गुलाब घाटी में बाइपास मोटर मार्ग बनने से पहाड़ी किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। पर्यटकों के लिए यात्रा सुगम होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जमरानी बांध परियोजना के लिए सामग्री ले जाने में भी सुविधा होगी, जिससे परियोजना का कार्य तेजी से पूरा हो...
जागरण संवाददाता, भीमताल। काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग जल्द ही बनेगा। जिससे काठगोदाम-रानीबाग मार्ग पर जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी। जिसके कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए अमृतपुर तक बाइपास बनाने की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से इसका प्रपोजल भारत सरकार को भेजा गया था। जिस पर भारत सरकार-वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मोटर मार्ग बनाने स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा। इससे भीमताल विधानसभा सहित पूरे कुमाऊं के लोगों को जाम से निजात मिलेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने किया था घोषणा विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2019 में काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनाने की घोषणा किया था। जिसके लिए प्रपोजल बनाकर भारत सरकार को भेजा गया था। इसके बाद भारत सरकार, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मोटर मार्ग बनाने स्वीकृति मिल गई है। अब लोनिवि जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगा। इसके बाद काठगोदाम से अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। पहाड़ की यात्रा होगी सुगम काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनने से पहाड़ की यात्रा सुगम होगी। इस मार्ग से होकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चंपावत समेत पहाड़ को आने जाने के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। जमरानी बांध प्रोजेक्ट को मिलेगी सुविधा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनने से जमरानी बांध परियोजना को चार चांद लगेगा। क्योंकि, पर्यटन की दृष्टि से जमरानी बांध को बनकर तैयार होते ही यह बाइपास बनाने का काम भी धरातल पर उतर जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को फायदा प्राप्त होते हुए सुविधा मिलेगी। फल एवं सब्जी आसानी से पहुंचाएंगे मंडी पहाड़ के किसान फल एवं सब्जियों की खेती करके आसानी से हल्द्वानी मंड़ी को पहुंचाएंगे। साथ ही अन्य फसल एवं उत्पाद भी मंडी तक पहुंचा सकेंगे। जिससे किसानों को समय से उचित दाम प्राप्त हो सकेगा।.
जागरण संवाददाता, भीमताल। काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग जल्द ही बनेगा। जिससे काठगोदाम-रानीबाग मार्ग पर जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी। जिसके कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए अमृतपुर तक बाइपास बनाने की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से इसका प्रपोजल भारत सरकार को भेजा गया था। जिस पर भारत सरकार-वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मोटर मार्ग बनाने स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा। इससे भीमताल विधानसभा सहित पूरे कुमाऊं के लोगों को जाम से निजात मिलेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने किया था घोषणा विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साल 2019 में काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनाने की घोषणा किया था। जिसके लिए प्रपोजल बनाकर भारत सरकार को भेजा गया था। इसके बाद भारत सरकार, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मोटर मार्ग बनाने स्वीकृति मिल गई है। अब लोनिवि जल्द ही डीपीआर बनाकर शासन को भेजेगा। इसके बाद काठगोदाम से अमृतपुर बाइपास मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। पहाड़ की यात्रा होगी सुगम काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनने से पहाड़ की यात्रा सुगम होगी। इस मार्ग से होकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चंपावत समेत पहाड़ को आने जाने के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। जमरानी बांध प्रोजेक्ट को मिलेगी सुविधा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाइपास मार्ग बनने से जमरानी बांध परियोजना को चार चांद लगेगा। क्योंकि, पर्यटन की दृष्टि से जमरानी बांध को बनकर तैयार होते ही यह बाइपास बनाने का काम भी धरातल पर उतर जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को फायदा प्राप्त होते हुए सुविधा मिलेगी। फल एवं सब्जी आसानी से पहुंचाएंगे मंडी पहाड़ के किसान फल एवं सब्जियों की खेती करके आसानी से हल्द्वानी मंड़ी को पहुंचाएंगे। साथ ही अन्य फसल एवं उत्पाद भी मंडी तक पहुंचा सकेंगे। जिससे किसानों को समय से उचित दाम प्राप्त हो सकेगा।
Mountain Farmers Benefits Tourism Development Jamrani Dam Project Improved Connectivity Agricultural Income Uttarakhand Infrastructure Rural Development Economic Growth Transportation Improvement Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
