पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश में चल रही परिसीमन की प्रक्रिया का विरोध किया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार उन राज्यों की सीटें कम कर रही है जहां वह नहीं जीत सकती और जहां जीत रही है वहां बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आबादी वाली नीति के आधार पर सीटों को बढ़ाया घटाया जाता है तो इसका असर पंजाब पर भी...
इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। डी-लिमिटेशन को लेकर देश भर में छिड़ी बहस में अब पंजाब भी शामिल हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उनकी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात हुई है। वह अपने दो मंत्रियों को भेज रहे हैं। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ये इधर उधर की चालें हैं जहां पर ये जीत नहीं सकते वहां के राज्यों की सीटों को कम कर रहे हैं और जहां जीत रहे हैं वहां बढ़ा रहे हैं। सीएम मान ने कही ये बात भगवंत मान ने कहा कि एक ओर देश में परिवार को छोटा रखने की नीति लागू की जा रही है लेकिन दूसरी ओर उन राज्यों में संसदीय और विधानसभा हलकों को बढ़ाया जा रहा है जहां पर इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आबादी वाली नीति के आधार पर सीटों को बढ़ाया घटाया जाता है तो इसका असर पंजाब पर भी होगा। बेशक पंजाब में एक दो सीटें बढ़ेंगी लेकिन ये उस अनुपात में नहीं होंगी जो दूसरे राज्यों में बढ़ेंगी। एम के स्टालिन भी कर चुके हैं विरोध गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी इसका विरोध कर चुके हैं और उन्होंने पिछले दिनों गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस पर कोई रणनीति बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने संबंधित राज्यों की एक बैठक भी चेन्नई में रखी है जिसको लेकर वह संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुखों से संपर्क भी साध रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से न केवल बात की है बल्कि वे अपने दो मंत्रियों को भी भेज रहे हैं। ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमले की निंदा की उधर , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए हमले की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं। हमारी पुलिस उनसे निपटने के लिए सशक्त है। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया कि ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी पर भी सीएम ने दिया बयान ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की आवक पर मुख्यमंत्री ने भी कहा कि जब से पंजाब ने नशों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तब से ड्रोन की आवक 70 प्रतिशत कम हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ फिनलैंड में प्रशिक्षण में भेजे जाने वाले अध्यापकों को रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार का शिक्षा पर पूरा फोकस है। ये भी पढ़ें- Grenade Attack in Amritsar: अमृतसर में फिर ग्रेनेड अटैक, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया हमला ये भी पढ़ें- पुलिस और BSF को मिली बड़ी सफलता, गुरदासपुर में नशे और हथियारों की खेप बरामद; सीमा पार से हुई थी तस्करी.
इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। डी-लिमिटेशन को लेकर देश भर में छिड़ी बहस में अब पंजाब भी शामिल हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उनकी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात हुई है। वह अपने दो मंत्रियों को भेज रहे हैं। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ये इधर उधर की चालें हैं जहां पर ये जीत नहीं सकते वहां के राज्यों की सीटों को कम कर रहे हैं और जहां जीत रहे हैं वहां बढ़ा रहे हैं। सीएम मान ने कही ये बात भगवंत मान ने कहा कि एक ओर देश में परिवार को छोटा रखने की नीति लागू की जा रही है लेकिन दूसरी ओर उन राज्यों में संसदीय और विधानसभा हलकों को बढ़ाया जा रहा है जहां पर इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आबादी वाली नीति के आधार पर सीटों को बढ़ाया घटाया जाता है तो इसका असर पंजाब पर भी होगा। बेशक पंजाब में एक दो सीटें बढ़ेंगी लेकिन ये उस अनुपात में नहीं होंगी जो दूसरे राज्यों में बढ़ेंगी। एम के स्टालिन भी कर चुके हैं विरोध गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी इसका विरोध कर चुके हैं और उन्होंने पिछले दिनों गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस पर कोई रणनीति बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने संबंधित राज्यों की एक बैठक भी चेन्नई में रखी है जिसको लेकर वह संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी प्रमुखों से संपर्क भी साध रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से न केवल बात की है बल्कि वे अपने दो मंत्रियों को भी भेज रहे हैं। ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमले की निंदा की उधर , मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए हमले की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं। हमारी पुलिस उनसे निपटने के लिए सशक्त है। उन्होंने लोगों को यकीन दिलाया कि ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी पर भी सीएम ने दिया बयान ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की आवक पर मुख्यमंत्री ने भी कहा कि जब से पंजाब ने नशों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तब से ड्रोन की आवक 70 प्रतिशत कम हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ फिनलैंड में प्रशिक्षण में भेजे जाने वाले अध्यापकों को रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार का शिक्षा पर पूरा फोकस है। ये भी पढ़ें- Grenade Attack in Amritsar: अमृतसर में फिर ग्रेनेड अटैक, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया हमला ये भी पढ़ें- पुलिस और BSF को मिली बड़ी सफलता, गुरदासपुर में नशे और हथियारों की खेप बरामद; सीमा पार से हुई थी तस्करी
Delimitation News Punjab CM Bhagwant Mann MK Stalin Population Policy Parliamentary Seats Assembly Constituencies Punjab News Delimitation Punjab Hindi News Punjab Latest News BJP Delimitation In Punjab Punjab News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमृतसर में उतरेगा दूसरा अमेरिकी विमान, भगवंत मान ने मोदी सरकार पर साधा निशानापंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमेरिका से वापस आ रहे अवैध प्रवासियों को लेकर एक और अमेरिकी विमान को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारने के खिलाफ विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पहली फ्लाइट में भी गुजरात और हरियाणा के लोगों को लेकर विमान अमृतसर में उतरा था, तो यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार हमेशा तैयार रहती है।
Read more »
पंजाब के सीएम मान ने अमेरिकी विमानों की लैंडिंग को लेकर केंद्र पर हमला बोलापंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर डिपोर्ट किए गए भारतीयों को ला रहे अमेरिकी विमानों की लैंडिंग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर को बदनाम किया जा रहा है और अमृतसर को डिपोर्ट केंद्र नहीं बनने देंगे।
Read more »
यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने महाकुंभ के विरोध पर किया जमकर प्रहारउत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और महाकुंभ को लेकर चल रही बयानबाजी पर भी कड़ा प्रहार किया.
Read more »
Punjab Bulldozer Action: योगी सरकार की राह पर चली पंजाब की मान सरकार, ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजरपंजाब की भगवंत मान सरकार ने ड्रग माफिया और तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। लुधियाना के तलवंडी गांव में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया।
Read more »
उद्धव की शिवसेना के मुखपत्र में मोदी-फडणवीस की तारीफ: लिखा- CM का फिक्सरों और दलालों का फसल काटने का डिसीजन...Maharashtra Political News Update; शिवसेना (UBT) मुखपत्र ने मोदी-फडणवीस की तारीफ की: शिंदे पर निशाना साधा, कहा- CM का फिक्सरों और दलालों का फसल काटने का डिसीजन सही
Read more »
'संभल में 68 तीर्थ मिटाने की कोशिश हुई, हमने 54 खोज निकाला', सदन में CM योगी बोले- जो हमारा है, हमें मिलना चाहिएसीएम योगी ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा डॉ.
Read more »
