अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है और पहाड़ों पर ट्रैक करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. आप IRCTC की मदद से उत्तराखंड की खूबसूरत जगहों की ट्रैकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कहां से इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो IRCTC के आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. आप IRCTC की मदद से चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला, देवरियाताल ट्रैक का मजा ले सकते हैं.
IRCTC के मुताबिक, आप इस यात्रा में 4 आइकॉनिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकेंगे. आपको चोपता, चंद्रशिला, तुंगनाथ और देवरियाताल सभी जगहों के खूबसूरत नजारे और अलग-अलग अनुभव मिल सकेंगे. चंद्रशिला शिखर से मनमोहक सूर्योदय देख सकेंगे और देवरियाताल झील की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे. आप प्राचीन तुंगनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे, जो विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है. ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला शिखर तक पहुंचकर आप सूर्योदय देख सकेंगे. इसके अलावा आप कई मनमोहक दृश्य इस ट्रैक के दौरान देख सकेंगे.जानिए नवंबर में कब कर सकेंगे बुकिंग 15 नवंबर से 19 नवंबर 16 नवंबर से 20 नवंबर 23 नवंबर से 27 नवंबर 29 नवंबर से 3 दिसंबर 30 नवंबर से 4 दिसंबरबता दें आप उपलब्ध सीटों के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं. ट्रैक की कीमत ₹8900 प्रति व्यक्ति बताई गई है.ऋषिकेश से होगी शुरुआतयात्रा की शुरुआत पहले दिन ऋषिकेश से होगी, जहां सबसे पहले सारी गांव तक पहुंचा जाएगा. दूसरे दिन सारी गांव से अल्पाइन झील देवरियाताल तक की यात्रा की जाएगी. इसके बाद तीसरे दिन आप देवरियाताल से ताला गांव तक यात्रा कर सकेंगे और फिर वहां से बनियाकुंड जाएंगे. इसके बाद चौथे दिन बनियाकुंड से चोपता और फिर वहां से तुंगनाथ और चंद्रशिला तक ट्रैक कर वापसी होगी. आप पांचवें दिन ऋषिकेश लौट सकेंगे. Advertisement अधिक जानकारी या बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें...---- समाप्त ---- ये भी देखें
Uttarakhand Trek Chopta Trek Tungnath Trek Chandrashila Trek Deoriatal Trek Adventure Trek India Himalayan Trek IRCTC Uttarakhand Tour Trekking Package India IRCTC Trek Booking
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
தீபாவளிக்கு ரயில் டிக்கெட் புக் செய்கிறீர்களா? IRCTC எச்சரிக்கைIRCTC : தீபாவளிக்கு ரயில் டிக்கெட் புக் செய்பவர்களுக்கு IRCTC பயணச் சீட்டு மோசடிகள் குறித்து எச்சரிக்கை வெளியிட்டுள்ளது.
Read more »
IRCTC: তৎকাল বুকিংয়ের সময়ই ডাউন IRCTC ওয়েবসাইট! ঝঞ্ঝাট এড়িয়ে কীভাবে কাটবেন টিকিট...IRCTC website crashes during Tatkal bookings leaving people wondering how to go home for Diwali
Read more »
IRCTC शेयर में गिरावट: जानें कंपनी और उसके शेयरों का हालभारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए एकमात्र आधिकारिक प्लेटफॉर्म IRCTC की वेबसाइट है। गुरुवार को शेयर बाजार में IRCTC के शेयर में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों में मामूली तेजी भी देखी गई है। कंपनी का मार्केट कैप 57,400 करोड़ रुपये है। IRCTC 1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुई और इसका मुख्य उद्देश्य कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
Read more »
सरकारी नौकरी: IRCTC ने 64 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी; 8 नवंबर से आवेदन, बिना एग्जाम के सिलेक्शनभारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट www.irctc.
Read more »
IRCTC Jobs: ఎలాంటి పరీక్ష లేకుండానే IRCTCలో ఉద్యోగాలకి నోటిఫికేషన్.. ఇంటర్వ్యూ తేదీలు ఇవే..!IRCTC Jobs 2025: ఇండియన్ రైల్వే క్యాటరింగ్ అండ్ టూరిజం కార్పొరేషన్ (IRCTC) హాస్పిటాలిటీ మానిటర్స్ పోస్టుల భర్తీకి నోటిఫికేషన్ విడుదల చేసింది. ఆసక్తి, అర్హత గల అభ్యర్థులు ఆన్లైన్ ద్వారా అప్లయ్ చేసుకోవచ్చు. నవంబర్ 13, 14వ తేదీల్లో వాక్ ఇన్ ఇంటర్వ్యూ నిర్వహించనున్నారు. పూర్తి వివరాల్లోకి వెళ్తే..
Read more »
Indian Railway IRCTC: 23 दिसंबर से सात जनवरी तक रांची से धनबाद और दुमका के बीच प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, रेलवे ने बताई वजहRanchi Yard Remodellin: रेलवे ने 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक धनबाद-रांची और रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला किया है। इस दौरान धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 13303/13304 और रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस 13319/13320 दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया...
Read more »
