विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि PoK लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग 370 हटने का भी यकीन नहीं करते थे। लोगों ने तो यह मान लिया था कि इसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन बदलाव के बाद स्थिति पूरी तरह बदल जाती है। अब लोग समझते हैं कि पीओके भी महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने PAK को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने केहा कि पीओके को भारत में वापस लाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और भारत में वापस आए। एस जयशंकर ने कहा कि इस पर संसद का प्रस्ताव है और सभी राजनीतिक दल इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बोलते हुए बुधवार एस जयशंकर ने 'विश्व बंधु भारत' विषय पर चर्चा के दौरान अपने विचार रखें। इस दौरान विदेश मंत्री ने 370 का भी जिक्र किया और कहा कि वर्षों से जो सवाल था उसका जवाब भी मिल गया। उन्होंने बताया कि कैसे केंद्र की मोदी सरकार ने 370 को खत्म कर दिया जबकि इसको लेकर लोगों ने अलग-अलग धारणाएं बना रखी थीं। एस जयशंकर ने कहा कि लोगों ने मान लिया था कि धारा 370 को नहीं बदला जा सकता लेकिन जब एक बार हमने इसे बदल दिया तो पूरी जमीनी हकीकत बदल गई। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर संसद का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि वह एक बात जरूर कहना चाहते हैं, वह बात यह है कि 10 साल पहले या फिर 5 साल पहले भी लोग हमसे यह नहीं पूछते थे। जब हमने 370 को खत्म कर दिया, तो अब लोग समझते हैं कि पीओके भी महत्वपूर्ण है। S Jaishankar Interview: भारत सुरक्षित हाथों में रहे, ये लोगों को तय करना है, NBT Samvad में बोले विदेश मंत्री एस.
जयशंकरअभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एस जयशंकर ने कहा था कि पीओके इस देश का हिस्सा है, उस हिस्से पर हम किसी और का नियंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते हैं। जयशंकर ने कहा कि देश में बदलाव आया है। पिछले दस वर्षों में देश की सोच अपने बारे में बदली है। हम अपनी बात, अपना हित, अपनी बात, अपना पक्ष सामने रखने से अब डरते नहीं है। देश के हर हिस्से में जो माहौल है, उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि हम एक तरह से टाइम के साथ चल रहे है। बीजेपी की विचारधारा राष्ट्रवादी है। कश्मीर की बात करें, चीन की बात करें, परमाणु हथियारों की बात करें या दूसरे देशों की बात करें तो बीजेपी के जहन में है कि हम अपनी बातों को सामने रखने से हिचकिचाते नहीं है।
S Jaishankar News S Jaishankar Pok 370 Article 370 Article S Jaishankar Pakistan S Jaishankar एस जयशंकर एस जयशंकर पीओके 370 जयशंकर मोदी सरकार पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई हमले पर एस जयशंकर ने किया बड़ा दावामुंबई 2611 हमले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा दावा किया है. विदेश मंत्री ने मनमोहन सिंह सरकार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Delhi University: विदेश मंत्री बोले- देश के विभाजन ने पूर्वोत्तर की प्राकृतिक कनेक्टिविटी को तोड़ दियादिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने छात्रों को संबोधित किया।
Read more »
भारत को 'ज़ेनोफ़ोबिक' बताने वाले बाइडन के बयान पर आया जयशंकर का जवाब- प्रेस रिव्यूअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत और जापान को 'ज़ेनोफ़ोबिक' देश कहा था, जिस पर अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया है.
Read more »
जयशंकर ने बाइडेन के जेनोफोबिया वाले आरोप को खारिज कियाभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत के जेनोफोबिक यानी विदेशी लोगों के प्रति भेदभाव बरतने के बयान को दो आधारों पर खारिज किया है.
Read more »
भारत को बाइडेन ने कहा जेनोफोबिक तो एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब, बोले- सभी की मेहमाननवाजी करता है देशअमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए गए बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से ही अनोखा देश रहा है, और यहां की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर है।
Read more »
