पिता का 'रौद्र' रूप: बेटे की जान पर आई तो काल से भिड़ गया 60 साल का बाप, हंसिया-भाले से किया तेंदुए का अंत

Gujarat Leopard Attack News

पिता का 'रौद्र' रूप: बेटे की जान पर आई तो काल से भिड़ गया 60 साल का बाप, हंसिया-भाले से किया तेंदुए का अंत
Father Fights LeopardIndian Farmer LeopardGir Somnath Incident
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 53%

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक पिता के अदम्य साहस की कहानी ने पूरे इलाके में सुर्खियां बटोरी हैं। 60 वर्षीय किसान बाबूभाई नारनभाई वाजा ने अपने 27 वर्षीय बेटे शार्दुल की जान बचाने के लिए एक हिंसक तेंदुए से सीधे मुकाबला किया और घर में पड़े हंसिया व भाले से उसे मार...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक पिता के अदम्य साहस की कहानी ने पूरे इलाके में सुर्खियां बटोरी हैं। 60 वर्षीय किसान बाबूभाई नारनभाई वाजा ने अपने 27 वर्षीय बेटे शार्दुल की जान बचाने के लिए एक हिंसक तेंदुए से सीधे मुकाबला किया और घर में पड़े हंसिया व भाले से उसे मार गिराया। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात को ऊना तहसील के गांगड़ा गांव के निकट वाड़ी क्षेत्र में उनके खेत वाले घर के बाहर हुई। रात करीब 10 बजे बाबूभाई घर के बरामदे में बैठे थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर एक तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। उसने बाबूभाई के गले और हाथ पर जोरदार हमला किया। पिता की चीख सुनकर बेटा शार्दुल कमरे से बाहर दौड़ा आया। तेंदुए ने पिता को छोड़ दिया और बेटे पर टूट पड़ा, उसे जबड़ों में जकड़ लिया। अपने बेटे को मौत के मुंह में फंसा देख बाबूभाई ने पास पड़े भाले और हंसिया उठाए और तेंदुए पर जोरदार हमला बोल दिया। काफी देर तक चले इस भयंकर संघर्ष में तेंदुआ बार-बार पलटवार करता रहा, लेकिन पिता ने हार नहीं मानी। बाबूभाई ने बताया कि “मैं बरामदे में था, तेंदुआ आया और मेरा गला पकड़ लिया। मैंने बेटे को पुकारा। बेटा आया तो तेंदुए ने उसे पकड़ लिया। मैंने बचाने की कोशिश की, वह फिर मुझ पर आ गया। कई बार ऐसा हुआ। आखिरकार हंसिया से मारा और लाठी से पीटा, तब जाकर वह मर गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी।” इस लड़ाई में पिता और बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाबूभाई के शरीर पर 50 से ज्यादा टांके लगे हैं, जबकि शार्दुल भी बुरी तरह जख्मी हुआ। दोनों को पहले ऊना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों अभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने हमले में इस्तेमाल हथियार जब्त किए और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चूंकि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए वन विभाग ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 के तहत बाबूभाई और शार्दुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक पिता के अदम्य साहस की कहानी ने पूरे इलाके में सुर्खियां बटोरी हैं। 60 वर्षीय किसान बाबूभाई नारनभाई वाजा ने अपने 27 वर्षीय बेटे शार्दुल की जान बचाने के लिए एक हिंसक तेंदुए से सीधे मुकाबला किया और घर में पड़े हंसिया व भाले से उसे मार गिराया। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात को ऊना तहसील के गांगड़ा गांव के निकट वाड़ी क्षेत्र में उनके खेत वाले घर के बाहर हुई। रात करीब 10 बजे बाबूभाई घर के बरामदे में बैठे थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर एक तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। उसने बाबूभाई के गले और हाथ पर जोरदार हमला किया। पिता की चीख सुनकर बेटा शार्दुल कमरे से बाहर दौड़ा आया। तेंदुए ने पिता को छोड़ दिया और बेटे पर टूट पड़ा, उसे जबड़ों में जकड़ लिया। अपने बेटे को मौत के मुंह में फंसा देख बाबूभाई ने पास पड़े भाले और हंसिया उठाए और तेंदुए पर जोरदार हमला बोल दिया। काफी देर तक चले इस भयंकर संघर्ष में तेंदुआ बार-बार पलटवार करता रहा, लेकिन पिता ने हार नहीं मानी। बाबूभाई ने बताया कि “मैं बरामदे में था, तेंदुआ आया और मेरा गला पकड़ लिया। मैंने बेटे को पुकारा। बेटा आया तो तेंदुए ने उसे पकड़ लिया। मैंने बचाने की कोशिश की, वह फिर मुझ पर आ गया। कई बार ऐसा हुआ। आखिरकार हंसिया से मारा और लाठी से पीटा, तब जाकर वह मर गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी।” इस लड़ाई में पिता और बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाबूभाई के शरीर पर 50 से ज्यादा टांके लगे हैं, जबकि शार्दुल भी बुरी तरह जख्मी हुआ। दोनों को पहले ऊना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों अभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने हमले में इस्तेमाल हथियार जब्त किए और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चूंकि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए वन विभाग ने वन्यजीव अधिनियम, 1972 के तहत बाबूभाई और शार्दुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Father Fights Leopard Indian Farmer Leopard Gir Somnath Incident Babubhai Vaja Saves Son From Leopard Leopard Attack Una Tehsil Gujarat Farmer Kills Leopard Wildlife Protection Act Courageous Father Leopard Fight India Ahmedabad News Ahmedabad Latest News Ahmedabad News In Hindi Ahmedabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दो साल की जद्दोजहद रंग लाई; पीरो को मिला सरकारी बस पड़ाव, 1 एकड़ 60 डिसमिल भूमि आवंटितदो साल की जद्दोजहद रंग लाई; पीरो को मिला सरकारी बस पड़ाव, 1 एकड़ 60 डिसमिल भूमि आवंटितपीरो भोजपुर में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या का समाधान होने वाला है। जिला प्रशासन ने स्थायी सरकारी बस पड़ाव के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को 1 एकड़ 60 डिसमिल भूमि आवंटित कर दी है। नगर परिषद सभापति किरण उपाध्याय के प्रयासों से यह संभव हुआ। इस आवंटन से पीरो की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आम जनता को बड़ी राहत...
Read more »

