पाकिस्तान में इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे वेक-अप कॉल बताते हुए काबुल को निशाने पर लिया। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया कि सुसाइड ब्लास्ट दोपहर 12:39 बजे हुआ था। सिंध पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
Pakistan Blast: पाकिस्तान मंगलवार को दो बम धमाकों से दहल उठा, जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया. इस्लामाबाद कोर्ट परिसर के बाहर यह धमाका हुआ, जिसे आत्मघाती हमला बताया गया. इसमें 12 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए.
देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे वेक-अप कॉल बताते हुए काबुल को निशाने पर लिया. इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला और सत्र न्यायालय इमारत के बाहर हुए आत्मघाती हमले में करीब बारह लोग मारे गए और 27 लोग घायल हुए हैं. 12 लोगों की मौत, 27 घायल गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कोर्ट के बाहर बताया कि दोपहर 12:39 बजे एक सुसाइड ब्लास्ट हुआ था. उन्होंने बताया कि इसमें 12 लोग मारे गए और लगभग 27 लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद इस बारे में हॉस्पिटल से बात कर रहे हैं. हम युद्ध की स्थिति में हैं इनसे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दोनों ने इस घटना को सुसाइड ब्लास्ट बताया था. एक्स पोस्ट में, राष्ट्रपति जरदारी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी. वहीं, रक्षा मंत्री आसिफ ने भी इस घटना को वेक-अप कॉल कहा. उन्होंने कहा, हम युद्ध की स्थिति में हैं. जो कोई भी यह सोचता है कि पाकिस्तानी सेना यह युद्ध अफगान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र और बलूचिस्तान के दूरदराज के इलाकों में लड़ रही है उन्हें बताना चाहूंगा कि आज इस्लामाबाद जिला अदालतों में हुआ यह आत्मघाती हमला एक वेक-अप कॉल है. उन्होंने आगे कहा, इस माहौल में, काबुल के शासकों के साथ सफल बातचीत की ज्यादा उम्मीद रखना बेकार होगा. हाई अलर्ट पर सिंध पुलिस सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लानजर ने भी इस्लामाबाद में हुई इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा, आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता. वे इंसानियत के दुश्मन हैं. उन्होंने आगे कहा कि सिंध पुलिस को अगले आदेश तक हाई अलर्ट पर रखा गया है. डॉन मीडिया आउटलेट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपातकालीन सेवा, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीमों ने इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच में जुटी हैं.
पाकिस्तान इस्लामाबाद बम धमाका आत्मघाती हमला आतंकवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूर्वी म्यांमार में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 12 घायलपूर्वी म्यांमार में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 12 घायल
Read more »
घरेलू वेज थाली अक्टूबर में 17% सस्ती: विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹12,569 करोड़ निकाले, इस हफ्ते बाजार में...कल की बड़ी खबर वेजिटेरियन थाली से जुड़ी रही। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत अक्टूबर में (सालाना आधार पर) 17% घटकर 27.
Read more »
जमुई के 12.72 लाख मतदाता तय करेंगे 41 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंगजमुई जिले की चार विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। 12.
Read more »
मॉडल खुशबू गर्भवती थी, बच्चेदानी की नली फटी थी: भोपाल में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा; बॉयफ्रेंड कासिम के...Madhya Pradesh Bhopal Model Khushboo Verma Death Case; भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
Read more »
Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाका, जिला अदालत के बाहर कार में ब्लास्ट, 12 की मौतPakistan Blast: car explodes outside district court in Islamabad, 12 killed Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाका, जिला अदालत के बाहर कार में ब्लास्ट, 12 की मौत
Read more »
इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट: 12 की मौत, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- 'ये वेक-अप कॉल'इस्लामाबाद में सुसाइड ब्लास्ट: 12 की मौत, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- 'ये वेक-अप कॉल'
Read more »
