Pahalgam Terror Attack: मालूम हो कि सीसीएस शीर्ष जिम्मेदारों की वो समिति है, जिसमें देश की सुरक्षा से संबंधित बड़े फैसले लिए जाते हैं
Pahalgam Terror Attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई जो कि 2.30 घंटे चली. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.
इस बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गहन चर्चा हुई. बैठक में पहलगाम के दौरे से वापस लौटे गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी सहित सभी अन्य राजनेताओं से पूरी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी दी.ढाई घंटे तक चली सीसीएस की बैठकढाई घंटे तक चली बैठक के बाद रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री सहित अन्य नेता पीएमओ से निकल गए हैं. हालांकि अभी अमित शाह पीएमओ में ही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आगे की रणनीति तय की है. जिसका असर आने वाले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});मालूम हो कि सीसीएस शीर्ष जिम्मेदारों की वो समिति है, जिसमें देश की सुरक्षा से संबंधित बड़े फैसले लिए जाते हैं. इस बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम का दौरा कर चुके हैं. वो आज ही दोपहर बाद दिल्ली लौटे थे.अब सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में शामिल हो चुके हैं. बैठक में अमित शाह पहलगाम आतंकी हमले की पूरी जानकारी पीएम मोदी सहित सभी लोगों को देंगे. जिसके बाद सभी से चर्चा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. VIDEO | Union Home Minister Amit Shah arrives at PM Modi's official residence at 7 Lok Kalyan Marg. pic.twitter.com/C8B0nD0JbL— Press Trust of India April 23, 2025जानिए क्या होता है CCS, कौन-कौन होते हैं इसकी बैठक में शामिलबताते चले कि सीसीएस यानी कि कैबिनेट समिति की बैठक में पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होते है. इसके साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. हालांकि ये लोग सीसीएस के सदस्य नहीं होते.राजनाथ सिंह पहले ही दे चुके चेतावनी- उठाएंगे जरूरी कदमसीसीएस की बैठक में शामिल होने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है. इस अमानवीय कृत्य से हम सभी गहरी शोक और दर्द में हैं. सबसे पहले मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. इस दुखद समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं. इसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा. आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. भारत का एक-एक नागरिक इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है. मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी जो जरूरी और उपयुक्त होगा. हम सिर्फ उन लोगों तक नहीं पहुंचेंगे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठ कर भारत की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं... "यह भी पढ़ें - 6 दिन पहले शादी, आज सामने पति का ताबूत और गर्व से सिर ऊंचा... हिमांशी आपकी हिम्मत पर पूरे देश को गर्व
Pahalgam Terror Attack 2025 Pahalgam Terror Attack Deaths Pahalgam Terror Attack Latest News Ccs Meeting Amit Shah PM Modi Ajit Dobhal Rajnat Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pahalgam Terrorist attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, दहशतगर्दों की फायरिंग में कई टूरिस्ट्स घायलPahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. दहशतगर्दों के इस हमले में कुछ टूरिस्ट्स के घायल होने की खबर है. सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दहशतगर्दों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है.
Read more »
Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Read more »
पहलगाम आतंकी हमला : पाकिस्तान की नापाक सोच...जानबूझकर ऐसे समय रची हमले की साजिशबायसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला के लिए आतंकियों ने जो समय चुना व पाकिस्तान की नापाक सोच को दर्शाता है। यह हमला पाकिस्तान आर्मी चीफ के टू-नेशन थ्योरी वाले भड़काऊ बयान, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति
Read more »
पहलगाम हमला: सऊदी से लौटकर एक्शन में PM मोदी, एयरपोर्ट पर की बैठकपहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. आज सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट कमेटी (CCS) की अहम बैठक भी होनी है.
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांगपहलगाम आतंकी हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग
Read more »
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद CCS की बैठक, कौन होता है इसमें शामिल?पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी अपनी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं. वापस आते ही एक्शन में आ गए हैं.
Read more »