चंदौली सरस्वती विसर्जन विवाद: पूर्व विधायक मनोज सिंह समेत 60 पर मुकदमा, पुलिस से हुई थी नोकझोंकचंदौली सरस्वती विसर्जन विवाद: पूर्व विधायक मनोज सिंह समेत 60 पर मुकदमा, पुलिस से हुई थी नोकझोंकChandauli News: चंदौली के सैयदराजा में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Read more »

60 की उम्र पार करने के बावजूद मैं युवा हूं, जिंदगी में जादू तब होता है जब हम कुछ नया करना चाहते हैं60 की उम्र पार करने के बावजूद मैं युवा हूं, जिंदगी में जादू तब होता है जब हम कुछ नया करना चाहते हैंशब्दों में वो जादू है जो किसी को रुला भी सकता है और हंसा भी सकता है। अभिनेता आशीष विद्यार्थी खुद को बातूनी मानते हैं और शब्दों से खेलना उनकी खासियत है।
Read more »

देश में मानसिक बीमारियों के 60% मरीजों की उम्र 35 से कम ! इसकी 5 सबसे बड़ी वजह जानकर चौंक जाएंगे आपदेश में मानसिक बीमारियों के 60% मरीजों की उम्र 35 से कम ! इसकी 5 सबसे बड़ी वजह जानकर चौंक जाएंगे आपMental Health Issues in Younge Age: भारत में मानसिक बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. चिंता की बात यह है कि इन मरीजों में 60 पर्सेंट की उम्र 35 साल से कम है. मेंटल हेल्थ संकट युवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पढ़ाई का दबाव, नौकरी की अनिश्चितता, डिजिटल ओवर एक्सपोजर और अकेलापन प्रमुख कारण हैं.
Read more »

'60 साल में हीरो रोमांस करे तो ठीक, हीरोइन की एक्सपायरी क्यों?’ इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड्स पर भड़कीं मोना...'60 साल में हीरो रोमांस करे तो ठीक, हीरोइन की एक्सपायरी क्यों?’ इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड्स पर भड़कीं मोना...मोना सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां महिलाओं को 'एक्सपायरी डेट' के साथ देखा जाता है, जो बेहद गलत है. उनके मुताबिक मेल एक्टर्स 60 साल की उम्र में भी रोमांटिक हीरो बन सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेसेस को उम्र के साथ सीमित कर दिया जाता है.
Read more »

मोना सिंह बोलीं- मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक रोल करते, एक्ट्रेसेस की होती है ‘एक्सपायरी डेट’मोना सिंह बोलीं- मेल एक्टर 60 की उम्र में भी रोमांटिक रोल करते, एक्ट्रेसेस की होती है ‘एक्सपायरी डेट’'जस्सी जैसी कोई नहीं' से लेकर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से फैन्स के दिलों पर राज करने वालीं मोना सिंह ने कहा- ये केवल इस इंडस्ट्री में होता है जहां महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है। ये बहुत बुरा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:01:06