पाकिस्तान के PM इमरान खान ने 'मैसूर का शेर' कहे जाने वाले टीपू सुल्तान को क्यों याद किया ?
खान ने शनिवार को ट्वीट किया, “आज चार मई टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि है- एक व्यक्ति जिसे मैं इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि उन्होंने गुलाम का जीवन जीने की जगह स्वतंत्रता पसंद की और इसके लिए लड़ते हुए मारे गए.
” यह पहली बार नहीं है जब खान ने टीपू की सराहना की है. इससे पहले फरवरी में पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर बुलाए गए संसद के संयुक्त सत्र में भी खान ने टीपू की बहादुरी की तारीफ की थी. सुल्तान चौथे आंग्ल-मैसूर युद्ध में बहादुरी से लड़े थे लेकिन श्रीरंगपटनम की घेराबंदी में मारे गए थे. फ्रांस के सैन्य सलाहकारों ने गुप्त रास्ते से उन्हें बचकर निकलने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने जवाब दिया: ''हजारों साल मेमने की तरह जीने की बजाए एक दिन शेर की तरह जीना बेहतर है.'' टीपू को अपने शासन में कई प्रशासनिक सुधार लागू करने के लिए जाना जाता है जिनसे मैसूर के रेशम उद्योग में वृद्धि की शुरू हुई थी. पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम ने 1991 में एक व्याख्यान में टीपू को रॉकेट का आविष्कारक बताया था.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक ट्वीट के बाद भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस नेता के सिद्धरमैया के बीच रविवार को वाक युद्ध शुरू हो गया और कांग्रेस नेता ने कहा कि वह ऐसे नहीं हैं जो दुश्मन देश के प्रधानमंत्री के साथ ''बिरयानी खाते'' हैं. खान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा, ‘‘डियर सिद्धरमैया, यह आपका समय है, जाइये और इमरानजी तथा बाजवाजी को गले लगाइये. यह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विश्वस्त बनने का सबसे आसान रास्ता है.’’ सिद्धरमैया की टीपू के प्रति श्रद्धा को देखते हुए भाजपा सांसद ने यह टिप्पणी की है. कांग्रेस नेता तीन साल पहले जब प्रदेश में मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने टीपू जयंती कार्यक्रम मनाने की शुरूआत की थी. चंद्रशेखर के ट्वीट पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘मिस्टर राजीव, ट्वीट करने से पहले सोचिये. मैं आपके ‘चोर’ नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हूं जो दुश्मन देश के प्रधानमंत्री के साथ बिरयानी खाते हैं, और आपकी तरह भी नहीं हूं जिसने अपने आकाओं को खुश करने के लिए सिद्धांतों से समझौता कर लिया.’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपकी तरह अपने आकाओं का गुलाम होकर जीने की अपेक्षा टीपू सुल्तान की तरह जीना बेहतर है.’’ मोदी 2017 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने अचानक लाहौर चले गए थे. कांग्रेस नेता का बयान इसी संदर्भ में था. टीपू जयंती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने धरना दिया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने अपनी सीमा के भीतर आतंकियों के होने की बात कबूली-Navbharat TimesPakistan News: जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि हमने हिंसक चरमपंथी संगठनों और जिहादी संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया है और हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
Read more »
पाकिस्तान पर नजर रखेंगे इसरो के 5 कमांडो सैटेलाइट, 10 महीने में होंगे तैनातपाकिस्तान और उसके आतंकी कैंपों पर नजर रखने के लिए इसरो बड़ी तैयारी कर रहा है. अगले 10 महीनों में वो 8 उपग्रह छोड़ेगा. इनमें से 5 उपग्रह कहने के लिए तो देश की धरती और पृथ्वी की निगरानी करेंगे पर ये माना जा रहा है कि इन सभी का उपयोग देश की सीमाओं की निगरानी के लिए किया जाएगा.
Read more »
फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो कोलाज के जरिए मोदी के वाराणसी और राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के तरीके की तुलना की जा रही है. इस पोस्ट के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी की तुलना में राहुल गांधी ने नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी की इज्ज़त नहीं की.
Read more »
पाकिस्तान: लड़कियों की शादी की उम्र 18 तय, सांसदों ने कहा इस्लाम विरोधीबाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 1929 को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शेरी रहमान ने पेश किया जो देश में बाल विवाह की प्रथा को रोकने में मदद करेगा. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष के जबरदस्त विरोध के बीच इस विधेयक को सोमवार को पारित कर दिया गया.
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
6 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद बूंदी के जुगराज की हुई घर वापसीजुगराज भील 6 साल पूर्व घर से लापता हो गया था जिसकी करीब 1 वर्ष पूर्व ही पाकिस्तान कराची जेल में होने की सूचना मिली थी. तभी से परिजन उसे वापस लाने के प्रयास में थे
Read more »
अब होगी बीजेपी के ‘सत्ता पक्ष की लहर’ के दावे की अग्निपरीक्षा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें से 116 सीटें सत्ताधारी दल के पास हैं। इन चरणों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में वोटिंग होनी है।
Read more »
अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरूद्ध यादव की दबंगई, टोल प्लाजा के कर्मियों से की मारपीटटोल प्लाजा पर पूर्व विधायक की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई.
Read more »
फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्त राष्ट्र ने की सराहना, कहा... FaniCyclone CycloneFani
Read more »
लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »
