पहलगाम अटैक के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान,POK का टारगेट किया था सेट, यूं बनी थी ऑपरेशन सिंदूर की अचूक रणनीति

Operation Sindoor Date News

पहलगाम अटैक के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान,POK का टारगेट किया था सेट, यूं बनी थी ऑपरेशन सिंदूर की अचूक रणनीति
Operation Sindoor WikiOperation Sindoor Latest NewsPahalgam Attack Update
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी 23 अप्रैल को ही शुरू कर दी थी, जब सभी संभावित लक्ष्यों की पहचान कर ली गई थी।

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। अब पता चला है कि भारत ने 6 और 7 मई की रात जो ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, उसकी तैयारी 23 अप्रैल को यानी पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के अगले दिन ही कर ली गई थी। उसी दिन भारतीय सशस्त्र सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के सारे टारगेट सेट कर लिए थे। बता दें कि सरकार और सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो पहली प्रतिक्रिया दी गई थी, उसमें पाकिस्तान और पीओके में कम से कम 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह किए जाने की जानकारी शामिल थी। बाद में ऐसे तमाम तथ्य सामने आए कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की वजह से चार दिन तक चले संघर्ष में दुश्मन के 6 फाइटर जेट समेत 9 सैन्य विमान नष्ट कर दिए गए थे।पहलगाम हमले के अगले ही दिन भारत ने सेट किया टारगेटCNN-News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 23 अप्रैल को ही पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों,जिसमें बहावलपुर और मुरीदके जैसे कुख्यात ठिकाने शामिल हैं, निशाना बनाने का फैसला कर लिया था। रिपोर्ट के अनुसार रक्षा सूत्रों ने यह भी बताया कि 10 मई को अमेरिका या डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर संघर्ष विराम का कोई दबाव नहीं था। इसमें एक सूत्र के हवाले कहा गया है, 'सच तो यह है कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच कभी बात नहीं हुई। यहां तक कि जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फोन किया, तो पीएम बहुत दृढ़ थे और टस से मस नहीं हुए।'23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति हुई थी चर्चा22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद 23 अप्रैल की सुबह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक लंबी बैठक की। इस बैठक में मुरीदके और बहावलपुर को निशाना बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सेना प्रमुखों ने कहा कि वे जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन विकल्पों को 23 अप्रैल की शाम को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में रखा गया। पीएम मोदी उस दिन अपनी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही छोड़कर भारत लौटे थे।पायलटों की सुरक्षा के लिए सीमा नहीं पार करने का फैसलाआतंकियों के खिलाफ हमले के लिए कई तारीखों पर विचार किया गया। समय रात 12.

30 बजे से 2 बजे के बीच तय किया गया। एक रक्षा सूत्र ने बताया कि यह सुनिश्चित किया गया कि कैमरे रात के अंधेरे में भी लक्ष्यों को हुई तबाही को कैद कर सकें। सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा या नियंत्रण रेखा को पार न करने का फैसला जानबूझकर लिया गया था। भारत के पास अब सीमा पार किए बिना पाकिस्तान में कहीं भी हमला करने की क्षमता है। इससे भारतीय पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।'रणनीतिक गलतियों' के कारणों की जांच जारी- रिपोर्टभारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच 22 मिनट में पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। CDS ने हाल ही में माना है कि भारत को इस ऑपरेशन के शुरुआती चरण में 'रणनीतिक गलतियों' के कारण कुछ जेट विमानों का नुकसान हुआ। एक रक्षा सूत्र ने कहा कि सरकार इन 'रणनीतिक गलतियों' के कारणों की जांच कर रही है। सूत्र ने कहा, 'लेकिन सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौट आए।'भारतीय नौसेना का नाम सुनते ही कांपने लगा पाकिस्तानभारत ने पुष्टि की है कि 7 मई और 10 मई की सुबह भारतीय हमलों में छह से ज्यादा 'पाकिस्तानी जेट विमान' को मार गिराया गया। पाकिस्तानी सेना का एक सी-130जे सैन्य परिवहन विमान भी नष्ट कर दिया गया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि इनमें पाकिस्तानी वायु सेना के एफ-16 और जेएफ-17 लड़ाकू विमान और एक पाकिस्तानी SAAB-2000 AWACS शामिल हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि भारतीय नौसेना वास्तविक लड़ाई में नहीं उतरी, लेकिन इसके लिए पूरी तरह तैयार थी। पाकिस्तान को डर था कि भारतीय नौसेना कराची बंदरगाह पर हमला कर सकती है, और इसी वजह से उसने हथियार डाल दिए। एक और सूत्र ने कहा कि 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान झड़प के बाद रक्षा मंत्री द्वारा तीनों सेना प्रमुखों को दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान युद्ध जैसी स्थिति के लिए सैन्य बलों की मजबूत तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Operation Sindoor Wiki Operation Sindoor Latest News Pahalgam Attack Update ऑपरेशन सिंदूर क्या है ऑपरेशन सिंदूर का एक महीना पहलगाम Attack Date पहलगाम हमला कब हुआ भारत पाकिस्तान युद्ध पहलगाम हमला क्या है

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला सरपंच का जोश हाई! अपना 5 साल का वेतन दान देने का किया ऐलानऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला सरपंच का जोश हाई! अपना 5 साल का वेतन दान देने का किया ऐलानJhajjar Operation Sindoor News: पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉंच किया है और पड़ोसी मुल्क के आतंकी ठिकानों को तबाह किया है.
Read more »

भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच बॉलीवुड की चुप्पी पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन, बोलीं- फौजी किड होने के नाते...भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच बॉलीवुड की चुप्पी पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन, बोलीं- फौजी किड होने के नाते...भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच एक बड़ी संख्या में बॉलीवुड एक्टर्स को उनके पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी के चलते ट्रोल किया जा रहा है.
Read more »

पाक कलाकारों के समर्थन पर सुष्मिता सेन हुईं ट्रोल: यूजर्स बोले- बहन वहां जाकर काम करिए; एक्ट्रेस ने कहा था-...पाक कलाकारों के समर्थन पर सुष्मिता सेन हुईं ट्रोल: यूजर्स बोले- बहन वहां जाकर काम करिए; एक्ट्रेस ने कहा था-...पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया।
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को अपनी सामरिक शक्ति का एहसास दिलाया : दिलीप घोषऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को अपनी सामरिक शक्ति का एहसास दिलाया : दिलीप घोषऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को अपनी सामरिक शक्ति का एहसास दिलाया : दिलीप घोष
Read more »

सी-आरएएम सिस्टम क्या है? ऑपरेशन सिंदूर के बाद हवाई सुरक्षा के लिए क्यों बताई जा रही है बड़ी जरूरतसी-आरएएम सिस्टम क्या है? ऑपरेशन सिंदूर के बाद हवाई सुरक्षा के लिए क्यों बताई जा रही है बड़ी जरूरतपहलगाम हमले के बाद भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन ड्रोन हमलों से निपटने की कमजोरियां भी उजागर हुईं। इसके लिए C-RAM सिस्टम की आवश्यकता।
Read more »

इससे बड़ा सबूत नहीं मिलेगा! विदेशी कंपनी ने दिखाई पाकिस्तान में तबाही की नई तस्वीरें, सैटेलाइट फोटो जारीइससे बड़ा सबूत नहीं मिलेगा! विदेशी कंपनी ने दिखाई पाकिस्तान में तबाही की नई तस्वीरें, सैटेलाइट फोटो जारीOperation Sindoor: भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:47:01