दौसा जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम पूरी तरह साफ है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। शीतलहर व पाले से फसलों को नुकसान होने की संभावना को लेकर कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल एवं फल क्षतिग्रस्त हो जाते है। किसानों को सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए।
पाला पड़ने से फसलों में नुकसान की संभावना, किसान अपनायें सुरक्षा के उपाय दौसा जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम पूरी तरह साफ है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। साथ ही कोहरा भी नहीं देखने को मिला। यहां गुरुवार अलसुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बमौसम के जानकारों का मानना है कि जब आसमान साफ हो, हवा न चल रही हो और तापमान काफी कम हो जाए तब पाला पडने की संभावना बढ़ जाती है। दिन के समय दोपहर से पहले ठण्डी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यन्त कम होने लग जाये और दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब पाला पड़ने की आंशका बढ़ जाती है। शीतलहर व पाले से फसलों को नुकसान होने की संभावना को लेकर कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल एवं फल क्षतिग्रस्त हो जाते है। उन्होंने बताया कि रबी की फसलों में फूल व बालियाँ बनने के समय पाला पड़ने पर सर्वाधिक नुकसान की संभावना रहती है। इस समय किसानों को सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए। फसलों को पाले से बचाने हेतु गंधक के तेजाब का 0.
1 प्रतिशत अर्थात एक हजार लीटर पानी में एक लीटर सान्द्र गंधक का तेजाब का घोल तैयार कर फसलों पर छिड़काव करें अथवा घुलनशील गंधक के 0.2 प्रतिशत घोल का छिड़काव भी कर सकते हैं। नकदी सब्जी वाली फसलों में भूमि के तापमान को कम होने से बचाने के लिए टाट, पॉलिथिन अथवा भूसे से ढ़क देना चाहिए। पाले के दिनों में फसलों में सिंचाई करने से भी पाले का असर कम होता है। पाले के स्थाई समाधान के लिए खेती की उत्तर-पश्चिम दिशा में मेड़ों पर घने ऊंचे वृक्ष लगायें।गोरखपुर में शीतलहर का सितम बरकरारकड़ाके की ठंड का दौर, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियसमेरठ में धूप निकलने से मिली ठंड से राहतलखनऊ में ठंड का कहर..हाथ-पैर नीले पड़ रहे
फसलों पाला सुरक्षा उपाय कृषि विभाग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रीवा में कड़ाके की ठंड से खेती को खतरारीवा में कड़ाके की ठंड के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने खेती को नुकसान होने की आशंका जताई है। पाला पड़ने की संभावना से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को पाला से फसलों को बचाने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया है।
Read more »
उत्तर भारत में पाला और शीतलहर का खतराउत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक पाला और शीतलहर की आशंका है। फसलों को नुकसान हो सकता है।
Read more »
सर्दियों में फसल को बर्बाद कर देता है पाला, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीका, जानें एक्सपर्ट के टिप्सWinter Farming Tips: शीतलहर और पाला से ठंड के मौसम में मटर, गेहूं समेत सभी फसलों को थोड़ा या ज्यादा नुकसान होता है. इस समय किसानों को सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए. जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि मटर के खेतों में किसान ये उपाय कर सकते हैं.
Read more »
झुंझुनू में किसान को आत्महत्या से बचाने के लिए पुलिस ने 9.91 लाख का बिल दियाराजस्थान के झुंझुनू जिले में एक किसान को आत्महत्या से बचाने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बाद किसान को 9.91 लाख रुपये का बिल दिया गया है.
Read more »
ठंडक और पाले से किसान चिंतित, जानें फसलों को बचाने के उपायबढ़ती ठंडक और पाले से किसान चिंतित हैं. जानें रबी और बागवानी फसलों को पाले और कोहरे से बचाने के उपाय.
Read more »
पाला से बचाव के उपायकृषि वैज्ञानिकों ने रबी की फसलों को पाला से बचाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं।
Read more »
