परीक्षा की तारीख के अनुसार ऐसे बदलें ट्रेन टिकट की डेट, जानिए रेलवे के नए नियम
आम चुनाव के कारण कई परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं. ऐसे में अगर आप परीक्षा के लिए दूसरे शहर जा रहे हैं और उसके अनुसार टिकट भी करा ली है तो अब आप उस टिकट के आधार पर सफर की तारीख बदल सकते हैं. इसके लिए भारतीय रेलवे IRCTC ने अपने यात्रियों के लिए कुछ नियमों को लागू किया है, जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए.
रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधा में अब यह भी होगा कि छात्रों के साथ-साथ सामान्य पैसेंजर IRCTC की टिकट की तारीख बदल सकते हैं. इसके साथ बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन, बोगी आदि में भी बदलाव कर सकते हैं. लेकिन यात्री इस बात का ध्यान रखें कि इसमें से ज्यादातर सुविधाएं उन टिकटों पर मिलती हैं, जिनकी बुकिंग ऑफलाइन यानी कि विंडो बुकिंग हुई है. अगर वह ऑनलाइन इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें IRCTC हेल्पलाइन से चेक करना होगा. हालांकि इस सुविधा का लाभ एक टिकट पर एक ही बार उठाया जा सकता है.1. अगर आप अपने टिकट की तारीख बदलकर पहले करना चाहते हैं या तारीख को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको टिकट रिजर्वेशन ऑफिस जाना होगा.3. हालांकि, यह सुविधा केवल काउंटर या ऑफलाइन पर उपलब्ध है.4. किसी के यात्रा गंतव्य का विस्तार करने के लिए यात्री को गंतव्य तक पहुंचने से पहले या बुक किए गए यात्रा को पूरा करने से पहले टिकट चेकिंग स्टाफ से संपर्क करना होगा. 5. यात्रा के बोर्डिंग स्टेशन को बदलने के लिए, यात्री को स्टेशन प्रबंधक या कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र को एक लिखित अनुरोध प्रस्तुत करना होगा. 6. यह यात्रा की तारीख से कम से कम 24 घंटे पहले किया जाना चाहिए. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यात्रा के अप्रयुक्त हिस्से के लिए कोई वापसी नहीं है. इस सुविधा का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उठाया जा सकता है. 7. आरक्षित टिकट को उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया जा सकता है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उच्च श्रेणी में उपलब्धता की स्थिति क्या है. 8. उच्च श्रेणी में टिकट अपग्रेड होने के बाद टिकट का शुल्क देना होगा. ऐसा आप उस ट्रेन के ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर से मिलकर भी करा सकते हैं.यह भी पढ़ें:
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के सामने कांग्रेस की नैया पार लगाने की चुनौतीउम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही उर्मिला लगातार अपनी सीट पर प्रचार कर रही हैं, लोगों से मिलने के लिए वह अनोखे तरीके भी अपना रही हैं. इतना ही नहीं उनके लिए प्रचार करने वालों में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, जिनमें शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
Read more »
नजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमतिनजीब की मां को सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने की अनुमति NajeebAhmad CBI FatimaNafees नजीबअहमद सीबीआई फातिमानफीस
Read more »
UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारीUP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board ) ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी हो चुका है. हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी (Gautam Raghuvanshi) ने टॉप किया है. उन्हें 97.17 अंक मिले हैं. वहीं इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है. एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा कहलाने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राएं, छात्रों से आगे रहीं. शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक, जहां हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं. माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिन जिलों की लड़कियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं.
Read more »
मुजफ्फरनगर जेल में बंद 5 कैदियों ने प्रथम श्रेणी से पास की 10वीं की परीक्षायूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तीन दोषियों समेत दो अन्य कैदियों ने भी 10वीं बोर्ड में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. पांचों कैदी मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं जिनमें से कपिल, पंकज और विपुल कुमार हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनावः चौथे चरण में कल 9 राज्यों की 71 सीटों पर प्रत्याशियों की 'परीक्षा'सोमवार को महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है.
Read more »
टीचर ने 12वीं की परीक्षा में '99' की जगह दिए '0' नंबर, बोर्ड ने किया सस्पेंडपरीक्षा परिणाम में कथित ‘गड़बड़ी’ को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था. कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली, इसके बाद परिजनों, छात्र संघों और विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तेलंगाना में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कथित ‘‘गड़बड़ी’’ की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था. आयोग ने कहा कि उसने छात्रों की खुदकुशी को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस संबंध में चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.
Read more »
जब पिता और पुत्री ने एक साथ पास की 10वीं की परीक्षा-Navbharat TimesHindi Samachar: पुडुचेरी में 46 वर्षीय एक शख्स और उसकी बेटी ने 10वीं की परीक्षा साथ-साथ उत्तीर्ण की। एग्जाम का रिजल्ट सोमवार को घोषित किया गया। लोक निर्माण विभाग में बतौर क्षेत्र निरीक्षक काम कर रहे सुब्रमण्यम सातवीं पास थे। उन्हें कुछ साल पहले अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली थी।
Read more »
राशि अनुसार शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए किये जा सकते हैं यह उपायकर्क राशि - इस राशि के जातक शाम को तिल और सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी।
Read more »
