भारतीय सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रवन्ना ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों के जवाब दिए हैं.
अप्रैल में कर्नाटक में यौन शोषण के हजारों मामलों के आरोपों का खुलासा होने से ठीक पहले जर्मनी आ गए प्रज्ज्वल रेवन्ना ने सोमवार को पहली बार चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि वह भारत लौटेंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करेंगे.
लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके पोते प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. 26 अप्रैल को कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था. उससे ठीक दो दिन पहले प्रज्वल रेवन्ना के कई कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पेन ड्राइव के जरिए बांटे गए. भारतीय मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि पेन ड्राइव में करीब 2,976 वीडियो थे जो रेवन्ना ने खुद ही बनाए थे.रेवन्ना जर्मनी के लिए रवानाप्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ आरोप पहली बार पिछले साल जून में सामने आए थे, लेकिन उन्होंने मीडिया को"मॉर्फ्ड वीडियो" के रूप में रिपोर्ट करने से रोकने के लिए अदालत का आदेश हासिल कर लिया था. लेकिन 26 अप्रैल को हासन में मतदान से पहले कथित यौन उत्पीड़न के वीडियो वाले पेन ड्राइव बांटे गए और ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए. कर्नाटक बीजेपी के नेता देवराजे गौड़ा ने दिसंबर में राज्य नेतृत्व को पत्र लिखा था और कहा था कि वीडियो के कारण प्रज्वल रेवन्ना या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को गठबंधन का उम्मीदवार न बनाया जाए.के लिए बीजेपी ने जेडीएस के साथ गठबंधन किया है और लोकसभा चुनाव में जेडीएस तीन सीटों पर लड़ रही है. उनमें से एक सीट हासन भी है, जहां से प्रज्वल उम्मीदवार हैं.पिछले हफ्ते ही देवेगौड़ा ने मीडिया के जरिए प्रज्वल से स्वदेश लौटकर आरोपों का कानूनन सामना करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था,"मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं. अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा. उसके खिलाफ लगे आरोपों को तो कानून देखेगा, लेकिन अगर वह परिवार की बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे. अगर मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए." सोमवार को रेवन्ना का एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रसारित किया. उन्होंने कहा,"मैं अपने माता-पिता, दादा, परिवार, राज्य के लोगों और सभी पार्टी वर्कर्स से माफी चाहता हूं. मुझे पूरा यकीन है कि मैं कोर्ट के जरिए इन झूठे आरोपों से बाहर आ जाऊंगा."प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा,"मैं यह नहीं बता रहा हूं कि मैं कहां हूं: जब 26 तारीख को चुनाव हुए, तो मुझ पर कोई केस नहीं था. तब कोई एसआईटी नहीं बनी थी, मेरी विदेश यात्रा पहले से तय थी. इसलिए मुझे यूट्यूब और समाचारों के माध्यम से इसके बारे में पता चला. फिर मेरे एक्स अकाउंट के माध्यम से मुझे एसआईटी का नोटिस भी दिया गया. पेश होने के लिए 7 दिन का समय है. भगवान, लोगों और परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे. आने के बाद मैं यह सब खत्म करने की कोशिश करूंगा. मुझ पर विश्वास रखें.” रेवन्ना ने कहा कि वह शुक्रवार को मामले की जांच कर रहे कर्नाटक पुलिस के विशेष दल से मिलेंगे. इससे पहले 1 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह देश के बाहर हैं और आरोपों का सामना करने के लिए लौटने से पहले उन्हें कुछ वक्त चाहिए. उन्होंने लिखा था,"जल्दी ही सच्चाई की जीत होगी."इस विषय पर और जानकारी को स्किप करेंयौन उत्पीड़न केस: सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर कैसे हुआ खुलासा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. उनके कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सामने आने का दावा किया जा रहा है. आखिर कैसे हुआ इस मामले का खुलासा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवेगौड़ा के पोते ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, सेक्स वीडियो को 'मॉर्फ्ड' बतायावायरल हो रहे वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई, सांसद प्रज्वल रेवन्ना का दावा
Read more »
'मॉर्फ्ड है वायरल सेक्स वीडियो', देवेगौड़ा के पोते ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायतवायरल हो रहे वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई, सांसद प्रज्वल रेवन्ना का दावा
Read more »
'पार्टी को शर्मिंदा...' : देवेगौड़ा के पोते के वायरल सेक्स वीडियो स्कैंडल पर जेडीएस की प्रतिक्रियाहसन से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना.
Read more »
Prajwal Revanna Case: Sanjay Raut ने सीधा PM Modi को घेरा, रेवन्ना पर कही ये बात!Prajwal Revanna Case: Sanjay Raut ने सीधा PM Modi को घेरा, रेवन्ना पर कही ये बात!
Read more »
प्रज्वल रेवन्ना का खुलासा करने वाला मलेशिया में क्या कर रहा? कुमारस्वामी ने उठाए सवालयौन शोषण वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
Read more »
कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस, इसके क्या हैं मायने?जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी में होने की बात कही जा रही है.
Read more »
