पश्चिम बंगाल से हिंदुओं के पलायन का सच

United States News News

पश्चिम बंगाल से हिंदुओं के पलायन का सच
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल के ‘डायमंड हार्बर से हिंदुओं के पलायन’ का सच

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर शहर का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ महिलाएं अपनी तकलीफ़ बताते हुए कहती हैं कि उनपर घर छोड़कर चले जाने का दबाव बनाया जा रहा है. इस वायरल वीडियो के साथ लोग ये दावा कर रहे हैं कि 'पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से चेतावनी दी जा रही है कि हिंदू बंगाल छोड़कर चले जायें.

' कुछ लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'बधाई हो हिन्दुओं, पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर बनते देखने के लिए. तुम अपने घरों में सोते रहो.'दक्षिणपंथी रुझान वाले कई बड़े फ़ेसबुक ग्रूप्स में इन्हीं दावों के साथ यह वीडियो 50 हज़ार से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है.लेकिन अपनी पड़ताल में हमने पाया है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर शहर का नहीं है.वीडियो की हक़ीक़त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर का है जो राजधानी कोलकाता से दक्षिण में स्थित डायमंड हार्बर शहर से क़रीब ढाई सौ किलोमीटर दूर है.बीबीसी हिन्दी की वेबसाइट पर यह वीडियो 2 अप्रैल 2018 को पोस्ट किया गया था जिसे इस लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है.पश्चिम बंगाल हिंसा 2018: 'सब जला दिया... न खाने को कुछ न पहनने को' पश्चिम बंगाल के रानीगंज इलाक़े में पिछले साल रामनवमी के मौक़े पर हिंसा भड़क गई थी और सैकड़ों घरों को हिंसा की आग में झोंक दिया गया था.दिलनवाज़ पाशा के अनुसार,"रामनवमी का जुलूस निकाले जाने के दौरान हुई कहासुनी बड़ी हिंसा और आगजनी में बदल गई थी. बहुत सारी दुकानें और घर दंगाईयों ने जला दिये थे. जब हम ग्राउंड पर पहुँचे तो हमने पाया था कि रानीगंज में नुक़सान मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि हिंदुओं का भी हुआ था और शहर के अधिकांश लोग कह रहे थे कि दंगा बाहर के लोगों ने भड़काया है. हिंदू और मुसलमान, दोनों की यही राय थी. लेकिन ये बाहर के लोग कौन थे, इसका जवाब किसी के पास नहीं था."मार्च-अप्रैल 2018 में हुई आसनसोल हिंसा परआसनसोल से ग्राउंड रिपोर्ट: लोग पूछ रहे हैं, ये रानीगंज को क्या हो गया है?अपनी पड़ताल में हमने पाया कि आसनसोल के एक साल पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर ग़लत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है.लोग लिख रहे हैं कि 'पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में हिंदुओं को ज़बरन घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है'.उन्होंने बताया कि डायमंड हार्बर के बोगखली गाँव में 13 मई को हिंसा की घटना हुई थी. पुलिस ने इस घटना के संबंध में उसी दिन सात लोगों को गिरफ़्तार कर लिया था और अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. गाँव में पुलिस तैनात की गई है. फ़िलहाल गाँव की स्थिति सामान्य है और लोगों के घर छोड़ने की बात ग़लत है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस घटना से जोड़ते हुए कई अन्य फ़र्ज़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किये जा रहे हैं जिनका डायमंड हार्बर से वास्ता नहीं है.हिंसा के बाद ग्राउंड रिपोर्ट वोटिंग से छह दिन पहले डायमंड हार्बर में हुई हिंसा की इस घटना के बारे में अमरीकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने ग्राउंड रिपोर्ट पब्लिश की थी. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डायमंड हार्बर के एक गाँव में हुई हिंसा की ये घटना राजनीति से प्रेरित थी जिसमें हिंदू और मुसलमान, दोनों के घर जला दिये गए.अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस हिंसा में 17 घर और आधा दर्ज़न से ज़्यादा दुकानें आग के हवाले कर दी गई थीं. 17 में से 7 घर हिंदुओं के थे और 10 घर मुसलमानों के. स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना के पीछे लोकल नेताओं का हाथ था जो इस चुनाव में आमने-सामने थे.वेबसाइट के अनुसार इस हिंसा में ज़्यादा नुक़सान मुस्लिम परिवारों का हुआ. अपनी रिपोर्ट में 'द वायर' ने स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के आधार पर लिखा है कि"दंगा करने वाले लोग बाहर से आये थे. वो 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे. गाँव के लोग उनमें से किसी की पहचान नहीं कर पाते."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह, 'बड़ी मुश्किल से पश्चिम बंगाल से जिंदा बचकर आया हूं'प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह, 'बड़ी मुश्किल से पश्चिम बंगाल से जिंदा बचकर आया हूं'लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरणों में पश्चिम बंगाल का रण एक बार फिर से हिंसक हो गया है. मंगलवार को कोलकाता में हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में जमकर बवाल हुआ, हिंसा हुई और आगजनी भी हुई.
Read more »

