पाकिस्तान का शेयर बाजार 8.5% चढ़ा: दो दिन में 10,000 अंक गिरा था, भारत के साथ सीजफायर और IMF से मिला कर्ज त...

Pakistan News News

पाकिस्तान का शेयर बाजार 8.5% चढ़ा: दो दिन में 10,000 अंक गिरा था, भारत के साथ सीजफायर और IMF से मिला कर्ज त...
Pakistan Stock MarketKarachi Stock Exchange
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Pakistan Karachi Stock Exchange Update; भारत के साथ संघर्ष विराम और सीजफायर की घोषणा के बाद आज यानी सोमवार, 12 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 8.5% की तेजी है

दो दिन में 10,000 अंक गिरा था, भारत के साथ सीजफायर और IMF से मिला कर्ज तेजी के कारणभारत के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद आज यानी सोमवार, 12 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 8.5% की तेजी है। पाकिस्तान का कराची-100 इंडेक्स 9,062 अंक चढ़कर 1,16,237 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद 7 और 8 मई के दो दिन में इसमें 10,000 अंक से ज्यादा की गिरावट आई थी। 9 मई को इसमें मामूली तेजी देखने को मिली थी।इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने शुक्रवार को क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को 1.

4 बिलियन डॉलर का नया लोन दे दिया। साथ ही, एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत मिल रहे 7 बिलियन डॉलर की मदद की पहली समीक्षा को भी मंजूरी दे दी। इससे पाकिस्तान को अगली किस्त के 1 बिलियन डॉलर मिलेंगे। इस रिव्यू अप्रूवल से 7 बिलियन डॉलर के सहायता प्रोग्राम के तहत कुल 2 बिलियन डॉलर का डिस्बर्समेंट हो गया है। रेजिलिएंस लोन से पाकिस्तान को तत्काल कोई राशि नहीं मिलेगी।सीजफायर की घोषणा के बाद आज 12 मई को सेंसेक्स करीब 2300 अंक चढ़कर 81,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की ये साल की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले सेंसेक्स 15 अप्रैल को 1,577 पॉइंट या 2.10% चढ़ा था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5% गिरा है। निफ्टी में भी करीब 700 अंक की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर है। वहीं NSE के निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेजी है।भारत ने 7 मई को रात करीब 1 बजे पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान पर की गई इस स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को धर्म पूछने के बाद आतंकियों ने हत्या कर दी थी। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मार दिया था।एयरस्ट्राइक के बाद आज पाकिस्तान में लाहौर के वाल्टन रोड पर एक के बाद एक तीन धमाके हुए, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। ARY न्यूज ने पुलिस के हवाले से ये जानकारी दी। ये धमाके गुलबर्ग के आसपास हुए, जो लाहौर के संवेदनशील जिलों में से एक है।एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच बनी जियो पॉलिटिकल टेंशन का भारतीय बाजार पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। हफ्ते के चौथे कारोबार दिन गुरुवार 8 मई को सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 24,274 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 गिरकर बंद हु​​​​​​ए। जोमैटो का शेयर 3.97% गिरा है। महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति और टाटा स्टील के शेयर 3.5% तक नीचे बंद हुए। वहीं, HCL, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और टाइटन ऊपर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी 2.47%, मेटल 2.09%, हेल्थकेयर 1.95%, ऑटो 1.90%, फार्मा 1.62% और सरकारी बैंकिंग इंडेक्स 1.35% गिरकर बंद हुए। IT और मीडिया में मामूली तेजी रही।लंबी-होल्डिंग के बाद भी मनचाहा रिटर्न नहीं तो बाहर निकलें:भारत-EU के बीच FTA पर 11वें-राउंड की बातचीत आज से:अडाणी पावर UP में नया पावर प्लांट बनाएगी, मिस्ड कॉल-SMS से भी देख सकते हैं PF डिटेल्सचित्तौड़गढ़ में बदला मौसम का मिजाज40 डिग्री के ऊपर पहुंचा कानपुर का तापमानअब सीकर में बढ़ने लगेगी गर्मी,बारिश के आसार कम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Pakistan Stock Market Karachi Stock Exchange

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Stock Market: शेयर बाजार का जोश हाई... आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, ये 10 स्टॉक भागेStock Market: शेयर बाजार का जोश हाई... आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, ये 10 स्टॉक भागेStock Market Zooms: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है और सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए.
Read more »

पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़कापाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक लुढ़काभारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने का असर शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में करीब 650 अंक से अधिक की गिरावट आई है। डॉलर के मुकाबले यह 30 पैसे की गिरावट के साथ 85.88 पर आ गया।
Read more »

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुलाभारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुलाभारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुला
Read more »

भारत-पाकिस्तान तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंदभारत-पाकिस्तान तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंदभारत-पाकिस्तान तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह गिरावट के साथ बंद
Read more »

वक्त बीतने के साथ... सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया रंग, उठाया कश्मीर मुद्दा, सिंधु संधि पर भी दिया बयानवक्त बीतने के साथ... सीजफायर होते ही पाक रक्षा मंत्री ने दिखाया रंग, उठाया कश्मीर मुद्दा, सिंधु संधि पर भी दिया बयानभारत के साथ सीजफायर के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भविष्य में दिल्ली से बातचीत होने की उम्मीद जताई है।
Read more »

भारत-PAK में सीजफायर के बाद शेयर बाजार में मचा धमाल, Sensex में 1800 अंकों से ज्यादा की उछालभारत-PAK में सीजफायर के बाद शेयर बाजार में मचा धमाल, Sensex में 1800 अंकों से ज्यादा की उछालIndia Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते की खबर के बाद सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:59