आरोपियों ने बताया कि चीन भेजी गई लड़कियों में अधिक तादाद ईसाईयों की थी जिन्हें पंजाब प्रांत के अलग-अलग जिलों से लाया गया।
जनसत्ता ऑनलाइन May 7, 2019 1:42 PM तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने वेश्यावृत्ति में लिप्त संगठन से जुड़े 12 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये पाकिस्तानी महिलाओं को चीन ले जा रहे थे। पाकिस्तान फेडरल जांच एजेंसी के आला अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों में आठ चीन के नागरिक हैं जबकि चार सदस्य पाकिस्तान मूल के हैं। मानव तस्करी के मामले की जांच कर रहे जमील अहमद ने बताया, ‘FIA ने पाकिस्तानी महिलाओं की चीन में बढ़ती तस्करी की जानकारी मिलने के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, जहां इन महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था।’ उन्होंने कहा कि इस काम में कई गिरोह सक्रिय थे, जो मुख्य रूप से पाकिस्तान के ईसाई अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे थे। वेश्यावृत्ति मामले में यह गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुईं जब ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान को हाल की उन रिपोर्ट्स से चिंतित होना चाहिए जिसमें महिलाओं और लड़कियों को तस्करी कर उन्हें चीन भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि कम से कम पांच अन्य एशियाई देशों से चीन को महिलाओं और लड़कियों की तस्करी की जा रही है। मामले में इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने भी अवैध, क्रॉस-बॉर्डर मानव तस्करी पर चिंता जाहिर की। पिछले महीने चीनी दूतावास ने कहा कि चीन अवैध मंगनी पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। दरअसल मानव तस्करी के जरिए चीन में महिलाओं की अवैध मंगनी या शादी की जा रही थी। हालांकि दूतावास ने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें महिलाओं को उनके अंगों की ब्रिकी के लिए बेचा जा रहा था। दूतावास ने इन खबरों को आधारहीन और भ्रामक बताया है। FIA अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस टीम ने छापा मारकर एक शादी समारोह में भंडाफोड़ किया। यहां चीन की एक महिला और एक पुरुष के अलावा एक फर्जी पादरी को शादी समारोह में गिरफ्तार किया गया, जहां एक ईसाई लड़की की शादी होनी थी। यहां संगठन के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वो कम से कम 36 पाकिस्तानी लड़कियों को चीन भेज चुके हैं जहां उनका इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए किया जा रहा है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
जनसत्ता ऑनलाइन May 7, 2019 1:42 PM तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने वेश्यावृत्ति में लिप्त संगठन से जुड़े 12 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये पाकिस्तानी महिलाओं को चीन ले जा रहे थे। पाकिस्तान फेडरल जांच एजेंसी के आला अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों में आठ चीन के नागरिक हैं जबकि चार सदस्य पाकिस्तान मूल के हैं। मानव तस्करी के मामले की जांच कर रहे जमील अहमद ने बताया, ‘FIA ने पाकिस्तानी महिलाओं की चीन में बढ़ती तस्करी की जानकारी मिलने के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, जहां इन महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था।’ उन्होंने कहा कि इस काम में कई गिरोह सक्रिय थे, जो मुख्य रूप से पाकिस्तान के ईसाई अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे थे। वेश्यावृत्ति मामले में यह गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुईं जब ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान को हाल की उन रिपोर्ट्स से चिंतित होना चाहिए जिसमें महिलाओं और लड़कियों को तस्करी कर उन्हें चीन भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि कम से कम पांच अन्य एशियाई देशों से चीन को महिलाओं और लड़कियों की तस्करी की जा रही है। मामले में इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने भी अवैध, क्रॉस-बॉर्डर मानव तस्करी पर चिंता जाहिर की। पिछले महीने चीनी दूतावास ने कहा कि चीन अवैध मंगनी पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। दरअसल मानव तस्करी के जरिए चीन में महिलाओं की अवैध मंगनी या शादी की जा रही थी। हालांकि दूतावास ने उन रिपोर्टों का खंडन किया जिसमें महिलाओं को उनके अंगों की ब्रिकी के लिए बेचा जा रहा था। दूतावास ने इन खबरों को आधारहीन और भ्रामक बताया है। FIA अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस टीम ने छापा मारकर एक शादी समारोह में भंडाफोड़ किया। यहां चीन की एक महिला और एक पुरुष के अलावा एक फर्जी पादरी को शादी समारोह में गिरफ्तार किया गया, जहां एक ईसाई लड़की की शादी होनी थी। यहां संगठन के सदस्यों ने स्वीकार किया कि वो कम से कम 36 पाकिस्तानी लड़कियों को चीन भेज चुके हैं जहां उनका इस्तेमाल वेश्यावृत्ति के लिए किया जा रहा है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच सिंध विधानसभा में इसके खिलाफ लाए गए बिल का कट्टरपंथी और धार्मिक
Read more »
गुजरात के BJP प्रमुख जीतूभाई वघानी पर चला चुनाव आयोग का डंडा, प्रचार करने पर लगा 72 घंटे का बैनगुजरात में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) तीसरे चरण में 23 अप्रैल को हुआ था. राज्य में एक चरण में ही चुनाव हुआ. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सात अप्रैल को सूरत के अमरोली में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए आचार संहिता के उल्लंघन और अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल के लिए वघानी 72 घंटे तक देश के किसी भी हिस्से में जनसभा, रोडशो आदि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »
आतंक पर शिकंजा: पाकिस्तान के साथ गरम, चीन के साथ नरम कूटनीति ने दिखाया असरपाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का वैश्विक आतंकवादी करार देने के फैसले के पीछे भारत की नरम कूटनीति काम आई। UN JaisheMohammed MasoodAzhar ImranKhanPTI MasoodAzharTerrorist Pakistan
Read more »
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
भारत और पाकिस्तान के एजेंटों के बीच है भोपाल में चुनावः तेजस्वी सूर्या''यह नए भारत का युवा है, पढ़ा-लिखा और समझदार युवा है, जो सच और झूठ के बीच में बेहतर अंतर समझता है. हमारी सनातनी हिन्दू परंपरा को जिन लोगों ने बदनाम करने की कोशिश की है, उसे भी यह युवा बेहतर समझता है.''
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