बंगाल रैली में मोदी का ममता पर हमला- 300 से ज्यादा सीटें जिताएगा बंगालबंगाल रैली में मोदी का ममता पर हमला- 300 से ज्यादा सीटें जिताएगा बंगालबंगाल में पीएम मोदी ने भरी ममता के खिलाफ हुंकार LokSabhaElections2019 लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें:
Read more »

पश्चिम बंगाल में गुरुवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार बंद: चुनाव आयोगपश्चिम बंगाल में गुरुवार रात दस बजे से चुनाव प्रचार बंद: चुनाव आयोगचुनाव आयोग ने अमित शाह के रोड शो में हिंसा को देखते हुए गुरुवार रात दस बजे के बाद प्रचार अभियान ख़त्म करने का फ़ैसला किया.
Read more »

बंगाल में TMC और BJP की जंग, सीन से कहां ग़ायब है लेफ़्ट?बंगाल में TMC और BJP की जंग, सीन से कहां ग़ायब है लेफ़्ट?लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टक्कर देखने को मिल रही है लेकिन सीपीएम कहां है.
Read more »

7वां चरण, 59 सीटें: जानें, पंजाब से पश्चिम बंगाल तक किसका क्या दांव पर-Navbharat Times7वां चरण, 59 सीटें: जानें, पंजाब से पश्चिम बंगाल तक किसका क्या दांव पर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पूर्वी यूपी की वाराणासी, गोरखपुर और गाजीपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर रोचक जंग देने को मिल रही है, दूसरी तरफ अलावा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गढ़ कहे जाने वाले इलाके की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
Read more »

पश्चिम बंगाल की लड़कियों को राजनीति से डर नहीं लगता?पश्चिम बंगाल की लड़कियों को राजनीति से डर नहीं लगता?पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच होने वाली हिंसक वारदातों के बावजूद छात्र राजनीति में लड़कियां बहुत सक्रिय हैं.
Read more »

वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, 24 परगना में उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकी– News18 हिंदीवोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा, 24 परगना में उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकी– News18 हिंदीराज्य के 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में शनिवार देर रात अनियंत्रित भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान भीड़ ने दो गाड़ियों पर बम फेंक दिया जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई.
Read more »

WBBSE Madhyamik Result 2019 Declared: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2019: पश्चिम बंगाल माध्यमिक Result 2019 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखेंWBBSE Madhyamik Result 2019 Declared: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2019: पश्चिम बंगाल माध्यमिक Result 2019 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखेंexam results News in Hindi: WBBSE 10th Result 2019 की घोषणा कर दी गई है इस रिजल्वेट को वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने जारी किया है। इस रिजल्ट को आप बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:37:28