प्रियंका गाँधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना LokSabhaElections2019
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के सलेमपुर पहुंची. हालांकि आंधी-तूफान के कारण यहां प्रियंका का मंच और टेंट तहस-नहस हो गया. लेकिन बाद में उन्होंने सभा की और पीएम मोदी को जमकर निशाने पर लिया.
प्रियंका देवरिया के सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार के समर्थन में जनसभा के लिए पहुंची. जहां प्रियंका गांधी ने कहा कि आज नेता अहंकारी बन गए हैं. वहीं जनता उसे सच्चाई दिखा रही है. प्रियंका ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में वाराणसी में कुछ भी नहीं किया. प्रियंका ने कहा कि पीएम ने 15 किमी सड़क बनाई है जो कि हवाई अड्डे तक जाती है. प्रियंका के मुताबिक वहां के लोगों का कहना है कि इस सड़क के आगे गड्ढे ही गड्ढे हैं. साथ ही लोगों से पूछने पर बताया गया कि पीएम मोदी बड़ी-बड़ी मीटिंग करने के लिए यहां आते हैं, जिससे उनका प्रचार-प्रसार होता है. पीएम मीटिंग करके चले जाते हैं. प्रियंका का कहना है कि पीएम मोदी वाराणसी के गरीब लोगों का हालचाल नहीं लेते हैं. पीएम किसानों को भी भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल में जिस प्रधानमंत्री को जनता से मिलने का समय नहीं है, वह जनता का क्या भला करेगा. किसानों के मुद्दों को लेकर भी प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच साल में 11 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली. बड़े कारोबारियों के कर्ज जैसे माफ किए गए वैसे किसानों के कर्ज माफ क्यों नहीं किए गए. वहीं सलेमपुर में इस जनसभा से पहले वहां आंधी के कारण काफी अफरातफरी मच गई थी और कुर्सियां भी तितर बितर हो गई थी. जिसके कारण प्रियंका की सभा थोड़ी देर से शुरू की गई. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी ऐसे स्कूली छात्र हैं, जो होमवर्क करने में नाकाम रहेः प्रियंका गांधी वाड्राप्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी की तुलना ऐसा स्कूली छात्र से की जो अपना होमवर्क करने में विफल रहे हैं और उनके बहाने होते हैं कि पंडित नेहरू ने उनकी उत्तर-पुस्तिका ले ली है और इंदिरा गांधी ने उसकी नाव बना दी.
Read more »
प्रियंका का मोदी पर वार, बोलीं- इनसे बड़ा कायर, कमजोर पीएम कभी नहीं देखाप्रतापगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा. राजनैतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है.
Read more »
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- वादे करके भूल जाते हैं अहंकारीप्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार में 5 करोड़ रोजगार कम हुए हैं. पिछले 5 सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला,15 लाख रोजगार बीजेपी का चुनावी जुमला है. केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा.
Read more »
मोदी की 45 साल की तपस्या पर बोलीं प्रियंका- 50 घंटे भी की होती तो नफरत वाली बातें न करतेLok Sabha elections प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि पीएम मोदी ने कहा है खान मार्केट गैंग ने मेरी छवि नहीं बनाई है, ये 45 साल की तपस्या से बनी है जिसे कोई ध्वस्त नहीं कर सकता. यही सवाल जब प्रियंका गांधी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्होंने 50 घंटे की तपस्या भी कर ली होती तो इस तरह से नफरत भरी बातें वो नहीं करते.
Read more »
देवरिया में बोले पीएम मोदी- यहां तो ऐसे लोग हैं जो टोटी तक नहीं छोड़तेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सुरक्षाबलों के खिलाफ होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होने का नारा लगाने वाले, मां भारती को गाली देने वाले, नक्सलियों को मदद देने वाले, हमारे वीर जवानों को पत्थर मारने वाले मौज में रहें और जान हथेली पर रखने वाले हमारे वीर जवान, कोर्ट कचहरी में केस भुगतते रहें.
Read more »
बीजेपी में 'ताई' ही मुझे डांट लगा सकती हैं: पीएम नरेन्द्र मोदी– News18 हिंदीप्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा है कि 'बीजेपी में केवल सुमित्रा महाजन ही हैं, जो उन्हें डांट लगा सकती हैं'.
Read more »
BSP मुखिया मायावती का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, कहा-भाजपा नेताओं की पत्नियां घबराती हैंBSP मुखिया मायावती का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, कहा-भाजपा नेताओं की पत्नियां घबराती हैं... Mayawati pmnarendramodi LokSabhaEelctions2019 Mayawati BJP4India
Read more »
प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
मोदी-मोदी सुनकर रुकी प्रियंका और हाथ मिलाकर लोगों से कहा 'ऑल द बेस्ट'इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद लौटते समय शहर के रामचंद्रनगर चौराहे के पास उनका काफिला रूका और उन्होंने ऐसा कुछ किया कि आप भी हैरान रह जाएंगे।
Read more »
