पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल के साथ देशभर के IG-DGP की बंद कमरे में मीटिंग, जानें क्या है मुख्य एजेंडा

Chhattisgarh News News

पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल के साथ देशभर के IG-DGP की बंद कमरे में मीटिंग, जानें क्या है मुख्य एजेंडा
Pm ModiAmit ShahDgp-Ig Meeting
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Chhattisgarh News: रायपुर में आयोजित हो रहे DGP-IG सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी शामिल हुए। इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक बंद कमरे में हो रही है।

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को DPG-IG सम्मेलन की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी बैठक में इस कार्यक्रम को नए आइडिया के का एक बेहतरीन मंच' बताया। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में देश भर के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।बंद कमरे में हो रही है मीटिंगयह सम्मेलन बंद कमरे में हो रहा है। शनिवार को पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन कुमार डेका और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक प्रवीण सूद के अलावा केंद्रीय और राज्य बलों के अन्य पुलिस प्रमुख भी शामिल हुए।क्या कहा पीएम मोदी नेप्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'रायपुर में डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। यह इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच है।'अमित शाह ने किया था शुभारंभतीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नक्सलवाद , पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का 'स्थायी समाधान' दिया है और देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में तेजी से कमी आई है। उन्होंने पुलिस प्रमुखों से नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ चौतरफा लड़ाई लड़ने, खुफिया जानकारी की सटीकता और अंतर-एजेंसी तालमेल और देश भर में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए आपराधिक कानूनों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य पुलिस बल स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर काम करें, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशीले पदार्थों के गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करें और उनके सरगनाओं को सलाखों के पीछे डालें।बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चायह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब कुछ सप्ताह पहले एजेंसियों ने एक 'सफेदपोश' आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। यह मॉड्यूल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ संपन्न होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप 'सुरक्षित भारत' के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।600 अधिकारी सम्मेलन में शामिलडीजीपी और आईजीपी का सम्मेलन देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है, जिसमें समस्याओं और चुनौतियों की पहचान करने से लेकर रणनीति और नीतियां तैयार करने तक शामिल है। इस सम्मेलन में लगभग 600 अधिकारियों की भागीदारी हो रही है। यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विविध मुद्दों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।.

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को DPG-IG सम्मेलन की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी बैठक में इस कार्यक्रम को नए आइडिया के का एक बेहतरीन मंच' बताया। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में देश भर के पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 60वें सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया।बंद कमरे में हो रही है मीटिंगयह सम्मेलन बंद कमरे में हो रहा है। शनिवार को पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन कुमार डेका और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक प्रवीण सूद के अलावा केंद्रीय और राज्य बलों के अन्य पुलिस प्रमुख भी शामिल हुए।क्या कहा पीएम मोदी नेप्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'रायपुर में डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन के पहले दिन भारत की सुरक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। यह इस क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने का एक बेहतरीन मंच है।'अमित शाह ने किया था शुभारंभतीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नक्सलवाद , पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का 'स्थायी समाधान' दिया है और देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में तेजी से कमी आई है। उन्होंने पुलिस प्रमुखों से नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ चौतरफा लड़ाई लड़ने, खुफिया जानकारी की सटीकता और अंतर-एजेंसी तालमेल और देश भर में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नए आपराधिक कानूनों के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य पुलिस बल स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के साथ मिलकर काम करें, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशीले पदार्थों के गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई करें और उनके सरगनाओं को सलाखों के पीछे डालें।बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चायह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब कुछ सप्ताह पहले एजेंसियों ने एक 'सफेदपोश' आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। यह मॉड्यूल 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ संपन्न होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप 'सुरक्षित भारत' के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।600 अधिकारी सम्मेलन में शामिलडीजीपी और आईजीपी का सम्मेलन देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है, जिसमें समस्याओं और चुनौतियों की पहचान करने से लेकर रणनीति और नीतियां तैयार करने तक शामिल है। इस सम्मेलन में लगभग 600 अधिकारियों की भागीदारी हो रही है। यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विविध मुद्दों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pm Modi Amit Shah Dgp-Ig Meeting Dgp-Ig Conference Pm Modi In Chhattisgarh National Internal Security नक्सलवाद पीएम मोदी Dgp-Ig सम्मेलन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DGP-IG कॉन्फ्रेंस...पीएम मोदी-अजीत डोभाल आज रायपुर आएंगे: शाह पहुंचे, पहले दिन 6 घंटे मैराथन बैठकें; सम्मेल...DGP-IG कॉन्फ्रेंस...पीएम मोदी-अजीत डोभाल आज रायपुर आएंगे: शाह पहुंचे, पहले दिन 6 घंटे मैराथन बैठकें; सम्मेल...DGP-IG Confrence Update| Amit shah Arrival Raipur PM Modi Ajit Dobhal नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। देश भर के लगभग 600 ऑफिसर और VIP कार्यक्रम में...
Read more »

