इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार देश से बाहर हमलों में शामिल किसी भी आतंकी संगठन को चलने नहीं देगी
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया भर का दबाव झेल रहा पाकिस्तान अब कुछ कार्रवाई करता दिख रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार देश से बाहर हमलों में शामिल किसी भी आतंकी संगठन को चलने नहीं देगी.
देश में आतंकवाद बढ़ने के लिए उन्होंने पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनने की वजह से इमरान खान ने आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसके तहत जैश सरगना मसूद अज़हर के भाई और बेटे को प्रतिबंधित कर दिया व इससे जुड़े अन्य 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पाकिस्तान में कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने 121 लोगों को हिरासत में ले लिया है और करीब 182 मदरसों पर रोक लगा दी है.पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा है. इस संबध में उन्होंने भारत की आलोचना की और कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. इमरान ने कहा कि पाकिस्तान में यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि अल्पसंख्यकों के साथ किसी तरह का भेदभाव या अन्याय नहीं हो.कराची में 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' गाने पर बच्चों ने किया डांस, स्कूल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड इमरान की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 14 फरवरी के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 शहीद हुए थे. पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस्लामाबाद पर दबाव बनाया है कि वह अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाक का नया पैंतरा, 'इमरान खान को मिले नोबेल शांति पुरस्कार'-Navbharat TimesPakistan News: पाकिस्तान की तरफ से पिछले 2 दिनों से सीजफायर उल्लंघन की खबरों के बीच पाक ने नया पैंतरा आजमाया। पाकिस्तानी संसद में सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पाक पीएम इमरान खान को शांति का नोबेल प्राइज देने का प्रस्ताव रखा। चौधरी ने प्रस्ताव में दावा किया कि भारत-पाक तनाव कम करने में इमरान खान की पहल अभूतपूर्व है।
Read more »
इमरान खान को मिले नोबेल शांति पुरस्कार, संसद में उठी मांगप्रस्ताव में कहा गया है कि 'यह बात ध्यान देने वाली है कि भारतीय नेतृत्व की उग्र सोच ने दो न्यूक्लियर पॉवर को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया था, जिससे सीमा के दोनों तरफ करोड़ों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया था।
Read more »
ओवैसी की पाक PM इमरान खान को दो टूक, अपने चेहरे से मासूमियत का नकाब उतारेंभारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा असेंबली में दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और स्पष्ट लहजे में कहा कि वे एटम बम की बात न करें. क्योंकि हमारे पास भी एटम बम हैं.
Read more »
इमरान खान को मिलना चाहिए ऑस्कर अवॉर्ड, कुमार विश्वास ने की सिफारिश...नई दिल्ली। पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग उठने के बाद कवि डॉ. कुमार विश्वास ने तंज कसा है। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि इमरान को 'ऑस्कर क्यों नहीं दे देते। कुमार विश्वास का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
Read more »
इमरान को नोबेल क्यों दिलाना चाहता है पाकिस्तानजस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने इमरान ख़ान की तारीफ़ की तो सुननी पड़ी गालियां.
Read more »
मैं शांति का नोबेल पाने के क़ाबिल नहीं: इमरानपाकिस्तान में इमरान ख़ान को शांति का नोबेल सम्मान दिलाने के लिए अभियान चल रहा है.
Read more »
इमरान खान ने अलापा कश्मीर राग, कहा- जो हल करेगा विवाद, वही होगा नोबेल शांति पुरस्कार का हकदारपाकिस्तान संसद में इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार दिलाने के लिए प्रस्ताव भी लाया गया था.
Read more »
इमरान ख़ान ने हिन्दुओं के ख़िलाफ़ बोलने वाले मंत्री को हटायामंत्री हसन चौहान ने हिंदुओं को गोमूत्र पीने वाला बताते हुए कहा था कि भारत मुक़ाबला नहीं कर सकता.
Read more »
सलमान की शादी को लेकर भाई अरबाज के मन में हैं कई सवालSalman khan and Arbaaz Khan: सलमान खान की शादी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। लेकिन अरबाज खान भी सलमान खान से उनकी शादी को लेकर कई सवाल पूछना चाहते हैं।
Read more »
इमरान खान बोले- आतंकियों को पाक की जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देंगे- Amarujalaपाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी आतंकी समूह को विदेशों में हमले करने के लिए पाकिस्तान
Read more »
