में भारत-फ्रांस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने और व्यापार और निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।--आईएएनएसएबीएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-यूके के बीच व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत, पीयूष गोयल ने सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स की सराहना कीभारत-यूके के बीच व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत, पीयूष गोयल ने सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स की सराहना की
Read more »
एएनआरएफ ने भारत के ईवी इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चुने 7 प्रोजेक्टएएनआरएफ ने भारत के ईवी इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए चुने 7 प्रोजेक्ट
Read more »
डिफेंस शेयरों में पैनिक में खरीदारी न करें, सोच-समझकर लें फैसला : एक्सपर्ट्स की सलाहDefence Sector Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के पास पहले से ही मजबूत ऑर्डर बुक है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे घटनाक्रमों की वजह से नए ऑर्डर्स मिलने की संभावना भी है.
Read more »
ऑपरेशन सिंदूर के बाद Jio, Airtel, Vi और BSNL को सख्त आदेश, नेटवर्क को लेकर करने होंगे ये कामभारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक के बाद, Dot ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आपदा स्तर की तैयारी करने और नेटवर्क सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
Read more »
वक्त बीतने के साथ... सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया रंग, उठाया कश्मीर मुद्दा, सिंधु संधि पर भी दिया बयानभारत के साथ सीजफायर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भविष्य में दिल्ली से बातचीत होने की उम्मीद जताई है।
Read more »
पाकिस्तान की खोलेंगे पोल... ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबसे पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रवाना, देखें तस्वीरेजेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को लेकर संदेश देगा।
Read more »