रायपुर पहुंचे PM मोदी, DGP-IG कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, अमित शाह ने 3 दिवसीय सम्मेलन किया उद्घाटनरायपुर पहुंचे PM मोदी, DGP-IG कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, अमित शाह ने 3 दिवसीय सम्मेलन किया उद्घाटनDGP-IG Conference: रायपुर जिले में तीन दिवसीय 60वां DGP-IG कॉन्फ्रेंस का गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। इसमें कॉन्फ्रेंस में 8 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें से पीएम मोदी 6 सत्रों में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात रायपुर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी सीधे देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से संवाद...
Read more »

Chhattisgarh News: अमित शाह बोले- अगले DGP-IG सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह हो जाएगा मुक्तChhattisgarh News: अमित शाह बोले- अगले DGP-IG सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह हो जाएगा मुक्तदेश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े वार्षिक संवाद 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ आज आईआईएम नवा रायपुर में हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सुरक्षा
Read more »

समाचार संक्षेप: JDS नेता का कांग्रेस पर तंज, PM मोदी रायपुर में, वायु गुणवत्ता खराबसमाचार संक्षेप: JDS नेता का कांग्रेस पर तंज, PM मोदी रायपुर में, वायु गुणवत्ता खराबJDS नेता ने कांग्रेस की ब्रेकफास्ट मीटिंग पर कटाक्ष किया। प्रधानमंत्री मोदी रायपुर में DGP और IGP के सम्मेलन में भाग लेंगे। दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'। फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर बम की धमकी के कारण अफरा-तफरी। ट्रंप ने अफगान वीजा पर रोक लगाई। शिमला मस्जिद विवाद पर बैठक आज। पुतिन के भारत दौरे से पहले सैन्य समझौता तय। इंडिगो और एयर इंडिया की कई उड़ानें प्रभावित। ट्रंप ने बाइडेन के फैसलों को रद्द करने की बात कही। दिल्ली में हॉट-एयर बैलून राइड्स शुरू। इंडियन नेवल एकेडमी में पासिंग आउट परेड। रायपुर में DGP-IGP का अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन शुरू।
Read more »

BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर ...BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर ...Jammu IG BSF Jammu Frontier Shashank Anand Update. Follow Border Security Force Challenges, Pahalgam Attack, India Operation Sindoor And Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

'सरेंडर करो या एनकाउंटर झेलो’, ओडिशा में माओवादियों को BSF IG की कड़ी चेतावनी'सरेंडर करो या एनकाउंटर झेलो’, ओडिशा में माओवादियों को BSF IG की कड़ी चेतावनीओडिशा में सक्रिय माओवादियों को बीएसएफ ने कड़ी चेतावनी दी है कि आत्मसमर्पण न करने पर उन्हें एनकाउंटर का सामना करना पड़ेगा। बीएसएफ मार्च 2026 तक ओडिशा को नक्सल-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और शांतिपूर्ण रास्ता चुनने वालों के लिए पुनर्वास योजनाएं मौजूद...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:36:11